SBI Funds Management IPO : देश की प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट (SBI Funds Management IPO) को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। SBI फंड्स मैनेजमेंट IPO को ₹2.98 लाख करोड़ की बोलियां मिलीं, क्योंकि ₹7,150 करोड़ के इश्यू को कुल मिलाकर 41.66 गुना सब्सक्राइब किया गया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (QII) के लिए तय कोटा 140.11 गुना भरा और अकेले इसी हिस्से के लिए लगभग ₹2.50 लाख करोड़ की बोलियां आईं। इस रिपोर्ट में हम आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका जानते हैं।
आज फाइनल होंगे अलॉटमेंट
SBI फंड्स मैनेजमेंट IPO का शेयर अलॉटमेंट आज फाइनल किया जा सकता है। निवेशक रजिस्ट्रार Kfin टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर SBI फंड्स मैनेजमेंट IPO का अलॉटमेंट स्टेटस चेक किया जा सकता है। अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का सिलसिलेवार तरीका:
- Kfin टेक्नोलॉजीज की वेबसाइट https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं।
- ‘IPO अलॉटमेंट स्टेटस’ ऑप्शन देखें और ड्रॉपडाउन से कंपनी का नाम चुनें।
- अपना पैन नंबर या आवेदन नंबर या डीमैट अकाउंट नंबर डालें।
- ‘सबमिट’ पर क्लिक करें। वेबसाइट पर आपको अलॉटमेंट का स्टेटस दिखेगा।
अगर शेयर अलॉट होते हैं, तो लिस्टिंग से पहले निवेशकों के डीमैट अकाउंट में उतने ही शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे।
निवेशक BSE और NSE की वेबसाइट पर भी SBI फंड्स मैनेजमेंट के अलॉटमेंट स्टेटस की जांच कर सकते हैं।
BSE पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन देखने के लिए डायरेक्ट लिंक https://www.bseindia.com/investors/appli_check
NSE पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
कितने मिल सकते हैं शेयर
जिन निवेशकों ने 10 लॉट के लिए अप्लाई किया है, उन्हें एक लॉट और एक अतिरिक्त शेयर मिल सकता है। वहीं, 13 लॉट के लिए आवेदन करने वाले निवेशकों को एक लॉट और 9-10 अतिरिक्त शेयर मिल सकते हैं। 11-12 लॉट के लिए आवेदन करने वाले निवेशकों को एक लॉट के साथ-साथ अनुपात के आधार पर 3-7 अतिरिक्त शेयर मिल सकते हैं।

