Close Menu
    What's Hot

    पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

    June 19, 2026

    हरियाणा के इस जगह धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

    June 19, 2026

    24, 25 और 26 जून को होगी हड़ताल, मुख्यमंत्री आवास पर…

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»पानीपत में BJP नेता का 5000 रुपये रिश्वत लेते कथित वीडियो वायरल, नेता बोले उनके खिलाफ साजिश!
    हरियाणा

    पानीपत में BJP नेता का 5000 रुपये रिश्वत लेते कथित वीडियो वायरल, नेता बोले उनके खिलाफ साजिश!

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के पानीपत जिले से भारतीय जनता पार्टी के लिए असहज करने वाली खबर सामने आई है। जिले के भाजपा जिला सचिव रविंद्र रावल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित रूप से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि यह रकम ड्रेन में अवैध रूप से केमिकल युक्त पानी डालने की अनुमति देने या इस अवैध गतिविधि को नजरअंदाज करने के बदले ली गई।

    वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। मामला बढ़ता देख शिकायत और वायरल वीडियो पुलिस तक भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि विवाद गहराने पर भाजपा नेता रविंद्र रावल ने कथित रूप से लिए गए पैसे वापस कर दिए। हालांकि, उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनके खिलाफ साजिश बताया है।

    दैनिक भास्कर से बातचीत में रविंद्र रावल ने कहा कि राजनीति में उनकी छवि खराब करने के लिए वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उनका दावा है कि ट्रैक्टर चालकों से उनका पुराना लेन-देन है और उसी के तहत उन्हें पैसे देने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को ड्रेन में केमिकल युक्त पानी डालते हुए रंगे हाथ पकड़ा था और उसी के बाद उनके खिलाफ यह कहानी गढ़ी गई।

    यह पूरा मामला बापौली और सनौली खुर्द क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां की फैक्ट्रियों से निकलने वाला जहरीला पानी अवैध रूप से टैंकरों के जरिए ड्रेन नंबर-2 में छोड़े जाने के आरोप पहले से लगते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमों के विपरीत इस खतरनाक पानी को ड्रेन में डालने के बदले ‘सुविधा शुल्क’ की वसूली की जाती है। वायरल वीडियो में 5 हजार रुपये के लेनदेन को इसी अवैध काम से जोड़कर देखा जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि रिश्वत लेने की शिकायत बापौली थाना पुलिस तक भी पहुंची। दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां ट्रैक्टर चालकों ने गाड़ी में बैठे-बैठे रविंद्र रावल से सवाल किया कि उन्होंने 5 हजार रुपये क्यों लिए। वीडियो में रविंद्र द्वारा यह कहते सुने जाने का दावा किया जा रहा है कि उन्हें दो दिनों से पैसे लेने के लिए फोन आ रहे थे और बाद में उन्होंने रकम वापस कर दी।


    हरियाणा

    बापौली थाना प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि दोनों पक्ष थाने तक जरूर पहुंचे थे, लेकिन फिलहाल किसी की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर शिकायत मिलती है तो पुलिस जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्रेन में केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने से इलाके में भूजल प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है। आसपास के गांवों में हैंडपंपों से बदबूदार और रंगीन पानी निकल रहा है, जिससे कैंसर, किडनी फेलियर, लीवर और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यही नहीं, इसी पानी से सिंचाई होने के कारण खेती और पशुधन पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleVidnyan Mane कौन है? Palash Muchhal–Smriti Mandhana मामले में बना सबसे बड़ा मोड़
    Next Article बीबीसी दिल्ली हेड रहे मार्क टली का निधन
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के इस जगह धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

    June 19, 2026

    बैंकिंग सेक्टर में युवाओं के लिए शानदार मौका, SBI ने निकाली 1500 पदें पर भर्ती; अभी करें आवेदन

    June 19, 2026

    हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, CET ग्रुप डी नोटिफिकेशन भर्ती जारी, देखें हिंदी में पूरी पॉइंट टू पॉइंट जानकारी

    June 19, 2026

    देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

    June 19, 2026

    हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज फ्री, बसों में नहीं लगेगा किराया

    June 18, 2026

    पेरिस में पीएम मोदी का संबोधन, भारत-EU साझेदारी और स्टार्टअप्स पर दिया बड़ा बयान

    June 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

    By अंकित कुमारJune 19, 2026

    PM Narendra Modi: पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की…

    हरियाणा के इस जगह धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

    June 19, 2026

    24, 25 और 26 जून को होगी हड़ताल, मुख्यमंत्री आवास पर…

    June 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.