Close Menu
    What's Hot

    गुरदासपुर में ग्रेनेड फेंकने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार; कब्जे से एक और ग्रेनेड बरामद

    May 18, 2026

    दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने पकड़ी रॉकेट स्पीड

    May 18, 2026

    100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका ने ईरान के सामने स्थाई शांति के लिए रखी पांच शर्त

      May 18, 2026

      लेक्चरर मनीषा मंधारे को सीबीआई की 14 दिन की हिरासत में भेजा

      May 18, 2026

      अमेरिकी धमकियों के बीच ईरान की जनता ने बढ़ाया सेना का उत्साह

      May 18, 2026

      यूएई में न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट के बाहर ड्रोन अटैक

      May 17, 2026

      पीएम मोदी को स्वीडन ने सर्वोच्च सम्मान दिया

      May 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, May 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अमेरिका ने ईरान के सामने स्थाई शांति के लिए रखी पांच शर्त
    Breaking News

    अमेरिका ने ईरान के सामने स्थाई शांति के लिए रखी पांच शर्त

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia Crisis : अमेरिका ने ईरान के सामने स्थाई शांति के लिए रखी पांच शर्त
    West Asia Crisis : अमेरिका ने ईरान के सामने स्थाई शांति के लिए रखी पांच शर्त

    कहा, वॉशिंगटन चाहता है कि सभी मोर्चों पर युद्ध का हल बातचीत के जरिए निकाला जाए

    West Asia Crisis (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम के बावजूद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि दोनों देश एक दूसरे को शांति वार्ता के लिए अपना-अपना प्रस्ताव भेज रहे हैं लेकिन कोई भी इसे मानने का तैयार नहीं है।

    पिछले दिनों जहां अमेरिका ने ईरान द्वारा भेजा हुआ प्रस्ताव रद कर दिया वहीं अब अमेरिका ने ईरान के सामने स्थाई शांति के लिए पांच बड़ी शर्तें रखी हैं। जोकि उसने ईरान को भेज दी हैं। इन शर्तों में सबसे अहम यह है कि अमेरिका ईरान को बमबारी से हुए नुकसान का कोई मुआवजा नहीं देगा। साथ ही उसने मांग की है कि ईरान अपने 400 किलोग्राम एनरिच्ड यूरेनियम को अमेरिका को सौंपे।

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया

    अमेरिका की एक और शर्त यह बताई गई है कि ईरान में सिर्फ एक परमाणु सेंटर ही चालू रहना चाहिए। इसके अलावा, अमेरिका ईरान की फ्रीज हुई विदेशी संपत्तियों में से 25% से ज्यादा रकम जारी करने के पक्ष में नहीं है।
    रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन चाहता है कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने का मुद्दा बातचीत के जरिए हल किया जाए। हालांकि इन शर्तों पर अभी तक अमेरिका या ईरान की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    नेतन्याहू और ट्रंप ने फोन पर की बात

    इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी ट्रम्प ने रविवार को ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर बातचीत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल और अमेरिका जल्द ही ईरान पर नए हमलों की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार नेतन्याहू और ट्रंप ने फोन पर ईरान युद्ध दोबारा शुरू होने की संभावना और ट्रंप की हालिया चीन यात्रा पर चर्चा की। बातचीत के बाद नेतन्याहू ने यरुशलम में अपने शीर्ष मंत्रियों और अधिकारियों के साथ सुरक्षा बैठक बुलाई। इसमें विदेश मंत्री गिदोन सार, रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज, वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्वीर समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

    हम दोबारा युद्ध के लिए तैयार : अराघची

    इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका के साथ चल रही बातचीत बेनतीजा रही तो ईरान सीधे युद्ध के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि इस टकराव का असर अब अमेरिकी अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर भी पड़ रहा है।

    अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि तेहरान हर स्थिति के लिए तैयार है। उन्होंने संकेत दिए कि यदि बातचीत से स्वीकार्य नतीजे नहीं निकले तो सैन्य विकल्प भी खुला रहेगा।

    ये भी पढ़ें : Kerala CM Oath Ceremony : वीडी सतीसन ने केरल मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, चेक करें आज के ताजा भाव
    Next Article 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      लेक्चरर मनीषा मंधारे को सीबीआई की 14 दिन की हिरासत में भेजा

      May 18, 2026

      अमेरिकी धमकियों के बीच ईरान की जनता ने बढ़ाया सेना का उत्साह

      May 18, 2026

      यूएई में न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट के बाहर ड्रोन अटैक

      May 17, 2026

      पीएम मोदी को स्वीडन ने सर्वोच्च सम्मान दिया

      May 17, 2026

      केरलम में वीडी सतीशन सरकार का शपथ ग्रहण कल

      May 17, 2026

      20000 टन एलपीजी लेकर कांडला बंदरगाह पर पहुंचा टैंकर

      May 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गुरदासपुर में ग्रेनेड फेंकने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार; कब्जे से एक और ग्रेनेड बरामद

      By श्वेता चौहानMay 18, 2026

      गिरफ्तार आरोपियों को अपने विदेशी हैंडलर के माध्यम से मिले थे दो हैंड ग्रेनेड: डीजीपी…

      दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने पकड़ी रॉकेट स्पीड

      May 18, 2026

      100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड

      May 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.