Close Menu
    What's Hot

    डीटीसी की हड़ताल पर दिल्ली मेट्रो का बड़ा कदम, बढ़ाई ट्रेनों और ट्रेन ट्रिप की संख्या

    September 16, 2026

    गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    September 16, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026

      Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi News: AAP के 3 घोटालों का करूंगा खुलासा… तिहाड़ जेल से किसने भेजी अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी? | Delhi
    दिल्ली

    Delhi News: AAP के 3 घोटालों का करूंगा खुलासा… तिहाड़ जेल से किसने भेजी अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी? | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Sukesh Chandrashekhar latest letter to Arvind Kejriwal, Sukesh Chandrashekhar AAP scam allegations, Sukesh Chandrashekhar letter to Satyendar Jain, three new AAP scams allegations, Sukesh Chandrashekhar latest news Delhi, Sukesh Chandrashekhar jail letter controversy, सुकेश चंद्रशेखर लेटर, अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, AAP घोटाला
    जेल में बंद सुकेश ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर AAP के 3 घोटालों का खुलासा करने की धमकी दी है।

    Sukesh Chandrashekhar New Letter: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर सुकेश चंद्रशेखर का नाम चर्चा में है। तिहाड़ जेल में बंद सुकेश ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को लेटर लिखकर तीन और घोटालों का खुलासा करने की धमकी दी है। उसका दावा है कि उसके 2021-22 में लगाए गए कुछ आरोप बाद की घटनाओं में सही साबित हुए हैं और अब वह AAP से जुड़े तीन और मामलों को सामने लाएगा। इस चिट्ठी के सामने आने के बाद दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ सकती है।

    नए लेटर में सुकेश ने क्या लिखा?

    सुकेश ने अपने पत्र में केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को सीधे संबोधित करते हुए कहा है कि वह AAP से जुड़े भ्रष्टाचार को उजागर करने की दिशा में एक और कदम उठा रहा है। उसका दावा है कि 2021-22 में उसने जिन मामलों को लेकर खुलासे किए थे, वे बाद में सामने आए घटनाक्रम से सही साबित हुए। उसने शराब नीति और दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि अब AAP के तीन अन्य विभागों में कथित घोटालों और भ्रष्टाचार को सामने लाया जाएगा।

    सुकेश ने AAP के नाम पर तंज कसते हुए पार्टी को Anytime, Always Party of Scam तक कह दिया। उसने पंजाब का भी जिक्र किया और दावा किया कि वहां भी पार्टी के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखने को मिलेगा। पत्र के अंत में उसने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जल्द ही उन्हें चौंकाने वाला है। यह पहली बार नहीं है जब सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से AAP नेताओं को लेकर पत्र लिखा हो। इससे पहले भी वह कई बार पत्रों के जरिए अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगा चुका है।

    2022 में भी लिखा था लेटर

    नवंबर 2022 में सुकेश ने मीडिया को लिखे एक पत्र में अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसने दावा किया था कि राज्यसभा की सीट दिलाने के बदले उससे 50 करोड़ रुपये मांगे गए थे और उसने यह रकम दी थी। उसने इसी पत्र में केजरीवाल को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी भी की थी। इससे पहले अक्टूबर 2022 में सुकेश ने तत्कालीन दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर सत्येंद्र जैन पर आरोप लगाए थे। सुकेश का दावा था कि जेल में सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर उससे 10 करोड़ रुपये लिए गए। उसने आरोप लगाया था कि यह रकम सत्येंद्र जैन के सहयोगी के जरिए कोलकाता में ली गई।

    कौन है सुकेश चंद्रशेखर?

    सुकेश चंद्रशेखर लंबे समय से धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में जेल में है। उसका नाम पहली बार केवल AAP से जुड़े विवादों के कारण नहीं बल्कि कई आपराधिक मामलों के कारण चर्चा में आया। 2017 में दिल्ली पुलिस ने उसे AIADMK के ‘दो पत्ती’ चुनाव चिह्न से जुड़े रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे अलग-अलग जेलों में रखा गया। 2021 में उसका नाम एक बड़े ठगी मामले में सामने आया। आरोप था कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी की। इस मामले के बाद उसके खिलाफ धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच आगे बढ़ी।

    जैकलीन फर्नांडिस से जुड़ा नाम

    सुकेश चंद्रशेखर का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ भी जुड़ा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में आरोप सामने आया कि ठगी से हासिल रकम से सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट दिए थे। इनमें लग्जरी सामान, महंगी ज्वेलरी और अन्य कीमती उपहारों का जिक्र हुआ। इसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन का नाम भी जांच के दायरे में आया। सुकेश के नए पत्र के बाद दिल्ली की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप फिर तेज हो सकते हैं। फिलहाल सुकेश ने सिर्फ इतना संकेत दिया है कि वह जल्द ही AAP से जुड़े तीन और घोटालों को सार्वजनिक करेगा। अब सबकी नजर सुकेश चंद्रशेखर पर टिकी हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleVideo: लॉर्ड्स में फिर दिखा गांगुली वाला अंदाज, मिक्स्ड डिसएबिलिटी टीम ने इंग्लैंड को हराया, टीशर्ट उतारकर मनाया जश्न | Cricket
    Next Article मान सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      डीटीसी की हड़ताल पर दिल्ली मेट्रो का बड़ा कदम, बढ़ाई ट्रेनों और ट्रेन ट्रिप की संख्या

      September 16, 2026

      DUSU इलेक्शन कैंपेन में छात्रों के दो गुटों में झड़प, एक छात्र गंभीर रूप से घायल

      September 16, 2026

      Delhi News: दिल्ली में छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, दो छात्र घायल, फायरिंग की सूचना से हड़कंप | Delhi

      September 16, 2026

      दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को सरकार का बड़ा तोहफा, मासिक प्रोत्साहन हुआ दोगुना, अब 6,000 मिलेंगे

      September 15, 2026

      Swatantra Bhardwaj interim bell: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, CJP कार्यकर्ता पर हमले का है मामला, लगा है SC/ST एक्ट | Delhi

      September 15, 2026

      Delhi News: दिल्ली में महिला से मांगी 200 करोड़ की रंगदारी ! गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से आया कॉल | Delhi

      September 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      डीटीसी की हड़ताल पर दिल्ली मेट्रो का बड़ा कदम, बढ़ाई ट्रेनों और ट्रेन ट्रिप की संख्या

      By परवेश चौहानSeptember 16, 2026

      Delhi News: दिल्ली में डीटीसी की हड़ताल को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने ट्रेन ट्रिप…

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026

      पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी

      September 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.