Close Menu
    What's Hot

    रोहित शर्मा को खुली छूट, गौतम गंभीर ने दिया मैदान पर तबाही मचाने का लाइसेंस- सूत्र | Sports

    July 15, 2026

    लाडोवाल टोल प्लाज़ा फिर महंगा हुआ, 4 महीनों में दूसरी बार..

    July 15, 2026

    यूपी से हरियाणा तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ 8 घंटे में पूरा होगा 750 किमी का सफर ! 22 जिलों की बदलेगी सूरत | National

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिली मंजूरी, मेक इन इंडिया को बढ़ावा

      July 15, 2026

      रथ यात्रा 2026 पर मौसम का कहर! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पुरी में भारी बारिश की चेतावनी

      July 15, 2026

      अब नहीं लेना पड़ेगा ब्लैक वाला छोटा सिलेंडर, इंस्टमार्ट की नई सुविधा, तुरंत होगी डिलीवरी

      July 15, 2026

      आईएएस बताकर युवक से शादी कर हड़पे रुपए और गहने, पति की हत्या की कोशिश का भी आरोप

      July 15, 2026

      Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर से 3 करोड़ रुपए की चोरी हुई, 14 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की बात गलत: गोविंददेव गिरि

      July 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»100 गज के प्लॉट पर बनेगा कितने कमरों का घर? 3 मिनट में ठेकेदार शिव कुमार से जानिए लेबर से टाइल्स तक हर खर्च
    हरियाणा

    100 गज के प्लॉट पर बनेगा कितने कमरों का घर? 3 मिनट में ठेकेदार शिव कुमार से जानिए लेबर से टाइल्स तक हर खर्च

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद. अपना घर बनाने का सपना हर परिवार देखता है, लेकिन जब बात बजट की आती है तो सबसे पहले यही सवाल सामने आता है कि आखिर कितने पैसे की जरूरत पड़ेगी. फरीदाबाद में भी बड़ी संख्या में लोग 100 गज के प्लॉट पर दो मंजिला मकान बनाने की योजना बनाते हैं. ऐसे में अगर पहले से खर्च का सही अंदाजा हो जाए तो काम के बीच में बजट बिगड़ने की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है. मकान का कुल खर्च इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह का डिजाइन, किस क्वालिटी का सामान और किस तरह की फिनिशिंग चाहते हैं.

    लोकल 18 से फरीदाबाद के मकान ठेकेदार शिव कुमार बताते हैं कि अगर किसी परिवार का बजट करीब 15 लाख रुपये है तो उस हिसाब से भी अच्छा मकान तैयार किया जा सकता है. इस बजट में तीन कमरे, एक बड़ी रसोई, दो शौचालय और सीढ़ियों के साथ जरूरत के हिसाब से पूरा सेटअप तैयार हो जाता है. अगर किसी का बजट 30 लाख रुपये या उससे ज्यादा है तो बड़े कमरे, बेहतर डिजाइन, चौड़ा मुख्य दरवाजा, अच्छी क्वालिटी की टाइल्स, बढ़िया खिड़कियां और मनपसंद इंटीरियर भी कराया जा सकता है. दो मंजिल में छह कमरे, दो रसोई और 2 शौचालय तक आराम से बनाए जा सकते हैं. आखिर में कितना खर्च होगा, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि मालिक किस स्तर की फिनिशिंग चाहता है.

    किस पर कितना खर्च

    शिव कुमार बताते हैं कि मकान का ढांचा तैयार होने के बाद सबसे ज्यादा ध्यान फिनिशिंग पर देना पड़ता है. अच्छी क्वालिटी की फ्लोरिंग और बाथरूम व किचन की टाइल्स पर करीब 2.30 लाख से 2.80 लाख रुपये तक खर्च हो सकता है. अगर प्रीमियम पेंट और पुट्टी कराई जाए तो अंदर और बाहर की रंगाई पर करीब 1.80 लाख से 2.20 लाख रुपये तक का खर्च आता है. इसी तरह बिजली की वायरिंग, स्विच, पाइपलाइन, पानी की टंकी और सैनिटरी फिटिंग्स जैसी जरूरी चीजों पर लगभग 2.80 लाख से 3.40 लाख रुपये तक का बजट रखना चाहिए.

    मजदूरी पर ही खर्च हो जाएगा इतना


    Gurguram Police News 2026 07 0ff12bc4991719acb99d90ddd66e6a59 1200x675

    शिव कुमार के मुताबिक, आज के समय में सिर्फ लेबर का खर्च भी पहले की तुलना में काफी बढ़ चुका है. फरीदाबाद में सामान्य तौर पर लेबर कॉन्ट्रैक्ट 500 रुपये प्रति वर्ग फुट के बीच चल रहा है. अगर दो मंजिल मिलाकर करीब 2,000 वर्ग फुट का निर्माण कराया जाता है तो सिर्फ मजदूरी पर ही लगभग 7.50 लाख से 9.50 लाख रुपये तक खर्च आ सकता है. इसलिए मकान शुरू करने से पहले पूरी लागत का हिसाब बनाना जरूरी है ताकि बीच में काम रुकने की नौबत न आए. शिव कुमार बताते हैं कि मकान का नक्शा जितना सीधा और सरल होगा, उतनी ही बचत होगी. बेवजह के घुमावदार डिजाइन और ज्यादा कटिंग वाले स्ट्रक्चर में सरिया, सीमेंट और कंक्रीट ज्यादा लगता है, जिससे कुल खर्च बढ़ जाता है. निर्माण शुरू करने से पहले ही बिजली के सभी पॉइंट, पानी की लाइन और बाथरूम की जगह तय कर लेनी चाहिए. बाद में बदलाव करने पर तोड़-फोड़ भी होती है और अतिरिक्त खर्च भी बढ़ जाता है.

    10 लाख में क्या-क्या बन जाएगा

    शिव कुमार के मुताबिक, वह पिछले 20 साल से फरीदाबाद में मकान बनाने का काम कर रहे हैं. उनके पास छोटे और मध्यम बजट वाले परिवार ज्यादा आते हैं. 50 गज के प्लॉट पर भी करीब 10 से 12 लाख रुपये के बजट में दो कमरे, रसोई, शौचालय, सीढ़ियां और वाहन खड़ा करने की जगह के साथ अच्छा मकान तैयार किया जा सकता है. 100 गज के दो मंजिला मकान को पूरी तरह तैयार होने में सामान्य तौर पर 4 से 5 महीने का समय लग जाता है. हालांकि समय और खर्च दोनों ही डिजाइन और इस्तेमाल होने वाले सामान की क्वालिटी के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबा रामदेव की पतंजलि शेयर बाजार में ढेर, बड़ी गिरावट से सहमे निवेशक, क्या होगा आगे?
    Next Article ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिली मंजूरी, मेक इन इंडिया को बढ़ावा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार, PM मोदी की यात्रा पर श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान

    July 15, 2026

    नमो भारत रेल मार्गः 20 किमी लंबाई, पांच अंडरग्राउंड स्टेशन और 13500 करोड़ लागत, दिल्ली मेट्रो ने सरकार को भेजी डीपीआर

    July 15, 2026

    हरियाणा में दिव्यांग छात्रों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, पढ़ाई के लिए 50 लाख तक की मदद का ऐलान!

    July 15, 2026

    senior living homes| where to live after retirement| रिटायरमेंट के बाद कहां रहें? फ्लैट या सीनियर लिविंग, बच्चों के बिना भी कहां रहना है बेस्ट?

    July 15, 2026

    फरीदाबाद के 25 गांव को जोड़ने वाले जाजरू-असावटी अंडर पास में बारिश में भर जाता है पानी, अंदर नहीं लाइट की व्यवस्था, लोग परेशान

    July 15, 2026

    अंबाला में गैस सिलेंडर धमाके से मचा हड़कंप, घर की दीवार गिरी, मची अफरा-तफरी

    July 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    रोहित शर्मा को खुली छूट, गौतम गंभीर ने दिया मैदान पर तबाही मचाने का लाइसेंस- सूत्र | Sports

    By परवेश चौहानJuly 15, 2026

    रोहित शर्मा को खुलकर खेलने की छूट नई दिल्ली. आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027…

    लाडोवाल टोल प्लाज़ा फिर महंगा हुआ, 4 महीनों में दूसरी बार..

    July 15, 2026

    यूपी से हरियाणा तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ 8 घंटे में पूरा होगा 750 किमी का सफर ! 22 जिलों की बदलेगी सूरत | National

    July 15, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.