Close Menu
    What's Hot

    कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज

    March 17, 2026

    चंडीगढ़ विधानसभा सत्र में उठा रेवाडी के इन गांवों के गंदे पानी का मुद्दा

    March 17, 2026

    ‘आप’ सरकार ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की : मुख्यमंत्री मान

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज

      March 17, 2026

      मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद राजस्थान में बढ़ी हलचल

      March 17, 2026

      कल से उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार

      March 17, 2026

      पूर्व पीएम देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना

      March 16, 2026

      एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

      March 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Almora, Uttrakhand: अल्मोड़ा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान,क्रांति तीर्थ श्रृंखला के अंतर्गत हुआ सम्मान समारोह
    Breaking News

    Almora, Uttrakhand: अल्मोड़ा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान,क्रांति तीर्थ श्रृंखला के अंतर्गत हुआ सम्मान समारोह

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 16, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अल्मोड़ा, 16 जुलाई .भैरव लाल वर्मा, गोवर्धन शर्मा, गोविन्दबल्लभ पाण्डे, उदय लाल साह, तारा दत्त जोशी, देवी दत्त तिवारी, ख्याली राम पाण्डे, जगतीशरण पाण्डे, रेवाधरपाण्डे, नर सिंह बोरा, भैरव लाल वर्मा, मोहन सिंह नेगी .यह सभी वह नायक हैं, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की बलि चढ़ा दी . स्वतंत्रता संग्राम में उत्तराखंड के कुमायूं क्षेत्र के इन सेनानियों ने अपने-अपने ढंग से स्वतंत्रता के लिए योगदान दिया, लेकिन इन्हें इतिहास के पृष्ठों में वह स्थान नहीं मिला, जो वास्तविकता में मिलना चाहिए था . कहना गलत नहीं होगा कि इनके योगदान को भुला दिया गया . परन्तु आज क्रांतितीर्थ श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित समारोह में जब इन सभी के योगदान को याद करके इनके परिजनों को सम्मानित किया गया तो समारोह में मौजूद सभी लोगों की चेहरे पर गर्व और आंखों में नमी देखी गई . समारोह का आयोजन सुनीता सन सिटी होटल के सभागार में किया गया . 

    रविवार दोपहर आयोजित क्रांतितीर्थ सम्मान समारोह का प्रारंभ संयोजक प्रो. एनडीकाण्डपाल द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत के साथ हुआ  सभी अतिथियों ने इस अवसर पर भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर पुष्पार्चन किया .

    समारोह के मुख्य अतिथि अमिताभ ठाकुर ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता सेनानियों ने अलग-अलग धाराओं के साथ जुड़कर आन्दोलन को क्रमबद्ध तरीके से आगे बढाया। विषम परिस्थितियों में भी अपना सर्वस्व न्यौछावर कर भारत की आजादी के लिए सर्वोच्च भूमिका का निर्वहन किया  लेकिन ऐसे हजारों स्वतंत्रता सेनानी रहे, जिसके योगदान को नकार दिया गया .उन्हें इतिहास में स्थान नहीं मिला . वह सभी या तो गुमनाम हो गए या फिर उनके विषय में बहुत ही कम जानकारी मौजूद है .इसलिए ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ में उन सभी क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के विषय में जानकारी जुटाने का कार्य किया जा रहा है जो अल्पज्ञात या गुमनाम है. यह कार्य केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय और सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज (सीएआरडीसी) द्वारा क्रान्तितीर्थ श्रृंखला का आयोजन करके पूरे देश में किया जा रहा है . इसमें संस्कार भारती भी अपना योगदान दे रहा है.

    प्रकृति की धरोहर के बीच बसे अल्मोड़ा में आयोजित क्रांति तीर्थ समारोह के विशेष अतिथि अल्मोड़ा-पिथौरागढ क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा ने स्थानीय स्वतंत्रता आन्दोलन पर प्रकाश डालते हुए अल्मोड़ा एवं उत्तराखण्ड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान को उद्घाटित किया . इस अवसर पर अल्मोड़ा जनपद एवं अल्मोड़ा नगर के अनेकानेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को शॉल ओढाकर तथा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया . समारोह में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल आदि ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें  प्रतीक चिह्नन के रूप में प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी बद्रीदत्तपाण्डे जी के द्वारा लिखी गयी पुस्तक ‘कुमायूं का इतिहास’ प्रदान की गई . 

    समारोह का संचालन करते हुए कुर्मांचल अखबार’ के संपादक डॉ. चन्द्र प्रकाश फुलोरिया ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी पर्वतीय, क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के आंदोलन में बढ-चढकर भागीदारी की। उन्होंने संचालन के बीच में ही गौरी दत्त पाण्डे ‘गौर्दा’ द्वारा लिखा गया वन्देमातरम गीत जब सुनाया तो सभी श्रोता इस गीत को सुनकर भाव विभोर हो गये। 

    संगोष्ठी के अध्यक्ष एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जे एस. बिष्ट ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी श्रोताओं, अतिथियों एवं आयोजक मण्डल के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. शेखर जोशी, इन्द्र मोहन, जगदीश जी, विनोद प्रजापति, राजेंद्र जोशी, गिरजा किशोर पाठक, मोहन रावल, हेमन्त जोशी, योगेश नयाल, रमेश बहुगुणा, गोविन्द पिल्खवाल, शिवम पांडे, आशुतोष, विरेन्द्र, दिवाकर, गोविन्द,लक्ष्मण सिंह भोज, बद्री विशाल अग्रवाल,संजय गुप्ता, सुरेश काण्डपाल, विद्या भारती के संभाग निरीक्षक आलम सिंह उनियाल सहित नगर के प्रबुद्धजन एवं स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया .

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUttarakhand News: श्रृंखला में बागेश्वर के 22 शहीद नायकों एवं सैनिकों का सम्मान
    Next Article Delhi News: एलजी वीके सक्सेना ने 437 सलाहकारों को हटाने के फैसले का सुप्रीम कोर्ट में किया बचाव, बोले- अवैध रूप से हुई नियुक्ति
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज

    March 17, 2026

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद राजस्थान में बढ़ी हलचल

    March 17, 2026

    कल से उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार

    March 17, 2026

    पूर्व पीएम देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना

    March 16, 2026

    एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

    March 16, 2026

    भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा

    March 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज

    By अंकित कुमारMarch 17, 2026

    Nanda Devi Ship: कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज…

    चंडीगढ़ विधानसभा सत्र में उठा रेवाडी के इन गांवों के गंदे पानी का मुद्दा

    March 17, 2026

    ‘आप’ सरकार ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की : मुख्यमंत्री मान

    March 17, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.