Close Menu
    What's Hot

    बलतेज पन्नू बोले- मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है

    September 17, 2026

    अंबाला का ये मेला 125 साल पुराना, जानिए कब आएंगे हिंडोले, इस बार क्या होगा अलग?

    September 17, 2026

    अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे बीजेपी

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026

      Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, September 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM मान ने नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान किया
    पंजाब

    CM मान ने नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान किया

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • नीट परीक्षार्थियों की मांग पर मैंने सीएम भगवंत मान से 20-22 जून तक पंजाब रोडवेज में सफर मुफ्त करा दिया है :  केजरीवाल
    • केजरीवाल ने कहा, सभी बच्चे हिम्मत से काम लें और जमकर मेहनत करें, डॉक्टर बनने का सभी का सपना पूरा होगा 

    नई दिल्ली/पंजाब : नीट की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज की बस में किराया नहीं लगेगा। बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अपील के बाद पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज की बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का एलान किया है। ताकि गरीब परिवार के बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न आए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नीट परीक्षार्थियों की मांग पर मैंने सीएम भगवंत मान से 20-22 जून तक पंजाब रोडवेज में सफर मुफ्त करा दिया है। सभी बच्चे हिम्मत से काम लें और जमकर मेहनत करें। डॉक्टर बनने का सभी का सपना पूरा होगा।

    “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई बच्चों ने मुझे लिखा था कि उनके पास इतने पैसे भी नहीं होते कि वे परीक्षा वाले दिन अपने घर से सेंटर तक जाने का किराया दे सकें। बच्चों ने इस बारे में मदद मांगी थी। मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस बारे में जिक्र किया है। जिसके बाद पंजाब सरकार ने 20-22 जून तक नीट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का पंजाब रोडवेज की बस में किराया माफ कर दिया है।

    अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि बच्चे अच्छे से और खूब जमकर तैयारी करें तथा अपने हौसले बुलंद रखें। कुछ बच्चों ने लिखा था कि उन्हें डिप्रेशन हो रहा है और मोटिवेशन नहीं मिल रहा है। बच्चों को ऐसी बातें नहीं करनी हैं, बल्कि हिम्मत से काम लेना है और खूब जमकर मेहनत करनी है। सभी बच्चे सफल होंगे, डॉक्टर बनेंगे और सबके सपने पूरे होंगे। सभी बच्चों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

    वही, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीट की परीक्षा देने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे बड़े सपने देख रहे हैं और सपने बड़े होने भी चाहिए, क्योंकि सपनों को साकार करना सरकारों का फर्ज है। कहा जाता है कि सपने वे नहीं होते जो नींद में आते हैं, बल्कि सपने वे होते हैं जो सोने नहीं देते। नीट का पेपर क्रैक करना एक बहुत अच्छा सपना है। मुझे पता चला है कि बहुत सारे बच्चों के पास इतने पैसे भी नहीं होते कि वे सेंटर तक पहुंचने का किराया दे सकें। 21 जून को नीट का पेपर है, इसलिए 20, 21 और 22 जून को पंजाब सरकार की रोडवेज बसों में सफर बिल्कुल मुफ्त किया जा रहा है। बच्चों को बस अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा।

    भगवंत मान ने कहा कि बच्चे 20 या 21 तारीख को सेंटर जा सकते हैं और 22 को वापस आ सकते हैं। इन तीन दिनों का किराया पंजाब सरकार की तरफ से बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया है। बच्चे पेपर की तैयारी पूरे जोर, जोश और दृढ़ इरादे के साथ करें। मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि सभी बच्चे अपनी जिंदगी में मंजिल तक पहुंचने में सफल हों और अपने माता-पिता, अपने राज्य और देश का नाम रोशन करें।

    भगवंत सिंह मान ने ‘X’ पर लिखा- कई गरीब बच्चे नीट का पेपर देते हैं। उनके पास सेंटर में जाने के किराए के पैसे भी नहीं होते। अभी जब केजरीवाल जी ने नीट के बच्चो से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की। 21 जून को नीट का पेपर है। तो पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में नीट की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ़ होगा। आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी। भगवान आपको सफलता दे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleना Kiss, ना रोमांस! Sana Makbul ने एक्स-बॉयफ्रेंड संग टूटे रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
    Next Article देश के इन राज्यों में कल तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, देखें पूर्वानुमान
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      बलतेज पन्नू बोले- मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है

      September 17, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे बीजेपी

      September 16, 2026

      बलतेज पन्नू बोले- कांग्रेस ने सज्जन कुमार और कमल नाथ जैसे नेताओं को राजनीतिक संरक्षण क्यों दिया? 

      September 16, 2026

      ‘चिट्टा’ शब्द अकाली-बीजेपी सरकार के कार्यकाल में सामने…

      September 16, 2026

      Punjab News: पंजाबी सिंगर निज्जर के खिलाफ FIR दर्ज, गाने की शूटिंग…

      September 16, 2026

      बठिंडा रेलवे ग्राउंड में खेलने और एक्सरसाइज़ के लिए…

      September 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बलतेज पन्नू बोले- मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है

      By श्वेता चौहानSeptember 17, 2026

      चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मंगलवार को कहा…

      अंबाला का ये मेला 125 साल पुराना, जानिए कब आएंगे हिंडोले, इस बार क्या होगा अलग?

      September 17, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे बीजेपी

      September 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.