- मैं ईरान की हिट लिस्ट में : डोनाल्ड ट्रंप
US-Iran War, (द भारत ख़बर), वाशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात को अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर बमबारी की है और इसमें 3 लोग मारे गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटों बाद ये हमले हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों पर हालिया ईरानी हमलों से कमज़ोर संघर्ष-विराम के खत्म होने का संकेत मिलता है।
90 सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए गए
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार ईरान के लगभग 90 सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए गए हैं। ईरान ने एयरस्ट्राइक में 3 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। अमेरिका का कहना है कि उसने होर्मूज स्ट्रेट में ईरान की जहाजों पर हमले करने की क्षमता को कमजोर करने के मकसद से एयरस्ट्राइक की है। उधर ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार ईरानी सेनाओं ने बहरीन, कुवैत व कतर में ड्रोन अटैक से अमेरिका के राडार व मिसाइल सिस्टम को उड़ाने का दावा किया है।
खुजेस्तान प्रांत के अहवाज शहर को निशाना बनाया
ईरान के मुताबिक अमेरिका ने ताजा हमलों में खुजेस्तान प्रांत के अहवाज शहर को निशाना बनाया है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि शहर के बाहरी इलाके में एयरस्ट्राइक की गई है और इसमें तीन लोगों की मौत के साथ ही कई अन्य लोग घायल हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने इस बीच पत्रकारों से कहा, मैं ईरान की हिट लिस्ट में हूं और मुझे हमेशा खतरा बना रहता है। उन्होने दावा किया कि ईरान डील चाहता है, पर उसे इस बात का विश्वास नहीं कि तेहरान उस डील का पालन करेगा। ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों के साथ यह बात कही।
अमेरिका ने पहली बार चाहबार बंदरगाह पर हमला किया
बता दें कि सीजफायर के बीच ईरान के होर्मुज में जहाजों पर हमले के जवाब में अमेरिका ने मंगलवार देर रात ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। पहली बार उसने चाबहार बंदरगाह को भी निशाना बनाया। इसके अलावा यूएस मिलिट्री ने ईरान के होर्मोजगान प्रांत स्थित कुहेस्तक में बंदरगाह क्षेत्र पर हमले किए हैं। यह पोर्ट होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित है। ईरान के बुशहर में अमेरिकी हमलों की खबर है।
ईरान का 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा
जवाब में ईरान ने अमेरिका के बहरीन व कुवैत में 85 से अधिक अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के अनुसार मिसाइल और ड्रोन से ये हमले किए गए। डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार के हमलों के बाद कहा था कि संघर्षविराम अब खत्म और ईरान से समझौते की कोई बातचीत नहीं होगी। उन्होंने नाटो समिट के दौरान यह बात कही थी। उन्होंने कहा था कि ईरान से अमेरिका अब कोई डील नहीं चाहता।

