Close Menu
    What's Hot

    देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल, पत्नी ने आरोपियों के घर ईंटें बरसाई, 3 घरों और ट्रैक्टर को भी लगाई आग

    June 14, 2026

    फ्रांस के नीस भारतीय समुदाय ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत

    June 14, 2026

    पेरिस में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की होगी मुलाकात! जानें किन-किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल, पत्नी ने आरोपियों के घर ईंटें बरसाई, 3 घरों और ट्रैक्टर को भी लगाई आग

      June 14, 2026

      फ्रांस के नीस भारतीय समुदाय ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत

      June 14, 2026

      देहरादून के विकासनगर में दो समुदाय में खूनी झड़प, हिंदु युवक की हत्या, 3 घायल

      June 14, 2026

      आज ईरान के साथ होगा समझौता : ट्रंप

      June 14, 2026

      असम में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का नया आधार कार्ड नहीं बनेगा

      June 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल, पत्नी ने आरोपियों के घर ईंटें बरसाई, 3 घरों और ट्रैक्टर को भी लगाई आग
    Breaking News

    देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल, पत्नी ने आरोपियों के घर ईंटें बरसाई, 3 घरों और ट्रैक्टर को भी लगाई आग

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    BJP Leader Murder: देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल, पत्नी ने आरोपियों के घर ईंटें बरसाई, 3 घरों और ट्रैक्टर को भी लगाई आग
    BJP Leader Murder: देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल, पत्नी ने आरोपियों के घर ईंटें बरसाई, 3 घरों और ट्रैक्टर को भी लगाई आग

    गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात
    BJP Leader Murder, (द भारत ख़बर), देहरादून: देहरादून के बैरागीवाला गांव में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच हुए विवाद में भाजपा से जुड़े विनोद कुमार की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। रविवार को गुस्साई भीड़ ने देहरादून-हरबर्टपुर हाईवे, जो हिमाचल प्रदेश को जोड़ता है, जाम कर दिया। मौके पर आला अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

    मृतक की पत्नी ने आरोपियों के घर पर ईंटें फेंकीं, जिन्हें पुलिस ने वहां से हटा दिया। इससे पहले गुस्साए लोगों ने आरोपियों के 3 घरों और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस और मीडिया पर भी पथराव किया गया। इस दौरान एसपी सिटी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    भीड़ ने पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता भी की। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई। किसी भी बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद की गई थी, जिसे करीब तीन घंटे बाद बहाल कर दिया गया।

    प्रशासन ने आरोपी के घर की बाउंड्री वॉल और दुकान को गिराया

    प्रशासन ने मुख्य आरोपी के घर की बाउंड्री वॉल और दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है, लेकिन ग्रामीण पूरे मकान को गिराने की मांग पर अड़े हैं। हत्या के मामले में 12 नामजद और 30-35 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    दोनों परिवारों में पहले से चल रहा था विवाद

    विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में एक विशेष समुदाय के परिवार और पीड़ित परिवार के बीच विवाद चल रहा था। मृतक के पिता के अनुसार, घटना से एक दिन पहले सेटरिंग के 14 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर बातचीत हुई थी।

    शनिवार शाम को जब उनके बेटे ने पैसे दिए, तो वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों को भड़काया गया। इसी दौरान खेत के कुलावे (ट्यूबवेल) से पानी डालने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

    हथौड़ा लगने से हुई विनोद की मौत

    हमले में सिर पर हथौड़ा लगने से विनोद कुमार की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद रविवार सुबह इलाके में तैनाव फैल गया। घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है।

    ये भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मिल पीएम मोदी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्रांस के नीस भारतीय समुदाय ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      फ्रांस के नीस भारतीय समुदाय ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत

      June 14, 2026

      देहरादून के विकासनगर में दो समुदाय में खूनी झड़प, हिंदु युवक की हत्या, 3 घायल

      June 14, 2026

      आज ईरान के साथ होगा समझौता : ट्रंप

      June 14, 2026

      असम में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का नया आधार कार्ड नहीं बनेगा

      June 14, 2026

      होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को अमेरिकी सेना के निर्देशों को मानना होगा, नाकाबंदी तोड़ने पर कार्रवाई होगी

      June 13, 2026

      फ्रांस में डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

      June 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल, पत्नी ने आरोपियों के घर ईंटें बरसाई, 3 घरों और ट्रैक्टर को भी लगाई आग

      By अंकित कुमारJune 14, 2026

      BJP Leader Murder: देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल, पत्नी ने आरोपियों…

      फ्रांस के नीस भारतीय समुदाय ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत

      June 14, 2026

      पेरिस में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की होगी मुलाकात! जानें किन-किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

      June 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.