Close Menu
    What's Hot

    Xiaomi 18 Pro Max की बड़ी डिटेल लीक, डुअल 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग मिलेगी

    July 7, 2026

    Vaibhav Suryavanshi बने संजू सैमसन का विकल्प

    July 7, 2026

    ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म ‘सतलज’ को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साजिश: बलतेज पन्नू

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जयपुर में फुटपाथ पर बैठे एक परिवार के 5 लोगों को ट्रॉले ने कूचला, 4 की मौत

      July 7, 2026

      गुजरात हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट का फैसला रखा बरकरार

      July 7, 2026

      भारत-इंडोनेशिया के बीच आज ब्रह्मोस सौदा संभव

      July 7, 2026

      DDA के ‘हरित दिल्ली अभियान’ की शुरुआत, सतपुला पार्क में लगाए जाएंगे 5,400 पौधे

      July 7, 2026

      LPG सिलेंडर के लेटेस्ट रेट जारी, जानिए आपके शहर में आज कितनी है कीमत

      July 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»रोहतक से कांग्रेस पर बरसीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Archana Gupta, बोलीं- परिवारवाद की राजनीति का होगा सफाया
    मनोरंजन

    रोहतक से कांग्रेस पर बरसीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Archana Gupta, बोलीं- परिवारवाद की राजनीति का होगा सफाया

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    रोहतक से कांग्रेस पर बरसीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Archana Gupta, बोलीं- परिवारवाद की राजनीति का होगा सफाया
    डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, जवानों और आम नागरिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

    • हुड्डा परिवार, राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा, कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने व मतदाता सूची शुद्ध कराने का किया आह्वान

    Archana Gupta, हरीश भारद्वाज, रोहतक: हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को रोहतक से कांग्रेस और हुड्डा परिवार के खिलाफ खुलकर राजनीतिक हमला बोला। सम्मान समारोह के मंच से उन्होंने परिवारवाद, किसानों की जमीन, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय सुरक्षा और मतदाता सूची जैसे मुद्दों पर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि रोहतक जवानों और किसानों की धरती है

    और आने वाले चुनावों में जनता परिवारवाद की राजनीति का पूरी तरह जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ को मजबूत करने, प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम जुड़वाने और अपात्र नाम हटवाने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    रोहतक की अनाज मंडी में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही उन्होंने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। अपने संबोधन की शुरुआत महर्षि दयानंद सरस्वती और सर छोटूराम को नमन करते हुए की तथा “सर छोटूराम अमर रहें” के नारे लगवाए।

    अपने भाषण में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि बापू-बेटा ने झूठ बोलकर किसानों की जमीनें हड़पी और जीजा जी को दे दी। कांग्रेस ने वर्षों तक परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया।

    उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है और वह चढ़ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला, किसानों के साथ अन्याय हुआ और उनकी जमीनों से जुड़े मामलों को लेकर जनता सब कुछ जानती है।

    डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, जवानों और आम नागरिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने मुंबई आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे, जबकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा नीति मजबूत हुई है और सेना को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की पूरी स्वतंत्रता मिली है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाना देश के जवानों का मनोबल गिराने जैसा है।

    मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) का जिक्र करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट बनवाने, मृत मतदाताओं के नाम हटवाने और अपात्र नामों को हटाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोहतक का सांसद और विधायक रोहतक की जनता तय करेगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सभी को जागरूक रहना होगा।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही सबसे बड़ी पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

    पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के बल पर सर्वोच्च जिम्मेदारियां प्राप्त कर सकता है। डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा ने महिलाओं के सम्मान और नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर साबित किया है। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

    समारोह के दौरान हरियाणा कला परिषद के जोनल डायरेक्टर गगन हरियाणवी ने देशभक्ति और हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साह से भर दिया। उनके गीतों पर कार्यकर्ता झूमते और नाचते नजर आए।
    कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर से लोगों की जांच की गई।

    डीएसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे समय कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहे। कार्यक्रम में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा रोहतक के मेयर राम अवतार वाल्मीकि, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, अजय बंसल, सतीश नांदल, उदयभान, शमशेर खरक, मनमोहन गोयल सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    सम्मान समारोह से पहले डॉ. अर्चना गुप्ता डीएलएफ स्थित पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के निवास पर भी पहुंचीं, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

    यह भी पढ़ें : Celina Jaitly: पति पीटर हाग से 100 करोड़ मुआवजा, हर महीने 10 लाख मेंटेनेंस की मांग

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
    Next Article ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म ‘सतलज’ को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साजिश: बलतेज पन्नू
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      ‘रामायण’ का सबसे बड़ा अपडेट! ट्रेलर रिलीज को लेकर सामने आई खुशखबरी

      July 7, 2026

      अंशुला कपूर ने रचाई शादी, सामने आईं मंडप से लेकर फेरों तक की खूबसूरत तस्वीरें

      July 7, 2026

      ‘अल्फा’ को लगा बड़ा झटका! सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी फिल्म

      July 7, 2026

      ‘सतलुज’ पर बैन से नहीं झुके दिलजीत दोसांझ, बोले- हमारी 4 साल की मेहनत रंग लाई

      July 7, 2026

      दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर क्यों चला बैन का डंडा? OTT से हटाने की वजह आई सामने

      July 6, 2026

      6 से 12 जुलाई तक OTT पर लगेगा मनोरंजन का मेला, सनी देओल और राम चरण की फिल्में करेंगी धमाल

      July 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Xiaomi 18 Pro Max की बड़ी डिटेल लीक, डुअल 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग मिलेगी

      By परवेश चौहानJuly 7, 2026

      लेटेस्ट लीक के मुताबिक, Xiaomi के आने वाले Xiaomi 18 Pro Max में बड़े फ्लैगशिप…

      Vaibhav Suryavanshi बने संजू सैमसन का विकल्प

      July 7, 2026

      ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म ‘सतलज’ को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साजिश: बलतेज पन्नू

      July 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.