नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम इस समय चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से परेशान चल रही है. टीम के स्टार खिलाड़ी चोट की वजह से रिहैब से गुजर रहे हैं. नए खिलाड़ी भी चोटिल होकर नेशनल क्रिकेट अकादमी पहुंच रहे हैं. फिलहाल भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलना है. टीम सलेक्शन से पहले चोटिल खिलाड़ियों को लेकर अपडेट सामने आ रहा है. प्रिंस यादव हैमस्ट्रिंग की समस्या से उबर चुके हैं और सलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं. उनको जुलाई के अंत में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान उन्हें यह परेशानी हुई थी.
टीम के चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी है. हाल ही में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे. वाशिंगटन सुंदर भी चोटिल होने की वजह से बाहर बैठे हैं. स्पोर्ट्स तक के मुताबिक दिल्ली के इस 24 साल दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अब पूरी तरह रिकवरी कर ली है. चोट के कारण वह जिम्बाब्वे सीरीज के आखिरी मुकाबले से बाहर रहे थे, लेकिन अब चयन के लिए फिट माने जा रहे हैं.
सबकी नजर अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर है. ये खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब और ट्रेनिंग जारी रखे हुए हैं. उनको इंग्लैंड दौरे पर बाएं पैर के घुटने में परेशानी हुई थी इस समस्या से उबर रहे हैं और इसी वजह से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए थे. अच्छी बात यह है कि बुमराह ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है. फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि वो कब तक वापसी कर पाएंगे लेकिन उम्मीद है ऐसा जल्दी होगा.
टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी इस समय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे हैं. वह पहले क्वाड्रिसेप्स और पीठ की समस्याओं से जूझे थे. इसके बाद उनको पिंडली की परेशानी हो गई. फैंस के लिए खुशी की खबर है कि वो रिटर्न-टू-प्ले के प्रोसेस को पूरा कर चुके हैं. इसका मतलब ये हुआ कि हार्दिक वो टीम सलेक्शन के लिए जल्दी ही उपलब्ध हो सकते हैं.

