Close Menu
    What's Hot

    इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

    June 19, 2026

    हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, CET ग्रुप डी नोटिफिकेशन भर्ती जारी, देखें हिंदी में पूरी पॉइंट टू पॉइंट जानकारी

    June 19, 2026

    संयुक्त पुलिस कार्रवाई से गैंगस्टरों, तस्करों तथा

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026

      केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

      June 19, 2026

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      June 18, 2026

      दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

      June 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए
    पंजाब

    हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा मिशन क्लीन पंजाब के तहत लुधियाना का सुबह-सुबह अचानक निरीक्षण
    मानसून से पहले सभी सीवर लाइनों की सफाई और 24×7 वार रूम स्थापित करने के आदेश दिए

    चंडीगढ़/लुधियाना: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने लुधियाना शहर को “मैनहोल और गड्ढा मुक्त” बनाने के लिए 30 जून की समय सीमा निर्धारित करते हुए सभी नगर निगम अधिकारियों को मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए “मिशन क्लीन पंजाब” के तहत प्रतिदिन सुबह 7 बजे से सुबह 8 बजे तक जमीनी स्तर पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।

    लुधियाना नगर निगम क्षेत्रों के सुबह-सुबह अचानक निरीक्षण के दौरान, स. हरजोत सिंह बैंस ने शहर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़कों पर जमा बारिश के पानी और कूड़े का गंभीर संज्ञान लिया।

    तीन घंटे तक शहर का दौरा करने के बाद श्री बैंस ने कहा कि “यदि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़कों की सफाई नहीं करता है, तो नगर निगम यह सफाई करेगा और उन्हें बिल भेजेगा। सफाई न करने और भुगतान न करने की स्थिति में जुर्माना भी लगाया जाएगा।”

    नगर निगम अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों की समीक्षा करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस महीने के अंत तक सभी सीवरेज लाइनों को साफ कर दिया जाए। नगर निगम के अधिकारियों ने स्थानीय निकाय मंत्री को अवगत करवाया कि 220 किलोमीटर सीवरेज लाइनों की सफाई की जा रही है, जिसमें से 49 किलोमीटर को प्राथमिकता से साफ किया जा रहा है। इसमें से 47 प्रतिशत सीवरेज लाइनों से कीचड़ पहले ही निकाला जा चुका है और बाकी काम 30 जून तक पूरा हो जाएगा।

    लुधियाना में नागरिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए इस समय 172 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं चल रही हैं। स्थानीय निकाय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लुधियाना में सभी गुम और खराब मैनहोल कवर बदल दिए जाएं और शहर भर में सड़कों की मरम्मत के कार्य 30 जून तक पूरे कर लिए जाएं। मानसून के दौरान नागरिक प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए, उन्होंने नगर निगम को जलभराव, सीवरेज अवरोधों और बारिश से संबंधित शिकायतों की वास्तविक समय में निगरानी के लिए 24×7 “वार रूम” स्थापित करने के भी आदेश दिए।

    श्री बैंस ने नगर निगम को अपनी स्वयं की झाड़ियाँ काटने वाली मशीनें खरीदने, ट्रैफिक जंक्शनों को सुंदर बनाने, सड़कों के कोनों को पेंट करने, नए डस्टबिन लगाने, कचरा कॉम्पैक्टर्स के लिए नए स्थानों की पहचान करने और बंद ट्यूबवेल तथा स्ट्रीट लाइटों को पुनः कार्यशील बनाने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर विधायक रजिंदरपाल कौर छीना, मेयर इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव, संयुक्त कमिश्नर विनीत कुमार, अमनप्रीत सिंह व तपन भनोट, जोनल कमिश्नर नीरज जैन, गुरपाल सिंह व जसदेव सिंह सेखों, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपल मल्होत्रा और अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकॉकटेल 2 की रिलीज से पहले कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, 3डी ब्रालेट में ढाया कहर
    Next Article बलिदान हुए एयरफोर्स के पांच जवानों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुःख जताया
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      संयुक्त पुलिस कार्रवाई से गैंगस्टरों, तस्करों तथा

      June 19, 2026

      नूर सिंगला ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की फ़ाइनल परीक्षा में पहला…

      June 18, 2026

      नितिन नवीन 20 जून को आएंगे पंजाब, श्री हरमंदिर साहिब में..

      June 18, 2026

      फोरेंसिक रिपोर्ट ने साज़िश को पूरी तरह से गलत साबित…

      June 18, 2026

      पंजाब में 39.38 km लंबी नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी..

      June 18, 2026

      मानसिक बीमारियों के लिए कैशलेस योजना के अंतर्गत अब पंजाबियों को मिल रहा है इलाज

      June 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      By अंकित कुमारJune 19, 2026

      Israel Lebanon Conflict: इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत…

      हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, CET ग्रुप डी नोटिफिकेशन भर्ती जारी, देखें हिंदी में पूरी पॉइंट टू पॉइंट जानकारी

      June 19, 2026

      संयुक्त पुलिस कार्रवाई से गैंगस्टरों, तस्करों तथा

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.