Close Menu
    What's Hot

    देश के हितों पर कोई आंच नहीं आने देंगे : गोयल

    February 14, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर

    February 13, 2026

    अपने साथ ये चीजें लेकर घूमती हैं दीपिका पादुकोण, जानकर बिल्कुल नहीं होगा यकीन

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्रीय गृह मंत्री आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर

      February 13, 2026

      संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित, लोकसभा में हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगे

      February 13, 2026

      राष्ट्रीय स्तर पर कृषि जिनसों के उत्पादन-खपत का सर्वे कराए केंद्र सरकार: हरचंद सिंह बरसट

      February 13, 2026

      CM Yogi Adityanath: जो वंदे मातरम नहीं गाए, उसे कान पकड़कर बाहर करो: सीएम योगी

      February 13, 2026

      भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग आसान नहीं

      February 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi CM Rekha Gupta ने फतेहपुर बेरी से 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया लोकार्पण
    दिल्ली

    Delhi CM Rekha Gupta ने फतेहपुर बेरी से 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया लोकार्पण

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi CM Rekha Gupta ने फतेहपुर बेरी से 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया लोकार्पण
    Delhi CM Rekha Gupta ने फतेहपुर बेरी से 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया लोकार्पण

    • मात्र 8 महीनों में 370 आरोग्य मंदिर स्थापित कर दिल्ली ने रचा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का नया मॉडल
    • आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवल इलाज केंद्र नहीं, विश्वास और सेवा का विस्तार हैं: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
    • मुख्यमंत्री ने छतरपुर विधानसभा में भी 322 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरूआत की

    Delhi CM Rekha Gupta | द भारत ख़बर नेटवर्क | नई दिल्ली । दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली स्थित फतेहपुर बेरी गांव से राजधानी को 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सौगात दी। इन नए केंद्रों की शुरूआत के बाद से दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कुल संख्या बढ़कर 370 हो गई है, जो मात्र आठ महीनों में हासिल की गई बड़ी उपलब्धि है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर सुलभ और किफायती उपचार उपलब्ध हो। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने छतरपुर विधानसभा में भी 322 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरूआत की। इस अवसर पर दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, छतरपुर के विधायक करतार सिंह तंवर, निगम पार्षद सुंदर सिंह तंवर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    सीएम ने स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया

    मुख्यमंत्री ने आयुष्मान केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी आवश्यक जांच, दवाइयां और उपचार सेवाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही हैं और नागरिकों को समय पर और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना से स्वास्थ्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को न केवल उपचार बल्कि प्रोमोटिव और प्रिवेंटिव स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य को खर्च नहीं, बल्कि निवेश मानती है।

    आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवल इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि रोकथाम, जागरूकता और विश्वास का केंद्र हैं। जब नीयत साफ हो और संकल्प मजबूत हो तो परिणाम भी तेज आते हैं। केवल एक वर्ष के भीतर 370 आरोग्य मंदिर स्थापित करना इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सरकार जल्द ही 1100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने के लक्ष्य को भी पूरा करेगी।

    आयुष्मान मंदिरों में 80 प्रकार की मेडिकल जांच निशुल्क की जा रही

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में व्यापक और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां लगभग 80 प्रकार की नि:शुल्क जांच, आवश्यक दवाइयों की मुफ्त उपलब्धता, उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं और कैंसर स्क्रीनिंग उपलब्ध है।

    साथ ही, टीकाकरण सेवाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कक्ष, बुजुर्गों की देखभाल और गैर-संचारी रोगों की जांच जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इन केंद्रों में आधुनिक और मरीज-अनुकूल बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन सुविधाओं से लोगों को बड़े अस्पतालों में लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी और उन्हें समय पर उपचार प्राप्त हो सकेगा।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली में ही छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में 322 करोड़ रुपये से अधिक लागत की बहुप्रतीक्षित विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़कों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, नालियों का निर्माण और सुधार, ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक ढांचागत सुधार, स्कूलों का उत्थान और सार्वजनिक सुविधाओं का विकास शामिल है।

    साथ ही, विधानसभा की कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि उनकी सरकार ने महरौली-बदरपुर रोड पर 1471 करोड़ रुपये की लागत से डबल डेकर फ्लाईओवर को मंजूरी दी गई है। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र को तीन नए स्कूलों की भी सौगात दी गई है। इसके अतिरिक्त, छतरपुर और आसपास के क्षेत्रों में चार एलिवेटेड रोड परियोजनाएं भी स्वीकृत की गई हैं।

    CM Rekha Gupta ने ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ को दी मंजूरी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस शर्त पर 7 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापस आई प्रियंका चोपड़ा
    Next Article अपने साथ ये चीजें लेकर घूमती हैं दीपिका पादुकोण, जानकर बिल्कुल नहीं होगा यकीन
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मादीपुर में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया

      February 13, 2026

      President Droupadi Murmu ने ब्रह्म कुमारी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग’ की शुरूआत की

      February 13, 2026

      विजेंद्र गुप्ता ने उभरती एआई अर्थव्यवस्था में उत्पादकता लाभ और श्रम बाजार में होने वाले व्यवधानों को किया रेखांकित

      February 13, 2026

      Ravinder Indraj Singh ने पूठ कलां में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया

      February 13, 2026

      Delhi News : दिल्ली में ऐतिहासिक पहल

      February 12, 2026

      दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ‘विट्ठलभाई की गौरव गाथा’ के बुक स्टॉल का किया उद्घाटन

      February 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      देश के हितों पर कोई आंच नहीं आने देंगे : गोयल

      By परवेश चौहानFebruary 14, 2026

      Business News Hindi : देश के हितों पर कोई आंच नहीं आने देंगे : गोयल…

      केंद्रीय गृह मंत्री आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर

      February 13, 2026

      अपने साथ ये चीजें लेकर घूमती हैं दीपिका पादुकोण, जानकर बिल्कुल नहीं होगा यकीन

      February 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.