Close Menu
    What's Hot

    pitbull attack | pitbull attack in Sonipat | Pitbull Attack

    September 17, 2026

    चंद्रशेखरन के सेवा विस्तार को चुनौती दे सकते हैं नोएल टाटा, बैठक में किया था विरोध

    September 17, 2026

    Asian Champions Trophy: भारत नहीं आएगा पाकिस्तान, टू्र्नामेंट से नाम लिया वापस, मैच बाहर शिफ्ट करने की मांग | Sports

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए 2 आतंकी | National

      September 17, 2026

      US Tariffs: रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा महंगा ! अमेरिकी सदन में विधेयक पास, 100% टैरिफ का बढ़ा खतरा | National

      September 17, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      September 17, 2026

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, September 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अरविंद केजरीवाल बोले- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब 
    पंजाब

    अरविंद केजरीवाल बोले- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब 

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • पंजाब की “आप” सरकार ने निजी स्कूलों में 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ाई गई फीस वापस करने के आदेश दिए

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल कसने के सीएम भगवंत सिंह मान के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने स्कूलों में 5 फीसद से ज़्यादा बढ़ाई गई फीस को वापस करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब “आप” की सरकार थी, तब वहां भी प्राइवेट स्कूलों में मनमाना बढ़ाई गई फीस वापस कराई थी। वैसा ही अब पंजाब में होने जा रहा है। एक तरफ हम सरकारी स्कूल अच्छे कर रहे तो दूसरी तरफ निजी स्कूलों के बच्चों को फीस की मार से बचा रहे हैं। इसी तरह पूरे देश में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगनी चाहिए।

    शुक्रवार को “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बहुत अच्छा निर्णय लिया है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि जल्द एक कानून लाया जाएगा। इसके तहत कोई भी प्राइवेट स्कूल एक साल में पांच फीसद से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएगा। लाइब्रेरी फीस, डेवलपमेंट फीस और अन्य सभी तरह की फीस को मिलाकर भी कोई स्कूल एक साल में पांच फीसद से ज्यादा की बढ़ोतरी नहीं कर सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले तीन साल में जिन स्कूलों ने 15 फीसद से ज्यादा फीस बढ़ाई है, उन्हें वह अतिरिक्त फीस रिफंड करनी पड़ेगी। उदाहरण के लिए, अगर पिछले तीन साल में किसी स्कूल ने 50 फीसद फीस बढ़ाई है, तो उसे 35 फीसद फीस रिफंड करनी पड़ेगी।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या भारत के इतिहास में कभी ऐसा हुआ कि किसी प्राइवेट स्कूल को पैसे रिफंड करने पड़े हों और वे सीधे बैंक अकाउंट में वापस आए हों? पहले दिल्ली में ऐसा हुआ था, जब वहां हमारी सरकार बनी थी और हमने बच्चों के पैसे रिफंड कराए थे। अब यही पंजाब में होने जा रहा है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले। एक तरफ पंजाब में हम सरकारी स्कूल बहुत अच्छे कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब केरल को भी पीछे छोड़कर पूरे देश में नंबर वन बन गया है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दूसरी तरफ जो लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं, उन पर फीस की मार पड़ती है। सारे प्राइवेट स्कूल खराब नहीं हैं, लेकिन कुछ स्कूल अनाप- शनाप फीस बढ़ा देते हैं, जिससे मां-बाप के ऊपर बहुत बड़ा बोझ पड़ता है। माता-पिता और बच्चों को राहत दिलाने के लिए यह एक बहुत बड़ा कदम है। पूरे देश के अंदर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगनी चाहिए। पंजाब ने जो किया है, वह पूरे देश को करना चाहिए और इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेटे रेयांश के साथ मस्ती करती नजर आई श्वेता तिवारी
    Next Article उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों से योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में भाग लेने का किया आह्वान
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      AAP नेता बलतेज पन्नू ने चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 के ड्राफ्ट का विरोध जताया, कहा- पंजाब का हिस्सा धीरे-धीरे छीना जा रहा

      September 17, 2026

      बलतेज पन्नू बोले- मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है

      September 17, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे बीजेपी

      September 16, 2026

      बलतेज पन्नू बोले- कांग्रेस ने सज्जन कुमार और कमल नाथ जैसे नेताओं को राजनीतिक संरक्षण क्यों दिया? 

      September 16, 2026

      ‘चिट्टा’ शब्द अकाली-बीजेपी सरकार के कार्यकाल में सामने…

      September 16, 2026

      Punjab News: पंजाबी सिंगर निज्जर के खिलाफ FIR दर्ज, गाने की शूटिंग…

      September 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      pitbull attack | pitbull attack in Sonipat | Pitbull Attack

      By प्रमोद रिसालियाSeptember 17, 2026

      Last Updated:September 17, 2026, 16:43 IST Pitbull Attack: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में…

      चंद्रशेखरन के सेवा विस्तार को चुनौती दे सकते हैं नोएल टाटा, बैठक में किया था विरोध

      September 17, 2026

      Asian Champions Trophy: भारत नहीं आएगा पाकिस्तान, टू्र्नामेंट से नाम लिया वापस, मैच बाहर शिफ्ट करने की मांग | Sports

      September 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.