Close Menu
    What's Hot

    उत्तर भारत में सात मई तक मौसम रहेगा ठंडा

    May 2, 2026

    कैथल पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत घरों में लाई मुस्कान

    May 2, 2026

    अमेरिका-ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की कीमतें बेकाबू

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उत्तर भारत में सात मई तक मौसम रहेगा ठंडा

      May 2, 2026

      आप सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया, 88 विधायकों ने पक्ष में वोट डाला

      May 2, 2026

      पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर कल दोबारा वोटिंग होगी

      May 1, 2026

      जम्मू के बनतालाब में पुल गिरने से 5 से 7 मजदूर दबे, 1 की मौत, बचाव कार्य जारी

      May 1, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी

      May 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, May 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Amit Shah-Wrestlers Meeting: पहलवानों की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, अमित शाह से मिले Wrestlers , WFI प्रमुख बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की
    Breaking News

    Amit Shah-Wrestlers Meeting: पहलवानों की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, अमित शाह से मिले Wrestlers , WFI प्रमुख बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Delhi News: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलवानों ने गृहमंत्री अमित शाह से शनिवार देर रात मुलाकात की। अमित शाह ने पहलवानों से कहा कि कानून को अपना काम करने दें। तकरीबन दो घंटे चली मुलाकात इस मुलाकात में पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। मुलाकात में गृह मंत्री ने पहलवानों को बृजभूषण पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। जिनमें एक एफआईआर नाबालिग पहलवान के आरोपों के आधार पर पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत दर्ज की गई है। 

    भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मुलाकात अमित शाह के आवास पर करीब करीब डेढ़ से दो घंटे तक चली। बताया गया है कि दोनों पक्ष शनिवार रात करीब 11 बजे मिले थे। अमित शाह ने पहलवानों से तब मुलाकात की है जब खाप पंचायतों की तरफ से केंद्र को नौ जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलवानों ने अमित शाह से WFI के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके बाद गृह मंत्री ने पहलवानों से बिना भेदभाव के पूरी जांच का भरोसा दिया। सूत्रों के मुताबिक, पहलवानों ने ही अमित शाह से मुलाकात का समय मांगा था। अमित शाह ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने पहलवानों से यह भी पूछा कि क्या पुलिस को अपने काम करने का समय नहीं देना चाहिए? इसके साथ ही गृह मंत्री ने तीनों खिलाड़ियों से कहा कि वे जोश की बजाय होश से काम लें। शाह ने पहलवानों को आंदोलन समाप्त करने के लिए समझाया। और खिलाड़ियों के खिलाफ मुकद्दमें वापिस लेने का भी भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान पहलवानों ने बृजभूषण की गिरफ्तारी पर ही जोर दिया। इस पर शाह ने कहा, कोई भी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी।

    इसके बाद रविवार को बजरंग पूनिया सोनीपत स्थित मुंडलाना पंचायत में पहुंचे और आह्वान किया कि आज कोई फैसला नहीं लिया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी संगठनों को एक मंच पर लाकर बड़ी पंचायत बुलाई जाएगी। इस बारे में तीन-चार दिन में फैसला लिया जाएगा। फिर सभी को पंचायत के स्थान और समय के बारे सूचित कर दिया जाएगा। इसी पंचायत में अगला फैसला लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAgra News: सास के पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची सास, बात सुनकर पुलिस भी हैरान
    Next Article UP Crime News: पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने लगाई फांसी, पुलिस पर केस ना दर्ज करने का आरोप
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    उत्तर भारत में सात मई तक मौसम रहेगा ठंडा

    May 2, 2026

    आप सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया, 88 विधायकों ने पक्ष में वोट डाला

    May 2, 2026

    पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर कल दोबारा वोटिंग होगी

    May 1, 2026

    जम्मू के बनतालाब में पुल गिरने से 5 से 7 मजदूर दबे, 1 की मौत, बचाव कार्य जारी

    May 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी

    May 1, 2026

    ममता बोली- धांधली हुई तो जान की बाजी लगा देंगे, बंगाल पुलिस पर चुनाव आयोग के दवाब में काम करने का आरोप

    May 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    उत्तर भारत में सात मई तक मौसम रहेगा ठंडा

    By अंकित कुमारMay 2, 2026

    Weather Update Today : उत्तर भारत में सात मई तक मौसम रहेगा ठंडा पश्चिमी विक्षोभ…

    कैथल पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत घरों में लाई मुस्कान

    May 2, 2026

    अमेरिका-ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की कीमतें बेकाबू

    May 2, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.