Close Menu
    What's Hot

    भाजपा ने किया हरियाणा-पंजाब सहित 4 राज्यों के नए अध्यक्षों का ऐलान

    May 28, 2026

    इंडस्ट्री की इस बड़ी हस्ती को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, दर्दभरे पोस्ट ने तोड़ा फैंस का दिल

    May 28, 2026

    पश्चिमी एशिया तनाव ने बढ़ाई उद्योगपतियों की चिंता

    May 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भाजपा ने किया हरियाणा-पंजाब सहित 4 राज्यों के नए अध्यक्षों का ऐलान

      May 28, 2026

      प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

      May 28, 2026

      गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत को राहत की उम्मीद

      May 27, 2026

      प्रधानमंत्री ने 62वीं पुण्यतिथि पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि:

      May 27, 2026

      उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ देगा चिलचिलाती गर्मी से राहत, कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, May 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भाजपा ने किया हरियाणा-पंजाब सहित 4 राज्यों के नए अध्यक्षों का ऐलान
    Breaking News

    भाजपा ने किया हरियाणा-पंजाब सहित 4 राज्यों के नए अध्यक्षों का ऐलान

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    BJP State Presidents
    BJP State Presidents: भाजपा ने किया हरियाणा-पंजाब सहित 4 राज्यों के नए अध्यक्षों का ऐलान

    BJP State Presidents, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा और पंजाब समेत चार राज्यों के नए अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। अन्य दो राज्य त्रिपुरा और दिल्ली हैं जिनको नए अध्यक्ष मिले हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता को बीजेपी की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब का अध्यक्ष बनाया गया है।

    पहले वीरेंद्र सचदेवा थे दिल्ली के अध्यक्ष

    अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बीजेपी ने हर्ष मल्होत्रा को पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली के अध्यक्ष थे। हर्ष मल्होत्रा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी जीत दर्ज की थी।

    पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं हर्ष मल्होत्रा

    जून 2024 से मल्होत्रा कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। वर्ष 2015 से 2016 के बीच वह इस पद पर रहे थे। पार्षद पद पर रहते हुए उन्होंने सरकारी स्कूलों में कुपोषण के खिलाफ सफल मिशन चलाया था।

    बंगाल के बाद अगला लक्ष्य पंजाब फतह करना

    दरअसल, पंजाब में अगले वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा का पश्चिम बंगाल के बाद अगला लक्ष्य पंजाब फतह करना है। इसी को देखते हुए पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसलिए सरकार केवल सिंह ढिल्लों को भाजपा ने राज्य की कमान सौंपी है। पंजाब की राजनीति में केवल ढिल्लों का नाम एक बड़े सिख नेता के रूप में है। बता दें कि इससे पहले सुनील जाखड़ को भाजपा की पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था। सुनील जाखड़ ने लोकसभा चुनाव के बाद इस्तीफा दे दिया था। हालांकि भाजपा ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था।

    हरियाणा में बतौर महामंत्री काम कर रही थीं अर्चना गुप्ता

    हरियाणा की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की जगह लेंगी। इससे पहले वह हरियाणा भाजपा में बतौर प्रदेश महामंत्री काम कर रही थीं। पेशे से डॉक्टर अर्चना पानीपत जिले की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने रेडियोलॉजी में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

    यह भी पढ़ें : Eid-ul-Adha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बकरीद पर देशवासियों को दी बधाई

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडस्ट्री की इस बड़ी हस्ती को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, दर्दभरे पोस्ट ने तोड़ा फैंस का दिल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

      May 28, 2026

      गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत को राहत की उम्मीद

      May 27, 2026

      प्रधानमंत्री ने 62वीं पुण्यतिथि पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि:

      May 27, 2026

      उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ देगा चिलचिलाती गर्मी से राहत, कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 27, 2026

       गर्मी से बचने के लिए देशवासी खुद को रखें हाइड्रेटेड, प्यासे को पिलाएं पानी

      May 27, 2026

      गृह मंत्री ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर 15 किमी के दायरे में सभी अवैध निर्माण गिराने के दिए निर्देश

      May 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भाजपा ने किया हरियाणा-पंजाब सहित 4 राज्यों के नए अध्यक्षों का ऐलान

      By अंकित कुमारMay 28, 2026

      BJP State Presidents: भाजपा ने किया हरियाणा-पंजाब सहित 4 राज्यों के नए अध्यक्षों का ऐलान…

      इंडस्ट्री की इस बड़ी हस्ती को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, दर्दभरे पोस्ट ने तोड़ा फैंस का दिल

      May 28, 2026

      पश्चिमी एशिया तनाव ने बढ़ाई उद्योगपतियों की चिंता

      May 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.