नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने उस फैसले को आखिरकार ले ही लिया है जिसकी उम्मीद की जा रही थी. पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम ने मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग से अपने रास्ते अलग करने का मुश्किल फैसला लिया. लंबे समय से CSK के साथ रहे न्यूजीलैंड के दिग्गज को उनके पद से हटा दिया गया है. इसके साथ ही आईपीएल इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चली साझेदारियों में से एक का अंत हो गया.
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कहा गया, “इस फैसले को आपसी सहमति से एक दूसरे के सम्मान और भावना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. स्टीफन फ्लेमिंग और चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट के बीच लंबी चली सकारात्मक बातचीत के बाद इस पर मामले पर सहमति बनी.”
OFFICIAL ANNOUNCEMENT
The Super Kings and Head Coach Stephen Fleming have mutually decided to part ways.
Together, we shared one of the most successful and enduring partnerships in IPL history. The legacy you’ve built will continue to inspire us.With immense respect and… pic.twitter.com/qjvb4oZUuU
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 13, 2026
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल के पहले सीजन (2008) में चेन्नई सुपर किंग्स से बतौर खिलाड़ी जुड़े थे. अगले ही साल 2009 में उन्होंने मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली. पिछले 17 सालों में उनकी कोचिंग में टीम ने टूर्नामेंट में गजब की कामयाबी हासिल की. सीएसके ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट की सबसे सफल टीम में शामिल है. फ्लेमिंग के कार्यकाल में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच आईपीएल खिताब और दो चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफियां अपने नाम कीं. उनकी कोचिंग में टीम ने रिकॉर्ड 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई. टीम 10 बार आईपीएल फाइनल तक का सफर तय किया.
Straight outta the OG Yellove era! 📼💛#OnceUponAWhistle #WhistlePodu pic.twitter.com/79zs1ydvmW
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 10, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक रूपा गुरुनाथ ने कहा, “स्टीफन फ्लेमिंग लगभग पूरे सफर के दौरान हमारी कोचिंग यूनिट की धड़कन रहे हैं. करीब दो दशकों तक उन्होंने हमारी पहचान, हमारी सोच और उत्कृष्टता की संस्कृति को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है. सुपर किंग्स परिवार की ओर से हम उनके अटूट समर्पण, जुनून और नेतृत्व के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हैं. भले ही मैदान पर हमारा साथ अब खत्म हो रहा है, लेकिन वह हमेशा इस फ्रेंचाइजी की विरासत का अभिन्न हिस्सा रहेंगे.”
स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम से अलग होने पर कहा, “खेल की दुनिया में 18 साल का समय कम नहीं होता है. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया गया समय मेरे कोचिंग करियर का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. हमने साथ मिलकर कई यादगार जीत हासिल कीं, कठिन परिस्थितियों का सामना किया और ऐसी यादें बनाई जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी. चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगी और मैं आने वाले वर्षों में भी टीम का समर्थन करता रहूंगा.”

