जानिए क्या है आज आपके शहर में सोने और चांदी के दाम
Gold Price (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : देश में दोनों बेशकीमती धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले सप्ताह जहां सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई वहीं आज सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन सोने की कीमतों में काफी कमी दर्ज की गई है। आज सोमवार, 13 जुलाई को सोने की कीमतों में 0.29% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद 24 कैरेट सोने का भाव घटकर करीब 1,47,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
यानी पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले सोना करीब 430 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली और इसका भाव करीब 2.21 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया। आज चांदी भी पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले कमजोर रही। 999 प्योरिटी वाली चांदी का भाव करीब 2.21 लाख रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
इसलिए आ रहा दोनों के दाम में बदलाव
सोने और चांदी की कीमतें सिर्फ घरेलू मांग पर निर्भर नहीं करतीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरें और वैश्विक तनाव जैसी कई बातें इनकी कीमत तय करती हैं। यही वजह है कि सरार्फा बाजार में लगभग हर दिन नए रेट जारी किए जाते हैं।
देश के महानगरों में सोने के भाव
आज यदि सोने के भाव की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में सुबह के समय 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,480 रुपए है। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,450 रुपए जबकि 18 कैरेट सोने का भाव 1,08,400 रुपए दर्ज किया गया है। इसी तरह मुंबई में क्रमश : 1,44,330 1,32,300 1,08,250 रुपए है। कोलकाता में 124, 22 और 18 कैरेट सोने का दाम मुंबई के बराबर ही क्रमश : 1,44,330 रुपए, 1,32,300 रुपए, 1,08,250 रुपए दर्ज किया गया। जबकि चेन्नई में 1,45,090, 1,33,000 और 1,11,200 दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें : Thailand Fire Incident : थाईलैंड में आग का गोला बना पब, 27 की मौत

