Close Menu
    What's Hot

    Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

    June 19, 2026

    Punjab News: मानसा और कुराली नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव पर रोक

    June 19, 2026

    सुपरमैन फेम एक्टर हेनरी कैविल के साथ नजर आई सारा अली खान

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»बीबीसी दिल्ली हेड रहे मार्क टली का निधन
    Breaking News

    बीबीसी दिल्ली हेड रहे मार्क टली का निधन

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Mark Tully Passes Away: बीबीसी दिल्ली हेड रहे मार्क टली का निधन
    Mark Tully Passes Away: बीबीसी दिल्ली हेड रहे मार्क टली का निधन

    इंदिरा से लेकर राजीव तक की हत्या को कवर किया, भिंडरावाले का भी किया था इंटरव्यू
    Mark Tully Passes Away, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: बीबीसी दिल्ली हेड रहे मार्क टली का रविवार को निधन हो गया। 90 वर्षीय मार्क टली ने दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। मार्क टली पिछले कुछ समय से बीमार थे और पिछले एक हफ्ते से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। सतीश जैकब ने बताया कि मार्क का रविवार दोपहर मैक्स अस्पताल, साकेत में निधन हो गया। जैकब ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी। 1989 में राजीव गांधी सरकार के दौरान हुए कुछ घोटालों पर मार्क टली रिपोर्टिंग भी चर्चा में रही थी। कई लोगों का मानना था कि इस तरह की रिपोर्टिंग ने उस समय की सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया।

    कोलकाता में हुआ था जन्म

    मार्क टली का जन्म कोलकाता में हुआ था। वह 22 साल तक बीबीसी के नई दिल्ली ब्यूरो प्रमुख रहे। वह एक फेमस लेखक भी थे और बीबीसी रेडियो 4 के प्रोग्राम समथिंग अंडरस्टूड के प्रजेंटेटर रहे। उन्होंने 1980 के दशक में खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का इंटरव्यू लिया था।

    2005 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से किया सम्मानित

    उन्हें 2002 में नाइट की उपाधि दी गई थी और 2005 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था। मार्क टली ने भारत पर कई किताबें लिखीं, जिनमें नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया, इंडिया इन स्लो मोशन और द हार्ट आॅफ इंडिया शामिल हैं।

    इंग्लैंड की महारानी ने भी किया था सम्मानित

    मार्क टली भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे फेमस अग्रेजी पत्रकार माने जाते थे। उन्हें इंग्लैंड की महारानी और भारत के राष्ट्रपति दोनों से सम्मान मिला है। उन्होंने फिल्मों में आवाज दी है और भारत पर तीन लोकप्रिय किताबें लिखी हैं। ब्रिटेन के अखबारों ने उनकी तुलना रुडयार्ड किपलिंग से की और उन्हें भारत का सबसे पसंदीदा अंग्रेज कहा था।

    बीबीसी की आलोचना करते हुए दे दिया था इस्तीफा

    मार्क टली ने बीबीसी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बीबीसी के तत्कालीन डायरेक्टर जनरल जॉन बर्ट की खुलकर आलोचना की थी। टुली का कहना था कि बीबीसी अब डर के माहौल में काम कर रही है और यह एक सीक्रेट और कठोर संगठन बन चुका है।

    यह भी पढ़ें : Indian Army Day: अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ आपरेशन सिंदूर : राजनाथ सिंह

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपानीपत में BJP नेता का 5000 रुपये रिश्वत लेते कथित वीडियो वायरल, नेता बोले उनके खिलाफ साजिश!
    Next Article ग्लैमर में रॉयल टच! ब्लैक गाउन में अंशुला कपूर का ‘प्रिंसेस’ अवतार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      By अंकित कुमारJune 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों के ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट कहा- फुटपाथ पर…

      Punjab News: मानसा और कुराली नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव पर रोक

      June 19, 2026

      सुपरमैन फेम एक्टर हेनरी कैविल के साथ नजर आई सारा अली खान

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.