Close Menu
    What's Hot

    80 हजार की साड़ी पहन सामंथा रुथ प्रभु ने लूटी महफिल

    June 18, 2026

    यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया

    June 18, 2026

    मानसिक बीमारियों के लिए कैशलेस योजना के अंतर्गत अब पंजाबियों को मिल रहा है इलाज

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया

      June 18, 2026

      साइबेरिया में दबा ‘रेयर अर्थ मटेरियल’ खोदकर निकालेगा भारत, चीन पर से घटेंगी निर्भरता

      June 18, 2026

      तीसरे आरोपी मौलाना मजरत मेहमूद मकसूद ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

      June 18, 2026

      ईरान से समझौता सबसे बड़ी राजनीतिक गलती : डेमोक्रेट

      June 18, 2026

      रेप, हत्या और एसिड अटैक के मामले में बीएसएफ के दो जवानों को 20 साल जेल

      June 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, June 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM नायब सिंह सैनी बोले- भगवंत मान बताएं , जनता से किए कितने वायदे पूरे किए ?
    पंजाब

    CM नायब सिंह सैनी बोले- भगवंत मान बताएं , जनता से किए कितने वायदे पूरे किए ?

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के ओबीसी समाज से आह्वान किया कि वे एकजुट हो जाएं तो अगले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। भाजपा की सरकार सबको साथ लेकर चलती है , उसमें सभी वर्गों को बराबर प्रतिनिधित्व दिया जाता है। सैनी रविवार को पंजाब के रूपनगर में ओबीसी समाज के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

    उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दो दिन पहले “मजदूर दिवस” के अवसर पर बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने मजदूर दिवस पर मजदूरों का मज़ाक उड़ाया है जो कि उनकी गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले विधानसभा में भगवंत सिंह मान के व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत देकर जो विश्वास जताया था , सरकार के कारनामे देख कर आज वही जनता अपने आपको ठगा-सा महसूस कर रही है।

    विधानसभा में लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उस दिन पंजाब के मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए था कि आम आदमी पार्टी ने गत चुनाव में किए गए कितने वायदों को पूरा किया है।

    मुख्यमंत्री ने ओबीसी सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ की तरफ मुख़ातिब होते हुए कहा कि यह सम्मेलन सामाजिक चेतना का एक विराट संगम है। इतनी बड़ी संख्या में इस समाज का यहां एकत्रित होना इस बात का संकेत है कि ओ.बी.सी. समाज अब अपने अधिकारों, अपने सम्मान और अपने भविष्य को लेकर जागरूक और संगठित हो चुका है। यह ऊर्जा, यह उत्साह और यह एकता आने वाले समय में एक नए सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन की नींव रखेगी।

    उन्होंने ओबीसी समाज के इतिहास को गौरवशाली बताते हुए कहा कि इस समाज ने अनेक महापुरुष दिए हैं जिनका राष्ट्र निर्माण और विकास में महान योगदान रहा है। लेकिन, दुख की बात है कि लंबे समय तक इस समाज को पंजाब में वह सम्मान और अवसर नहीं मिला, जिसका यह वास्तविक हकदार था।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि जब से देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आई है। तब से सामाजिक न्याय को केवल नारे के रूप में नहीं, बल्कि नीति और नियत दोनों के रूप में लागू किया गया है। प्रधानमंत्री स्वयं ओ.बी.सी. समाज से हैं। उन्होंने हमेशा समाज के वंचित, पिछड़े और गरीब वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया है।

    उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी समाज को केवल एक वोट बैंक के रूप में नहीं देखा, उसे नेतृत्व का अवसर देकर सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उनके मंत्रिमंडल में 27 ओ.बी.सी. मंत्री हैं। आज देश के भाजपा शासित 5 राज्यों में ओ.बी.सी. समाज के मुख्यमंत्री हैं। यह पूरे ओ.बी.सी. समाज के गौरव और सम्मान का प्रतीक है।

    नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओ.बी.सी. आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया, यह एक ऐतिहासिक कदम था, जिसने इस समाज को अधिकारों की नई शक्ति प्रदान की। मेडिकल और उच्च शिक्षा में ओ.बी.सी. वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देकर शिक्षा के ‌द्वार और अधिक खोले गए। आज देश के विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में ओ.बी.सी. वर्ग के युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    उन्होंने ओबीसी समाज से एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने की अपील की और कहा कि आप सब मिलकर पार्टी को पंजाब में मजबूत बनाएं। आने वाले चुनाव को ध्यान में रखें और अभी से घर-घर भाजपा की अलख जगाएं। उन्होंने पंजाब की वर्तमान सरकार पर ओबीसी समाज के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें मिलकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी तभी गरीब और पिछड़ा वर्ग को उसका हक़ मिलेगा।

    इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू, पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य सरदार इक़बाल सिंह लालपुरा, भाजपा नेता अनीस सिढाना,अजय वीर सिंह ,  परविंदर सिंह बराड़ , दर्शन सिंह सैनी समेत अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleTVK का तांडव! विजय ने 2 साल में ही DMK को दी कड़ी टक्कर, बदल गया तमिलनाडु का गेम
    Next Article हरियाणा में टेक्सटाइल मिल में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मानसिक बीमारियों के लिए कैशलेस योजना के अंतर्गत अब पंजाबियों को मिल रहा है इलाज

      June 18, 2026

      CM भगवंत मान बोले- अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की

      June 18, 2026

      ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ : 437 सरकारी सेवाएं नागरिकों के घर-द्वार तक पहुंचीं

      June 18, 2026

      अब पंजाब में बैंक पीओ एवं एलआईसी/जीआईसी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग मिलेगी 

      June 18, 2026

      CM मान बोले- पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां मुझे बदनाम

      June 17, 2026

      CM भगवंत मान बोले- फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं 

      June 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      80 हजार की साड़ी पहन सामंथा रुथ प्रभु ने लूटी महफिल

      By श्वेता चौहानJune 18, 2026

      Samantha Ruth Prabhu: 80 हजार की साड़ी पहन सामंथा रुथ प्रभु ने लूटी महफिल वायरल…

      यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया

      June 18, 2026

      मानसिक बीमारियों के लिए कैशलेस योजना के अंतर्गत अब पंजाबियों को मिल रहा है इलाज

      June 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.