सोनीपत, मुंबई के जुहू में बालीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में हरियाणा से एक और गिरफ्तारी हुई है. सोनीपत के गोहाना के बरौदा से मुंबई पुलिस ने एक और युवक को गिरफ्तार किया है और आरोपी का नाम अंकित है. मुंबई पुलिस ने आरोपी को गोहाना कोर्ट में पेश कर ट्रांज़िट डिमांड पर लिया है.
बताया जा रहा है कि लारेंस बिश्नोई गैंग के राइट हैंड अनिल पंडित के संपर्क में अंकित था और उस पर भी इस प्लान में शामिल होने का आरोप है. अंकित और अनिल पंडित के बीच पैसों का लेन देन भी हुआ है. गोहाना पुलिस और मुम्बई पुलिस ने मिलकर कार्यवाही की है. इससे पहले, गोहाना के बरोदा के नाबालिग को भी गिरफ्तारी हो चुकी है. आरोपी को 21 अक्तूबर को दोपहर को कोर्ट में पेश किया गया है. इस दौरान सादी वर्दी में मुंबई पुलिस के जवान नजर आए हैं. आरोपी के चेहरे को पुलिस ने काले कपड़े से कवर किया था.
सोनीपत से जुड़े हैं सात आरोपी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में सात आरोपी सोनीपत से जुड़े हैं. इस केस में अब तक दो युवतियों समेत कुल आठ लोगों को अरेस्ट किया गया है. ये सभी युवा हथियारों की सप्लाई से लेकर गोली चलाने में शामिल थे. सोनीपत से नाबालिग के अलावा, दो शूटर और चार हथियार सप्लायरों की इस पूरे गोलीकांड में भूमिका रही है. यूपी की रहने वाली दो लड़कियां राधा और बबीता भी सोनीपत में रहती थी.
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अंकित के संपर्क में और कौन-कौन से युवक थे. इस मामले में बरोदा गांव के नाबालिग के अलावा, रेहान को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस अन्य संभावित संपर्कों की भी जांच कर रही है.
