Close Menu
    What's Hot

    मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत: बलतेज पन्नू

    May 4, 2026

    Khesari Lal Yadav और Amrapali Dubey का रोमांस हुआ वायरल! “मोर दिल के गलती है” ने YouTube पर मचाया तहलका

    May 4, 2026

    पश्चिम बंगाल परिणाम पंजाब की राजनीति की दिशा करेंगे तय

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पश्चिम बंगाल परिणाम पंजाब की राजनीति की दिशा करेंगे तय

      May 4, 2026

      BJP बहुमत के पार, ममता का दावा- अंत में TMC ही मारेगी बाज़ी

      May 4, 2026

      पांच में से तीन राज्यों में बदलाव, दो में भाजपा रिपीट!

      May 4, 2026

      यूपी में दर्दनाक हादसा, आठ की मौत

      May 4, 2026

      उत्तर भारत में मिलेगी गर्मी से राहत

      May 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, May 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi: महज़ चंद रूपयों के लिए दिल्ली के संगम विहार में चाकू से गोदकर बेरहमी से युवक की सरेआम हत्या, दिन-दिहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम
    Breaking News

    Delhi: महज़ चंद रूपयों के लिए दिल्ली के संगम विहार में चाकू से गोदकर बेरहमी से युवक की सरेआम हत्या, दिन-दिहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Sangam Vihar, Delhi: साऊथ दिल्ली के संगम विहार इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को महज़ 3000 हजार रुपये के लिए 17 बार चाकू से हमला करके मार डाला। हमलावर ने युवक को पहले बुरी तरह पीटा फिर उसकी हत्या कर दी। 

    राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में बुधवार सुबह 3 हजार रुपये वापस नहीं करने पर एक लड़के की सरेआम 17 बार चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। मौके पर मौजूद लोग मूक दर्शक बने खड़े देखते रहे। बाद में कुछ लोगों ने हमलावर से चाकू छीन कर उसकी पिटाई भी की। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

    सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़के को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय यूसुफ अली के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी को भी पिटाई के कारण चोटें आई थीं। उसे इलाज कराने के बाद पकड़ लिया गया।

    डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7:15 बजे तिगड़ी पुलिस को एक युवक को चाकू मारने की कॉल मिली थी। सूचना के बाद एसएचओ रजनीश कुमार, इंस्पेक्टर दीपक, एसआई राकेश, हेड कॉन्स्टेबल संदीप और कॉन्स्टेबल तेजपाल मौके पर पहुंचे। वहां पर बुरी तरह से घायल यूसुफ अली मिला। उस पर चाकू से कई वार किए गए थे। घायल हालत में आरोपी भी मिला। यूसुफ को तुरंत बत्रा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि उन पर 17 बार चाकू से वार किए गए थे। 

    यूसुफ परिवार के साथ संगम विहार इलाके में रहता थे। परिवार में पिता शायर अली, मां, दो भाई और एक बहन है। यूसुफ सबसे बड़ा भाई था और पेंट करने का काम करता था। वहीं आरोपी को भी लोगों की पिटाई के कारण चोटें आई थीं। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद हत्या का मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है। वह भी संगम विहार इलाके का रहने वाला है। डीसीपी का कहना कि आरोपी नौवीं क्लास से ड्रॉप आउट है। उसकी उम्र के बारे में पता किया जा रहा है। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि उसके साथ कुछ साथी भी थे। उनके बारे में भी पता किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNuh Violence: नूंह मामले पर Supreme Court सख्त, हरियाणा सरकार को दिए निर्देश कहा-न हिंसा हो-न हेट स्पीच
    Next Article Delhi: 15 अगस्त के चलते दिल्ली में पतंग, चरखे और मांझे की कीमत भी बढ़ी, रंग बिरंगी पतंगों से सजे बाजार,
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    पश्चिम बंगाल परिणाम पंजाब की राजनीति की दिशा करेंगे तय

    May 4, 2026

    BJP बहुमत के पार, ममता का दावा- अंत में TMC ही मारेगी बाज़ी

    May 4, 2026

    पांच में से तीन राज्यों में बदलाव, दो में भाजपा रिपीट!

    May 4, 2026

    यूपी में दर्दनाक हादसा, आठ की मौत

    May 4, 2026

    उत्तर भारत में मिलेगी गर्मी से राहत

    May 3, 2026

    मानसून से पहले ही दरकने लगे पहाड़

    May 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत: बलतेज पन्नू

    By श्वेता चौहानMay 4, 2026

    पंजाब पुलिस अब एआई की मदद से वॉइस रिकगनाइजेशन सिस्टम के जरिये अपराधियों की करेगी…

    Khesari Lal Yadav और Amrapali Dubey का रोमांस हुआ वायरल! “मोर दिल के गलती है” ने YouTube पर मचाया तहलका

    May 4, 2026

    पश्चिम बंगाल परिणाम पंजाब की राजनीति की दिशा करेंगे तय

    May 4, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.