Close Menu
    What's Hot

    17kg घटाया वजन, बरसाए रन, चयनकर्ताओं ने टेस्ट में नहीं दिया मौका तो इंस्टाग्राम पर धोनी के चहेते ने खोला मोर्चा | Sports

    August 7, 2026

    Punjab News: चंडीगढ़ के ₹227 करोड़ के प्रोजेक्ट की जांच होगी

    August 7, 2026

    ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026

      जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

      August 7, 2026

      Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

      August 7, 2026

      Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

      August 7, 2026

      Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

      August 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»आंखों के चलते लगान से निकाली गई अमीषा पटेल, सनी देओल की फिल्म में आंखों ने ही काट दिया ‘गदर’
    मनोरंजन

    आंखों के चलते लगान से निकाली गई अमीषा पटेल, सनी देओल की फिल्म में आंखों ने ही काट दिया ‘गदर’

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ameesha Patel: आंखों के चलते लगान से निकाली गई अमीषा पटेल, सनी देओल की फिल्म में आंखों ने ही काट दिया ‘गदर’
    Ameesha Patel: आंखों के चलते लगान से निकाली गई अमीषा पटेल, सनी देओल की फिल्म में आंखों ने ही काट दिया ‘गदर’

    कहो न प्यार है से हिंदी सिनेमा में रखा था कदम
    Ameesha Patel, (द भारत ख़बर), मुंबई: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन स्टारर कहो न प्यार है से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने गदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी। उस वक्त अमीषा हर फिल्ममेकर की पहली पसंद थीं। सभी उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते थे। अब एक इंटरव्यू में अमीषा ने बताया है कि आमिर खान की लगान के लिए उन्होंने हां कर दी थी, और डेट्स भी दे दी थीं। लेकिन उनकी पर्सनैलिटी और आंखों की वजह से उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। यही आंखें और पर्सनैलिटी उनके लिए फायदेमंद साबित हुई, जब उन्हें गदर में सकीना के रोल के लिए कास्ट किया गया।

    अमीषा पटेल ने बॉलीवुड बबल को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अपने करियर के शुरूआती दौर के बारे में कई खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने बताया, मैंने लगान के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था और चुनी भी गई थी। मैंने लगान के लिए डेट्स भी दे दी थीं।

    जब मैं कहो न प्यार है कि शूटिंग न्यूजीलैंड में कर रही थी तो मेरे मैनेजर ने फोन कर के बताया कि सॉरी, लगान की डेट्स मैं रिलीज कर रहा हूं, क्योंकि आशुतोष जी (लगान के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर) को लग रहा है कि गांव का रोल करने के लिए आपकी आंखें कुछ ज्यादा ही पढ़ी लिखी (लड़की की) लगती हैं। और आपकी स्किन भी ज्यादा ही चमकदार है। इसलिए शायद वो गांव वाली बात आ नहीं पाएगी, क्योंकि आपकी पर्सनैलिटी बहुत एजुकेटेड पर्सनैलिटी है।

    जिस वजह से गदर मिली, उसी वजह से लगान से निकाला गया

    अमीषा ने बताया कि इसी वजह से उन्हें सनी देओल स्टारर गदर मिली थी। वो कहती हैं, इसी वजह से मुझे गदर के लिए चुना गया था। सकीना का जो कैरेक्टर था वो एक बहुत ही सहमी हुई, पढ़ी लिखी, राजनीतिक रूप से स्मार्ट लड़की थी, जो राजनीतिक बैकग्राउंड से आती है। तो जिन वजहों से मुझे गदर के लिए चुना गया था। सकीना के रोल के लिए।

    प्रोड्यूसर बताई ये वजह

    अमीषा ने आगे बताया कि जब उन्होंने प्रोड्यूसर से पूछा कि आपने मुझे सकीना के लिए क्यों चुना तो उन्होंने कहा था कि फिल्म में एक लाइन है, जो सनी देओल यानी तारा सिंह कहता है, मैडम जी, चांद को उछल कर छूना चाहूं तो छू नहीं सकता। उन्होंने कहा कि उन्हें एक ऐसा चेहरा चाहिए था जो चांद लगे। वो मासूमियत, वो नूर। इसके अलावा उसमें एक पढ़ी-लिखी लड़की की बॉडी लैंग्वेज हो।

    अमीषा के मुताबिक प्रोड्यूसर ने उनसे कहा था कि एक्टिंग तो हम सिखा सकते हैं या करवा सकते हैं या री टेक ले सकते हैं। पर जो पढ़े लिखे शख्स की पर्सनैलिटी होती है वो बहुत अलग होती है। अमीषा ने कहा कि इसी पढ़ी लिखी पर्सनैलिटी की वजह से आशुतोष जी को लगा कि शायद मैं लगान के लिए ज्यादा ही पढ़ी लिखी लगूंगी।

    लगान-गदर एक ही दिन रिलीज हुई थी

    अमीषा ने कहा कि मैंने तो डेट तक दे दी थीं। पर डायरेक्टर को लगा कि मैं गांव की लड़की के रोल में सही नहीं लगूंगी। वो कहती हैं, नहीं तो सोचो, लगान और गदर एक ही दिन रिलीज हुई थी, 14 जून 2001 को। मैं दोनों ही फिल्मों में होती। मेरे लिए तो बहुत मुश्किल हो जाता कि किस फिल्म के लिए चियर करूं।

    ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई ने हैदराबाद को 244 रन का टारगेट दिया
    Next Article हरियाणा में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से असिस्टेंट लाइनमैन की मौत
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली HC ने नहीं दी राजपाल यादव को राहत, चेक बाउंस मामले में सजा बरकरार

      July 10, 2026

      सलमान खान की एक्स की जिंदगी के वो चर्चित किस्से, जिनकी खूब हुई थी चर्चा

      July 10, 2026

      सुंदूस मौफकीर का बोल्ड बीच लुक हुआ वायरल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

      July 10, 2026

      साउथ के दिग्गज अभिनेता विजय थलापति की फिल्म जन नायकन को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट; KVN ने की 24 जुलाई तक रिलीज़ करने की पुस्टि

      July 9, 2026

      दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज ने किक्कर के लिए ताजा कर दीं उग्रवाद के दौर की दर्दनाक यादें

      July 9, 2026

      स्वाति रेड्डी बनीं फिर दुल्हन, फिल्ममेकर श्रीकांत नागोथी के साथ लिए सात फेरे

      July 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      17kg घटाया वजन, बरसाए रन, चयनकर्ताओं ने टेस्ट में नहीं दिया मौका तो इंस्टाग्राम पर धोनी के चहेते ने खोला मोर्चा | Sports

      By परवेश चौहानAugust 7, 2026

      सरफराज खान का सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल नई दिल्ली. घरेलू क्रिकेट में रनों का…

      Punjab News: चंडीगढ़ के ₹227 करोड़ के प्रोजेक्ट की जांच होगी

      August 7, 2026

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.