Close Menu
    What's Hot

    रोहित शर्मा को खुली छूट, गौतम गंभीर ने दिया मैदान पर तबाही मचाने का लाइसेंस- सूत्र | Sports

    July 15, 2026

    लाडोवाल टोल प्लाज़ा फिर महंगा हुआ, 4 महीनों में दूसरी बार..

    July 15, 2026

    यूपी से हरियाणा तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ 8 घंटे में पूरा होगा 750 किमी का सफर ! 22 जिलों की बदलेगी सूरत | National

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिली मंजूरी, मेक इन इंडिया को बढ़ावा

      July 15, 2026

      रथ यात्रा 2026 पर मौसम का कहर! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पुरी में भारी बारिश की चेतावनी

      July 15, 2026

      अब नहीं लेना पड़ेगा ब्लैक वाला छोटा सिलेंडर, इंस्टमार्ट की नई सुविधा, तुरंत होगी डिलीवरी

      July 15, 2026

      आईएएस बताकर युवक से शादी कर हड़पे रुपए और गहने, पति की हत्या की कोशिश का भी आरोप

      July 15, 2026

      Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर से 3 करोड़ रुपए की चोरी हुई, 14 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की बात गलत: गोविंददेव गिरि

      July 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»बाबा रामदेव की पतंजलि शेयर बाजार में ढेर, बड़ी गिरावट से सहमे निवेशक, क्या होगा आगे?
    दुनिया

    बाबा रामदेव की पतंजलि शेयर बाजार में ढेर, बड़ी गिरावट से सहमे निवेशक, क्या होगा आगे?

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Patanjali stock crash : घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को बाबा रामदेव के स्वामित्व वाली कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयर में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी के शेयर में लगभग 20% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लगतार तीसरे सत्र में कंपनी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। मार्केट में ढेर होते कंपनी के शेयरों से निवेशक सांसत में हैं। हालत यह है कि कंपनी का शेयर लगभग 15% की गिरावट के साथ 52 हफ्ते के निचले स्तर ₹347.59 पर पहुंच गया है।

    बिकवाली से टूटे शेयर

    बिकवाली की आंधी की वजह से पतंजलि फुड्स के शेयरों में गिरावट आई है। 15 जुलाई को लगभग 2।6 करोड़ शेयरों की बिकवाली हुई, जो कंपनी के कुल शेयरों का 2.43% है। यह आंकड़ा स्टॉक के औसत ट्रेडिंग वैल्यू का छह गुना से ज्यादा है।

    सालभर में 35% टूटे 

    पतंजलि फुड्स के शेयर पिछले एक साल से दबाव में हैं। बीते एक साल के भीतर इसमें लगभग 35% तक की गिरावट हो चुकी है। आज की बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। एकदिनी बड़ी गिरावट से किसी शेयर को कोई खास फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि वे कुछ ही दिनों में अपने मूल प्राइस पर वापस लौट जाते हैं, लेकिन लगातार हो रही गिरावट चिंता का विषय है।

    लोअर सर्किट पर करना पड़ा लॉक

    शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 30 मिनट के अंदर लगभग 7% टूट गया। वहीं, ठीक 10:22 बजे शेयर 10% गिरकर लोअर सर्किट पर लॉक हो गया। शेयर ने 407.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 407।50 रुपये पर लगभग सपाट शुरुआत की थी, लेकिन बाजार खुलने के कुछ ही मिनट बाद बिकवाली का दबाव बढ़ता गया और सुबह 12:47 बजे तक शेयर 17% गिर गया था।

    किसकी कितनी हिस्सेदारी

    पनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 68.25%, डीआईआई (घरेलू संस्थागत निवेशक) की हिस्सेदारी 11।05% और FII (विदेशी संस्थागत निवेशक) की हिस्सेदारी 8.53% है।

    किन कारणों से गिरे शेयर

    • बुधवार को जून 2024 के बाद कंपनी के शेयरों में सबसे बड़ी 7% की इंट्राडे गिरावट देखी गई, जिसके बाद शेयर दबाव में आ गए और बिकवाली की आंधी सी चल पड़ी।
    • 25 लाख के मुकाबले शुरुआती कारोबार में 67 लाख शेयरों के कारोबार ने भी बिकवाली को हवा दी।
    • कंपनी का FMCG इंडेक्स पिछले कई महीनों से अपने सेक्टर से पीछे चल रहा है।
    • पिछली चार तिमाहियों में EBITDA ग्रोथ का ट्रेंड निवेशकों को ज्यादा भरोसा नहीं दिला पाया।

    फिलहाल डर की बात नहीं

    कंपनी में बड़े निवेशक अभी बरकरार हैं। GQG Partners के पास 11.42% हिस्सेदारी है। LIC के पास 9.13% हिस्सेदारी है। ऐसे में निवेशकों को डरने की जरूरत नहीं लग रही है। हालांकि, अभी भी शेयरों पर बिकवाली का दबाव साफ नजर आ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePixel 11 लॉन्च से पहले Google Pixel 10 पर बंपर ऑफर, 12 हजार रुपए से ज्यादा की सीधी छूट
    Next Article 100 गज के प्लॉट पर बनेगा कितने कमरों का घर? 3 मिनट में ठेकेदार शिव कुमार से जानिए लेबर से टाइल्स तक हर खर्च
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      टैंक फुल कराने से पहले जान लें नए रेट, आज आपके शहर में क्या है भाव?

      July 15, 2026

      यूं पूरा करें करोड़पति बनने का सपना, सिर्फ ₹1000 का इन्वेस्टमेंट, इन बातों का रखें ध्यान

      July 15, 2026

      भारत और कनाडा आपसी व्यापार में लगाएंगे लंबी छलांग, जल्द करेंगे समझौते पर साइन

      July 15, 2026

      क्या रूस से तेल खरीदना फिर पड़ेगा भारत को भारी, इस तैयारी में जुटा अमेरिका

      July 15, 2026

      भारत और ब्रिटेन में सीईटीए आज से लागू, ऑटो सेक्टर के साथ-साथ इन क्षेत्रों में आएगा बड़ा बदलाव

      July 15, 2026

      ATM में जल्द खत्म होगा कैश! इन राज्यों को है ज्यादा खतरा, जानें क्या है वजह?

      July 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रोहित शर्मा को खुली छूट, गौतम गंभीर ने दिया मैदान पर तबाही मचाने का लाइसेंस- सूत्र | Sports

      By परवेश चौहानJuly 15, 2026

      रोहित शर्मा को खुलकर खेलने की छूट नई दिल्ली. आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027…

      लाडोवाल टोल प्लाज़ा फिर महंगा हुआ, 4 महीनों में दूसरी बार..

      July 15, 2026

      यूपी से हरियाणा तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ 8 घंटे में पूरा होगा 750 किमी का सफर ! 22 जिलों की बदलेगी सूरत | National

      July 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.