Close Menu
    What's Hot

    सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

    June 6, 2026

    जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

    June 6, 2026

    7 एपिसोड और भरपूर सस्पेंस! Prime Video की इस नई सीरीज ने आते ही मचा दिया तहलका

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      June 6, 2026

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      June 6, 2026

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      वैष्णो देवी जा रही ट्रेन लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, हादसा टला

      June 6, 2026

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»अदाणी ग्रुप एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बनाने में निभाएगा अहम भूमिका
    दुनिया

    अदाणी ग्रुप एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बनाने में निभाएगा अहम भूमिका

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    AI Impact Summit Live : अदाणी ग्रुप एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बनाने में निभाएगा अहम भूमिका
    AI Impact Summit Live : अदाणी ग्रुप एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बनाने में निभाएगा अहम भूमिका

    100 अरब डॉलर का निवेश करेगा समूह

    AI Impact Summit Live (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में देश व दुनिया के बड़े नेताओं के साथ दिग्गज उद्योगपति भी भाग ले रहे हैं। इस समिट से देश के एआई विजन को बड़ी सफलता मिल रही है। सभी दिग्गज उद्योगपतियों ने इसमें बड़ा निवेश करने की घोषणा की है।

    ऐसी ही घोषणा अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक जीत अदाणी ने करते हुए कहा कि अदाणी समूह देश के लिए संप्रभु और हरित ऊर्जा आधारित एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बनाने के लिए 100 अरब डॉलर का निवेश करेगा। उनके अनुसार, यह केवल डेटा सेंटर विस्तार नहीं, बल्कि 5 गीगावाट क्षमता वाले और लगभग 250 अरब डॉलर के एकीकृत ऊर्जा व कंप्यूट इकोसिस्टम की दिशा में बड़ा कदम होगा, जो भारत की ‘इंटेलिजेंस रिवोल्यूशन’ को मजबूती देगा।

    भविष्य में संप्रभुता की परिभाषा बदलेगा एआई

    एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा। भारत के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह एआई को सिर्फ अपनाएगा या खुद विकसित कर वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि देश को यह तय करना होगा कि वह इंटेलिजेंस आयात करेगा या खुद उसका निर्माण करेगा, किसी और की प्रणाली से जुड़ेगा या अपनी प्रणाली विकसित करेगा। उनके अनुसार, भारत का उदय प्रभुत्व के लिए नहीं, बल्कि वैश्विक संतुलन और समावेशी तकनीकी ढांचे के निर्माण के लिए है।

    बिना क्षमता के समावेशन कमजोरी

    जीत अदाणी ने जोर देकर कहा कि समावेशन बिना क्षमता के कमजोरी है और क्षमता बिना संप्रभुता के विदेशी निर्भरता बन जाती है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संप्रभुता, कंप्यूट और क्लाउड संप्रभुता व सेवाओं की संप्रभुता आधुनिक राष्ट्रवाद की बुनियादी नींव हैं और एआई को पहले भारतीय नागरिकों के लिए शक्ति बढ़ाने वाला साधन बनना चाहिए, न कि केवल मुनाफा बढ़ाने का माध्यम। उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप हमेशा से देश की उन्नति के लिए प्रयासरत्त रहा है। गु्रप का यह प्रयास होता है कि हम अपने बल पर उन्नति करें और विदेशों व विदेशी टेक्नोलोजी पर कम से कम निर्भर रहें।

    ये भी पढ़ें : Mukesh Ambani : एआई का सबसे अच्छा दौर आना बाकी : अंबानी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM मान का एलान- किला रायपुर में तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और गांव में आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी
    Next Article रिहाई के बाद भावुक हुए राजपाल यादव, बताया मुश्किल दौर में किसने दिया साथ
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      हम भारत के साथ जल्द व्यापार समझौता करेंगे : ट्रंप

      June 5, 2026

      भारत-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार समझौते पर किया मंथन

      June 5, 2026

      पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर काबू रखना जरूरी : आरबीआई

      June 5, 2026

      भारत की विकास दर पर पड़ेगी महंगाई की मार

      June 5, 2026

      5.25 प्रतिशत पर स्थिर रहेगी रेपो रेट : आरबीआई

      June 5, 2026

      अमेरिका ने भारत पर लगाया नया टैरिफ

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      By अंकित कुमारJune 6, 2026

      Z+ Security Controversy: सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी,…

      जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

      June 6, 2026

      7 एपिसोड और भरपूर सस्पेंस! Prime Video की इस नई सीरीज ने आते ही मचा दिया तहलका

      June 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.