Close Menu
    What's Hot

    वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल रिजर्व पर अमेरिका का कंट्रोल

    August 29, 2026

    सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी कर रही JIO, नियामक से मिली मंजूरी

    August 29, 2026

    अंबाला में क्यों बढ़ रहे वायरल बुखार के इतने मरीज? ये गलतियां पड़ रहीं भारी

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल रिजर्व पर अमेरिका का कंट्रोल

      August 29, 2026

      यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे घोषित, 84 विषयों के कट-ऑफ मार्क्स जारी

      August 29, 2026

      Railway News: रेवाड़ी-मदार के बीच 7 सितंबर तक दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा रूट और टाइमिंग | Haryana

      August 29, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में छाएंगे बादल, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश, हरियाणा-पंजाब समेत देशभर का मौसम | National

      August 29, 2026

      ब्रिटेन में स्थायी निवास और नागरिकता पाने के मामले में भारतीय सबसे आगे

      August 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल रिजर्व पर अमेरिका का कंट्रोल
    Breaking News

    वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल रिजर्व पर अमेरिका का कंट्रोल

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US-Venezuela Oil Deal: वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश के खजाने में भारी कमाई होगी।
    US-Venezuela Oil Deal: वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश के खजाने में भारी कमाई होगी।

    ट्रंप बोले- इतिहास की सबसे बड़ी डील
    US-Venezuela Oil Deal, (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28 अगस्त को वेनेजुएला के साथ दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील का ऐलान किया। ट्रंप ने कहा कि इस समझौते से अमेरिका की कच्चे तेल तक पहुंच बढ़ेगी, सप्लाई बढ़ेगी और आखिर में पेट्रोल की कीमतें कम होंगी। ट्रंप ने कहा कि सरकार और प्राइवेट कंपनियों की साझेदारी के जरिए अमेरिका ने वेनेजुएला के 65 अरब बैरल से ज्यादा तेल भंडार पर ज्यादातर कंट्रोल हासिल कर लिया है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे दुनिया की सबसे बड़ी डील बताया है। वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने भी इसे ऐतिहासिक समझौता बताया है। इसके लिए अमेरिकी टैक्सपेयर की जेब से एक पैसा भी खर्च नहीं हुआ है।

    वेनेजुएला ने डील का स्वागत किया

    वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश के खजाने में भारी कमाई होगी। रोड्रिगेज ने कहा कि इस डील से वेनेजुएला में भारी निवेश आएगा, खासकर तेल उद्योग को बढ़ाने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाने और अपग्रेड करने में इनवेस्टमेंट होगा। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, यह काम वेनेजुएला में काम करने वाली एक निजी कंपनी के साथ मिलकर किया जाएगा। इस साझेदारी से निकलने वाले तेल में अमेरिका को 55% हिस्सा मिलेगा।

    वेनेजुएला को 209 अरब डॉलर से ज्यादा का टैक्स मिलने की उम्मीद

    उन्होंने कहा, ये समझौता प्राइवेट कंपनियों की मदद से तेल उत्पादन को बढ़ाएगा और इसमें 17 अहम तेल क्षेत्रों का विकास शामिल होगा, जिनमें लगभग 65 अरब बैरल का प्रमाणित भंडार है। इन प्रोजेक्ट्स से 100 अरब डॉलर से ज्यादा का इनवेस्टमेंट आने और वेनेजुएला के लिए 209 अरब डॉलर से ज्यादा का टैक्स मिलने की उम्मीद है।

    वेनेजुएला में 300 अरब बैरल तेल मौजूद

    वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। वहां 300 अरब बैरल से ज्यादा तेल मौजूद है। ट्रम्प जिस 65 अरब बैरल तेल पर अमेरिकी कंट्रोल की बात कर रहे हैं, वह वेनेजुएला के कुल तेल भंडार का करीब पांचवां हिस्सा है। वेनेजुएला के पास इतना बड़ा तेल भंडार होने के बावजूद वहां उत्पादन काफी कम है। आर्थिक संकट, निवेश की कमी और अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण उसका तेल उद्योग लंबे समय से मुश्किल में है।

    ये भी पढ़ें: त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मुंबई में दूध 100 के पार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी कर रही JIO, नियामक से मिली मंजूरी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे घोषित, 84 विषयों के कट-ऑफ मार्क्स जारी

      August 29, 2026

      Railway News: रेवाड़ी-मदार के बीच 7 सितंबर तक दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा रूट और टाइमिंग | Haryana

      August 29, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में छाएंगे बादल, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश, हरियाणा-पंजाब समेत देशभर का मौसम | National

      August 29, 2026

      ब्रिटेन में स्थायी निवास और नागरिकता पाने के मामले में भारतीय सबसे आगे

      August 29, 2026

      एनटीए में 3 अफसरों की नियुक्ति, दो डायरेक्टर और 1 ज्वाइंट डायरेक्टर बनाए, 3 हफ्ते में पद संभालना होगा पद

      August 28, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में हर 2 में से एक आदमी सिरदर्द से परेशान, कारण जान रह जाएंगे हैरान

      August 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल रिजर्व पर अमेरिका का कंट्रोल

      By अंकित कुमारAugust 29, 2026

      US-Venezuela Oil Deal: वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस समझौते का स्वागत करते…

      सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी कर रही JIO, नियामक से मिली मंजूरी

      August 29, 2026

      अंबाला में क्यों बढ़ रहे वायरल बुखार के इतने मरीज? ये गलतियां पड़ रहीं भारी

      August 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.