Close Menu
    What's Hot

    AAP ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, BJP को ठहराया जिम्मेदार

    May 14, 2026

    दिलजीत के बाद वरुण धवन ने भी छोड़ी नो एंट्री 2

    May 14, 2026

    भाजपा बोली- राहुल ने 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की, कांग्रेस का जवाब- पीएम ने जनता की गाढ़ी कमाई, मौज-मस्ती पर उड़ाई

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भाजपा बोली- राहुल ने 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की, कांग्रेस का जवाब- पीएम ने जनता की गाढ़ी कमाई, मौज-मस्ती पर उड़ाई

      May 14, 2026

      पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विशेष फोकस की ज़रूरत : जयशंकर

      May 14, 2026

      भारत समेत दुनिया पर मंडरा रहा ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा

      May 14, 2026

      हर रोज 8 किमी साइकिल चलाकर दफ्तर पहुंचते हैं नरेंद्र यादव

      May 14, 2026

      आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, यूपी में 96 की गई जान

      May 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, May 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»दिलजीत के बाद वरुण धवन ने भी छोड़ी नो एंट्री 2
    मनोरंजन

    दिलजीत के बाद वरुण धवन ने भी छोड़ी नो एंट्री 2

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Varun Dhawan: दिलजीत के बाद वरुण धवन ने भी छोड़ी नो एंट्री 2
    Varun Dhawan: दिलजीत के बाद वरुण धवन ने भी छोड़ी नो एंट्री 2

    बोनी कपूर की फिल्म में बचे बस अर्जुन, अटक गई पिक्चर?
    Varun Dhawan, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: प्रोड्यूसर बोनी कपूर की फिल्म नो एंट्री का सीक्वल अधर में लट गया है। नो एंट्री 2 को लेकर लंबे वक्त से चर्चा हो रही थी। इस फिल्म में शुरूआत में अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के होने की बात कही गई थी। पर अब पता चला है कि वरुण धवन ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। वरुण इन दिनों अपनी अगली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के प्रमोशन में बिजी हैं।

    इस बीच पता चला कि उन्होंने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है और फिल्म में उनके होने से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स गलत हैं। वरुण धवन के फिल्म छोड़ने की बात तब सामने आई, जब इसमें शाहिद कपूर की एंट्री की चर्चा हुई। दरअसल बुधवार को बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट दावा किया कि नो एंट्री 2 में शाहिद की एंट्री हो गई है। हालांकि शाम होते होते फिल्मफेयर की रिपोर्ट में शाहिद की नो एंट्री 2 में एंट्री की खबरों को गलत बता दिया गया।

    शाहिद की चर्चा के बीच वरुण हो गए बाहर

    इधर फैंस शाहिद की नो एंट्री 2 में एंट्री और एग्जिट की खबरों से दो चार हो ही रहे थे कि वरुण धवन ने भी फिल्म को बाय बाय कर दिया है। रिपोर्ट में एक इनसाइडर के हवाले से कहा गया है, नो एंट्री 2 में वरुण धवन के होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। कोई भी अफवाह, जो फिल्म में उन्हें शामिल बता रही है वो झूठी और बेबुनियाद हैं। इस वक्त अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को प्रमोट करने में व्यस्त हैं।

    नो एंट्री 2 गई होल्ड पर

    पिछले साल दिलजीत दोसांझ ने भी फिल्म से खुद को अलग कर लिया था। कहा गया कि उन्होंने क्रिएटिव असहमतियों के चलते फिल्म छोड़ी है। हालांकि बाद में बोनी कपूर ने सफाई दी थी और कहा था कि डेट्स को लेकर बात नहीं बनी।

    उन्होंने ये भी कहा था कि वो डेट्स मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं। इनसाइडर ने दावा किया है कि ऐसे में अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म अब होल्ड पर चली गई है। अब इसकी कास्ट में सिर्फ अर्जुन कपूर ही बचे हैं।

    पहली नो एंट्री में कौन कौन था?

    साल 2005 में पहली नो एंट्री आई थी। उस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की तिगड़ी नजर आई थी। साथ में बिपाशा बसु, ईशा देओल, लारा दत्ता और सेलिना जेटली फीमेल लीड थीं। उस वक्त फिल्म काफी चली थी। 2024 में बोनी कपूर ने फिल्म बनाने की बात कही थी, लेकिन अब लगता है कि ये ठंडे बस्ते में चली गई है।

    ये भी पढ़ें: कान्स पहुंचीं आलिया भट्ट, सिंपल लुक पर फिदा हुए फैंस

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा बोली- राहुल ने 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की, कांग्रेस का जवाब- पीएम ने जनता की गाढ़ी कमाई, मौज-मस्ती पर उड़ाई
    Next Article AAP ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, BJP को ठहराया जिम्मेदार
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पेड्डी के लिए राम चरण ने लिए 100 करोड़, जान्हवी कपूर को कितने पैसे मिले?

      May 14, 2026

      पवन सिंह और काजल राघवानी के रोमांस ने उड़ाए होश, ‘सॉरी सॉरी’ गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग!

      May 14, 2026

      फिल्म में काम देने के बहाने एक्ट्रेस पर डाला गया दबाव, फिर कैमरे के सामने करना पड़ा ये सब

      May 14, 2026

      भाई की वजह से प्रेग्नेंसी के डर में जी चुकी है ये एक्ट्रेस, आज इंटरनेट पर बोल्डनेस से मचा रही सनसनी

      May 14, 2026

      दोस्त ने धोखे से बुलाकर…Actress Hayden Panettiere ने खोली हॉलीवुड की काली सच्चाई

      May 14, 2026

      मौनी रॉय के पति Suraj Nambiar निकले अरबों के बिजनेसमैन! दुबई में बैठकर चलाते हैं बड़ा कारोबार

      May 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      AAP ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, BJP को ठहराया जिम्मेदार

      By श्वेता चौहानMay 14, 2026

      चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने मशहूर पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ के मैनेजर पर हुए कायराना…

      दिलजीत के बाद वरुण धवन ने भी छोड़ी नो एंट्री 2

      May 14, 2026

      भाजपा बोली- राहुल ने 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की, कांग्रेस का जवाब- पीएम ने जनता की गाढ़ी कमाई, मौज-मस्ती पर उड़ाई

      May 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.