Close Menu
    What's Hot

    सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- सबको 24 घंटे में रिहा करो, नहीं तो फिर करूंगा अनशन

    October 10, 2026

    हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव हुआ, आय सीमा बढ़ी, अब तिमाही ऑथेंटिकेशन

    October 10, 2026

    CEC के खिलाफ आरोपों पर 124 IAS का सवाल, ‘जीतने पर ईमानदार और हारने पर धांधली, ऐसा कोई सिस्टम नहीं’, लिखा खुला पत्र

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- सबको 24 घंटे में रिहा करो, नहीं तो फिर करूंगा अनशन

      October 10, 2026

      CEC के खिलाफ आरोपों पर 124 IAS का सवाल, ‘जीतने पर ईमानदार और हारने पर धांधली, ऐसा कोई सिस्टम नहीं’, लिखा खुला पत्र

      October 10, 2026

      अभिजीत दीपके की दादी का निधन, परिवार में मातम, दिल्ली में हिरासत में दीपके

      October 10, 2026

      Delhi News: कनॉट प्लेस में पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, अब तक 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए | National

      October 10, 2026

      Jharkhand News: साहिबगंज में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, नेपाली और पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद | National

      October 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, October 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब में एस.एस.एफ. के गठन के बाद सड़क हादसों में होने वाली मौतों की दर में 48 प्रतिशत की कमी आई : मुख्यमंत्री  मान
    पंजाब

    पंजाब में एस.एस.एफ. के गठन के बाद सड़क हादसों में होने वाली मौतों की दर में 48 प्रतिशत की कमी आई : मुख्यमंत्री  मान

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJanuary 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स (एस.एस.एफ.) के गठन के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार दर्ज किया गया है। हादसा स्थलों पर एस.एस.एफ. की त्वरित पहुंच, पीड़ितों को प्राथमिक सहायता और समय पर इलाज मिलने के कारण राज्य में सड़क हादसों में मौतों की दर में 48 प्रतिशत की कमी आई है। एक समय सड़क हादसों में होने वाली मौतों के मामले में पंजाब देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और पीड़ितों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने तथा समय पर इलाज मिलने से बहुमूल्य मानव जीवन बच रहे हैं।

    इस व्यापक सुधार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सड़क सुरक्षा फोर्स ने ‘खूनी सड़क’ (किलर रोड) के रूप में पहचानी जाने वाली पटियाला-सरहिंद रोड जैसी दुर्घटना संभावित जगहों को जोखिम की स्थिति से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में 43,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों ने इस मॉडल में रुचि दिखाई है और यहां तक कि प्रधानमंत्री ने भी ‘मन की बात’ में देश के लिए सड़क सुरक्षा का उल्लेख किया है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब में सड़क हादसों में मौतों की दर में 48 प्रतिशत की कमी आई है, इसी कारण अन्य राज्यों ने इस मॉडल में रुचि दिखाई है।” उन्होंने बताया कि कई राज्यों ने अपने-अपने यहां सार्वजनिक सुरक्षा के इस अनूठे प्रयास को लागू करने के लिए पंजाब सरकार से संपर्क किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में सड़क सुरक्षा पर चर्चा की, लेकिन पंजाब ने सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन कर पूरे देश के लिए मार्गदर्शक भूमिका निभाई है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि एस.एस.एफ. के विशेष रूप से प्रशिक्षित 1,597 कर्मचारी इस फोर्स की रीढ़ हैं और इन्हें 144 अत्याधुनिक व पूर्ण रूप से सुसज्जित वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। पिछले वर्ष फरवरी में इसकी शुरुआत के बाद से सड़क हादसों में होने वाली मौतों की दर में 48 प्रतिशत की कमी आई है। इसके साथ ही सड़क हादसों में घायल लोगों की कीमती वस्तुओं और धन की सुरक्षित वापसी भी सुनिश्चित की गई है।

    उन्होंने बताया कि यह फोर्स 4,200 किलोमीटर लंबे हाईवे पर तैनात की गई है, जहां ट्रैफिक हादसों की संभावना अधिक रहती है। अपने निर्धारित क्षेत्रों में गश्त करने के साथ-साथ एस.एस.एफ. ट्रैफिक उल्लंघनों के खिलाफ एक मजबूत रोकथाम के रूप में भी कार्य कर रही है। पूर्व की किसी भी सरकार ने इन गंभीर मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण पंजाब पहले सड़क हादसों में होने वाली मौतों के मामलों में देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल था।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब हादसा पीड़ितों को अस्पतालों में तुरंत प्राथमिक सहायता और उचित इलाज मिल रहा है। ‘कातिल सड़क’ के रूप में जानी जाने वाली पटियाला–सरहिंद सड़क, जहां औसतन रोज़ाना तीन मौतें होती थीं, अब एक सुरक्षित सड़क में परिवर्तित हो चुकी है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार गांवों को प्रमुख राष्ट्रीय मार्गों से जोड़ने के लिए पूरे पंजाब में 43,000 किलोमीटर उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों का निर्माण कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्कूल फंक्शन में ठुमके लगाते दिखे गोविंदा! देखकर फैंस बोले– ये क्या हो गया सुपरस्टार को?
    Next Article मैं आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहता हूं : सूर्यकुमार
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियां जोरों पर, CM

      October 10, 2026

      पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने मान सरकार से मिलाया हाथ

      October 10, 2026

      दूसरे राज्यों से हरियाणा में धान-बाजरा लाने वाले वाहनों पर होगी कड़ी निगरानी

      October 10, 2026

      दिल्ली में CJP के 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले…

      October 9, 2026

      पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने गुरुद्वारा श्री भैणी साहिब…

      October 9, 2026

      अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन में…

      October 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- सबको 24 घंटे में रिहा करो, नहीं तो फिर करूंगा अनशन

      By अंकित कुमारOctober 10, 2026

      Sonam Wangchuk warns of a hunger strike: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने शनिवार को सरकार को…

      हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव हुआ, आय सीमा बढ़ी, अब तिमाही ऑथेंटिकेशन

      October 10, 2026

      CEC के खिलाफ आरोपों पर 124 IAS का सवाल, ‘जीतने पर ईमानदार और हारने पर धांधली, ऐसा कोई सिस्टम नहीं’, लिखा खुला पत्र

      October 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.