Close Menu
    What's Hot

    नए गाने में खेसारी-आकांक्षा का धमाका! रोमांस और बोल्डनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

    April 20, 2026

    अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर संशय बरकरार

    April 20, 2026

    हरियाणा में कल से लू चलने के आसार

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर संशय बरकरार

      April 20, 2026

      ईरान के जहाज को अमेरिका ने कब्जे में लिया

      April 20, 2026

      पीएम के राष्ट्र के नाम संबोधन पर ममता ने साधा निशाना, कहा- मोदी ने चुनाव प्रचार किया, चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे

      April 20, 2026

      तमिलनाडु के विरुदुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत

      April 19, 2026

      ईरान की चेतावनी, होर्मुज से हमारे जहाज नहीं निकले तो किसी के नहीं गुजरने देंगे

      April 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Ravinder Indraj Singh ने पूठ कलां में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया
    दिल्ली

    Ravinder Indraj Singh ने पूठ कलां में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ravinder Indraj Singh ने पूठ कलां में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया
    Ravinder Indraj Singh ने पूठ कलां में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया

    Ravinder Indraj Singh | द भारत ख़बर नेटवर्क | नई दिल्ली । दिल्ली सरकार के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने शुक्रवार पूठ कलां में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप केंद्र) का लोकार्पण कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।

    लोकार्पण के उपरांत मंत्री ने आरोग्य मंदिर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने ओपीडी कक्ष, डायग्नोस्टिक सेवाओं, दवा वितरण व्यवस्था, टीकाकरण सुविधाओं तथा जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सेवाएं सुचारु, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप संचालित हों।

    इस आरोग्य मंदिर के शुरू होने से पूठ कलां और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को घर के पास ही सुलभ और नि:शुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। यहां जनरल ओपीडी, आवश्यक डायग्नोस्टिक जांच, दवाइयों का वितरण, टीकाकरण, जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य परामर्श और निवारक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

    मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद परिवारों को बड़ा लाभ मिल रहा है।

    दिल्ली में आयुष्मान मंदिरों का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा 

    उन्होंने बताया कि दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का नेटवर्क तेजी से मजबूत किया जा रहा है और यह कार्य माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। चरणबद्ध तरीके से इन केंद्रों में डायग्नोस्टिक सेवाएं, वेलनेस गतिविधियां तथा समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

    मंत्री ने कहा कि ऐसे उप केंद्र बड़े अस्पतालों पर दबाव कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे और लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जनस्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। दिल्ली सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उसके निकट उपलब्ध हों।

    यह आयुष्मान आरोग्य मंदिर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर क्षेत्र के नागरिकों को सशक्त स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगा और एक स्वस्थ, सक्षम व समृद्ध समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    पूठ कलां में स्थापित यह आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थानीय समुदाय के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का सशक्त केंद्र बनेगा और क्षेत्र के सामाजिक एवं स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सभी क्षेत्रवासियों को इस जनहितकारी स्वास्थ्य सुविधा के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

    Delhi News : विजेंद्र गुप्ता ने उभरती एआई अर्थव्यवस्था में उत्पादकता लाभ और श्रम बाजार में होने वाले व्यवधानों को किया रेखांकित

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभ्रष्टाचार के खिलाफ जंग आसान नहीं
    Next Article शहनाज गिल की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आया, इस दिन होगी रिलीज
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली को दहलाने की साजिश बेनकाब

      April 19, 2026

      अब राजधानी में लोगों को सताएगी गर्मी

      April 19, 2026

      दिल्ली की पूर्व CM आतिशी के पिता का अंतिम संस्कार, CM रेखा गुप्ता रहीं मौजूद

      April 18, 2026

      दिल्ली सरकार डीटीसी के बेड़े में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करेगी

      April 16, 2026

      Delhi News : दिल्ली सरकार के चार आईटीआई में हाई-टेक लैब्स की शुरूआत जल्द : सीएम रेखा गुप्ता

      April 16, 2026

      गृह मंत्रालय ने ‘आप’ सांसद को दी जेड श्रेणी की सुरक्षा

      April 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      नए गाने में खेसारी-आकांक्षा का धमाका! रोमांस और बोल्डनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

      By श्वेता चौहानApril 20, 2026

      Khesari lal Yadav Akanksha Puri : नए गाने में खेसारी-आकांक्षा का धमाका! रोमांस और बोल्डनेस…

      अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर संशय बरकरार

      April 20, 2026

      हरियाणा में कल से लू चलने के आसार

      April 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.