हादसे में एक को-पायलट भी घायल हो गया
Assam Plane Crash, नई दिल्ली: असम के जोरहाट में पायलट सहित विमान हादसे का शिकार हुए वायु सेना के पांच जवानों की आकस्मिक शहादत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुःख जताया है। शनिवार सुबह तकरीबन दस बजे विमान जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था और इसी बीच उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया।
मृतकों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, अग्निवीरवायु दानिश आलम और अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत शामिल हैं। हादसे में एक को-पायलट भी घायल हो गया है।

