Close Menu
    What's Hot

    मजबूत इंग्लैंड के सामने चुनौती पेश करेगा मेक्सिको

    July 5, 2026

    मानसून ने पूरे देश को किया कवर

    July 5, 2026

    हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ेगा, 1 लाख 80 हजार रुपए वार्षिक आय वाले भी होंगे शामिल: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मानसून ने पूरे देश को किया कवर

      July 5, 2026

      मुंबई में आफत की बारिश, घरों में कैद हुए लोग

      July 5, 2026

      पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई करें टेलीग्राम

      July 5, 2026

      खामेनेई की विदाई में पहुंचे लोगों ने लगाए ‘खून बहेगा’, ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और ‘बदला, बदला’ जैसे नारे

      July 4, 2026

      बाबा बर्फानी का आकार घटा, महज 4 फीट रह गई हिमलिंग की ऊंचाई

      July 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, July 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»अक्षय कुमार की मूवी ने इतनी कमाई के साथ हासिल किया ग्लोबल माइलस्टोन
    मनोरंजन

    अक्षय कुमार की मूवी ने इतनी कमाई के साथ हासिल किया ग्लोबल माइलस्टोन

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 5, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Welcome To The Jungle Day 9
    Welcome To The Jungle Day 9: अक्षय कुमार की मूवी ने इतनी कमाई के साथ हासिल किया ग्लोबल माइलस्टोन

    Alpha Box Office Collection Day 2, (द भारत ख़बर) एंटरटेनमेंट डेस्क: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसे बड़े स्टार्स वाली अहमद खान की एक्शन-कॉमेडी फ़िल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफ़िस पर इंडस्ट्री के एक बड़े टकराव के बीच अपने दूसरे वीकेंड में पहुंची है और इस मूवी ने 9वें दिन 154 करोड़ रुपए की ग्रॉस और 100 करोड़ रुपए की घरेलू नेट कमाई के साथ ग्लोबल माइलस्टोन हासिल किया है।

    8वें और 9वें दिन की कमाई पर दिखा ‘अल्फा’ का असर

    उम्मीद के मुताबिक, आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल की वाईआरएफ (फऋ) की बड़े बजट वाली स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ बड़े पैमाने पर रिलीज हुई है और ज्यादातर स्क्रीन्स पर कब्जा कर लिया है, जिसका असर ‘वेलकम टू द जंगल’ की 8वें और 9वें दिन की कमाई पर साफ दिख रहा है। फिर भी, पहले हफ़्ते में फिल्म की लगातार अच्छी कमाई ने इसे 100 करोड़ रुपये (नेट) का अहम आंकड़ा पार करने में मदद की, भले ही अब इसकी रोजाना की कमाई तेजी से कम हो रही है।

    वीकेंड में पहुंचने पर यह है उम्मीद

    ‘वेलकम टू द जंगल’ के दूसरे वीकेंड में पहुंचने पर, उम्मीद है कि इसकी कमाई 2-3 करोड़ रुपए (नेट) के आस-पास रहेगी। अगर वीकेंड पर दर्शक आते रहे, तो 10वें दिन (दूसरे रविवार) कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है और यह 2.5-3.5 करोड़ रुपए के दायरे में पहुंच सकती है। दूसरे वीकेंड में रोजाना की कमाई 1-2 करोड़ रुपए (नेट) के बीच रहने की संभावना है क्योंकि पूरे हफ़्ते फिल्म के शो की संख्या कम होती जा रही है।

    वीकेंड के दौरान कमाई में जबरदस्त इजाफा

    ओपनिंग वीकेंड में ‘वेलकम टू द जंगल’ न शानदार प्रदर्शन किया। रिपोर्टों के मुताबिक फिल्म ने घरेलू स्तर पर 63.75 करोड़ की नेट कमाई की और दुनिया भर में 93.45 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की। वीकेंड के दौरान फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ और रविवार को यह 24.75 करोड़ के पीक पर पहुंच गई। सोमवार को कमाई में आम गिरावट के साथ कलेक्शन 8.50 करोड़ पर आ गया, लेकिन मंगलवार को इसमें 8.8 प्रशित की अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई और यह 9.25 करोड़ हो गया।

    पहले हफ़्ते का घरेलू नेट कलेक्शन 93.15 करोड़

    फिल्म की कमाई में इसके बाद उम्मीद के अनुसार गिरावट आई। बुधवार को यह 30 फीसदी से ज्यादा गिरकर 6.15 करोड़ पर आ गई और गुरुवार को 9,917 शो में और घटकर 5.50 करोड़ रह गई। कुल मिलाकर, दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने से पहले, पहले हफ़्ते का इस मूवी का घरेलू नेट कलेक्शन 93.15 करोड़ रहा।

    आठवां दिन…

    आठवें दिन, ‘अल्फा’ के सिनेमाघरों में आने के साथ ही उम्मीद के मुताबिक दूसरे शुक्रवार जैसा करेक्शन देखने को मिला। फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपए (नेट) की कमाई की, जो गुरुवार की 5.50 करोड़ रुपए की कमाई के मुकाबले 18.2 फीसदी कम थी। यह कमाई 7,557 शो (जो पहले से कम थे) में हुई। इससे फिल्म की कुल इंडिया ग्रॉस कमाई 116.27 करोड़ रुपए और कुल इंडिया नेट कमाई 97.65 करोड़ रुपए हो गई। ओवरसीज कलेक्शन में 1.00 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई, जिससे कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 27.45 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 143.72 करोड़ रुपए हो गई।

    नौवां दिन

    ‘वेलकम टू द जंगल’ के 9वें दिन 5,792 शो हुए और इसने 7.35 करोड़ रुपए (नेट) कमाए। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 125.02 करोड़ रुपए और कुल नेट कलेक्शन लगभग 105.00 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट से अतिरिक्त 2.50 करोड़ रुपए कमाए, जिससे इसकी ओवरसीज कमाई 29.95 करोड़ रुपए हो गई। इन अपडेटेड आंकड़ों के साथ, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 154.97 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

    • पहला हफ़्ता: 93.15 करोड़ रुपए
    • 8वां दिन: 4.50 करोड़ रुपए
    • 9वां दिन: 7.35 करोड़ रुपए
    • कुल: 105.00 करोड़ रुपए
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऔंधे मुंह गिर रहे कच्चे तेल के दाम
    Next Article हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ेगा, 1 लाख 80 हजार रुपए वार्षिक आय वाले भी होंगे शामिल: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      अल्फा का दूसरे दिन शानदार कलेक्शन, आज छू सकती है इतने का आंकड़ा

      July 5, 2026

      करोड़ों के बजट पर भारी पड़ी कमजोर ओपनिंग, पहले दिन ही लड़खड़ाई ‘अल्फा’

      July 5, 2026

      Lock Upp 2 Wild Card Entry: Lock Upp 2 में होगी इस टीवी एक्ट्रेस की धमाकेदार एंट्री, आते ही मचेगा बवाल

      July 4, 2026

      34 साल पहले रातोंरात तैयार हुआ था Rishi Kapoor का ये कल्ट सॉन्ग, आज भी सुनते ही झूम उठते हैं लोग

      July 4, 2026

      ‘CID’ की इस एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- काला जादू ने बर्बाद कर दिया करियर

      July 4, 2026

      रुक्मिणी वसंत ने इंटरनेट पर सादगी से जीता फैंस का दिल

      July 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मजबूत इंग्लैंड के सामने चुनौती पेश करेगा मेक्सिको

      By परवेश चौहानJuly 5, 2026

      Fifa World Cup 2026 : मजबूत इंग्लैंड के सामने चुनौती पेश करेगा मेक्सिको अभी तक…

      मानसून ने पूरे देश को किया कवर

      July 5, 2026

      हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ेगा, 1 लाख 80 हजार रुपए वार्षिक आय वाले भी होंगे शामिल: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

      July 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.