Close Menu
    What's Hot

    ब्रेकअप के बाद शिल्पा शेट्टी ने खोले थे अक्षय कुमार के राज, सुनकर रह जाएंगे हैरान

    June 8, 2026

    बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया

    June 8, 2026

    People of Punjab are fed up with AAP’s false promises and hollow assurances: CM

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया

      June 8, 2026

      राहुल बोले- 18 साल का सार्थक सीबीआई से तेज निकला, सीबीएसई के ओएसएम पोर्टल की गड़बड़ी उजागर की

      June 7, 2026

      सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, राम मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा गायब

      June 7, 2026

      अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान बोला- सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा अमेरिका

      June 7, 2026

      Cockroach Janta Party Updates: जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा: अभिजीत दीपके

      June 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»गुरुओं की धरती अमृतसर को मिला 150 करोड़ का निवेश…
    पंजाब

    गुरुओं की धरती अमृतसर को मिला 150 करोड़ का निवेश…

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानNovember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    पंजाब-कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) नॉर्दर्न रीजन की अमृतसर में आयोजित क्षेत्रीय परिषद बैठक में पंजाब सरकार ने अपने दूरदर्शी औद्योगिक सुधार एजेंडा, सेक्टर-विशिष्ट नीतिगत पहलें और बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिनका उद्देश्य राज्य में निवेश गति को और बढ़ाना है।

    CII नॉर्दर्न रीजन की चेयरपर्सन अंजलि सिंह ने मंत्री संजीव अरोड़ा का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब तेजी से उच्च-गुणवत्ता वाले निवेश का पसंदीदा केंद्र बन रहा है। उन्होंने अमृतसर से शुरू होते हुए पंजाब के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में SUJAN के ₹150 करोड़ निवेश को राज्य में बेहतर होते निवेश माहौल पर मजबूत मुहर बताया।

    उन्होंने कहा, “यह बड़ा निवेश पंजाब के प्रीमियम पर्यटन क्षेत्र को सशक्त करता है और राज्य की आर्थिक पुनर्जीवन प्रक्रिया में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। सरकार के प्रगतिशील कदमों और ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ सुधारों के साथ पर्यटन आधारित निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है।”

    अंजलि सिंह ने सरकार को सुझाव दिया कि उपलब्ध भूमि-बैंकों का सक्रिय रूप से प्रचार किया जाए, कृषि व नाशवां उत्पादों के लिए कोल्ड-चेन अवसंरचना विकसित की जाए, पर्यटन बढ़ाने के लिए विरासत स्थलों की पहचान की जाए और पंजाब को राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने पर भी विचार किया जाए।

    परिषद को संबोधित करते हुए उद्योग, वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और एनआरआई मामलों के मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि सरकार एक मजबूत, उत्तरदायी और भविष्य-केंद्रित औद्योगिक वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने कहा, “पंजाब स्पष्ट और सुधार-उन्मुख रोडमैप के साथ आगे बढ़ रहा है। हमने 24 सेक्टोरल समितियाँ गठित की हैं और एक मास्टर इंडस्ट्रियल पॉलिसी—हर प्रमुख सेक्टर के लिए समर्पित नीतियों के साथ—जल्द ही जारी की जाएगी, जिससे निवेशकों को दीर्घकालिक स्पष्टता मिलेगी।”

    मंत्री ने बताया कि पंजाब 2035 तक की ऊर्जा आवश्यकताओं पर आधारित दीर्घकालिक पावर प्लान तैयार कर रहा है, जिसमें थर्मल व अक्षय ऊर्जा का संभावित मिश्रण शामिल होगा।

    औद्योगिक अवसंरचना को मजबूत करने के लिए, उन्होंने बताया कि मोहाली और लुधियाना में दो नए प्रदर्शनी केंद्रों के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है और टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अमृतसर में तीसरे प्रदर्शनी केंद्र की योजना भी बन रही है, जिसके लिए भूमि की पहचान जारी है।

    ‘राइट टू बिज़नेस’ क़ानून के तहत किए जा रहे सुधारों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि ग्रीन श्रेणी और कई ऑरेंज श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों को मात्र पाँच दिनों के भीतर अनुमतियाँ मिल जाएँगी।

    लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पंजाब में वर्तमान में 10 ICDs, दो फ्रेट कंटेनर स्टेशन, दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और चालू अदमपुर हवाई अड्डा मौजूद है। आने वाला हलवारा हवाई अड्डा राज्य की लॉजिस्टिक क्षमताओं को और मजबूत करेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबोल्डनेस की हदें पार! ट्रांसपेरेंट लुक में अवनीत कौर ने उड़ाए फैंस के होश
    Next Article क्या दोनों ने चुपके से कर ली सगाई? इंटरनेट पर चर्चा से अटकलें
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान

      June 6, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब 

      June 6, 2026

      भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा

      June 6, 2026

      CM मान ने कहा- स्वास्थ्य संभाल योजना

      June 6, 2026

      ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना 1 जुलाई से होगी शुरू

      June 6, 2026

      1 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और ड्रग्स बरामद, अफगान…

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ब्रेकअप के बाद शिल्पा शेट्टी ने खोले थे अक्षय कुमार के राज, सुनकर रह जाएंगे हैरान

      By श्वेता चौहानJune 8, 2026

      Shilpa Shetty And Akshay Kumar Relationship: ब्रेकअप के बाद शिल्पा शेट्टी ने खोले थे अक्षय…

      बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया

      June 8, 2026

      People of Punjab are fed up with AAP’s false promises and hollow assurances: CM

      June 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.