Close Menu
    What's Hot

    पीएम मोदी को स्वीडन ने सर्वोच्च सम्मान दिया

    May 17, 2026

    हरियाणा में CIA इंचार्ज को किया गया सस्पेंड, जानें क्या है वजह

    May 17, 2026

    50 दिनों तक शरीर पर नहीं डाली पानी की एक बूंद, खूंखार विलेन बनने के लिए इस एक्टर ने पार की थीं सारी हदें

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम मोदी को स्वीडन ने सर्वोच्च सम्मान दिया

      May 17, 2026

      केरलम में वीडी सतीशन सरकार का शपथ ग्रहण कल

      May 17, 2026

      20000 टन एलपीजी लेकर कांडला बंदरगाह पर पहुंचा टैंकर

      May 17, 2026

      होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम शुरू करेगा ईरान

      May 17, 2026

      West Asia Crisis : समुद्री मार्गों से जुड़े कानूनों का पालन जरूरी : पी. हरीश

      May 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»50 दिनों तक शरीर पर नहीं डाली पानी की एक बूंद, खूंखार विलेन बनने के लिए इस एक्टर ने पार की थीं सारी हदें
    मनोरंजन

    50 दिनों तक शरीर पर नहीं डाली पानी की एक बूंद, खूंखार विलेन बनने के लिए इस एक्टर ने पार की थीं सारी हदें

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Bollywood Most Dangerous Villain: 50 दिनों तक शरीर पर नहीं डाली पानी की एक बूंद, खूंखार विलेन बनने के लिए इस एक्टर ने पार की थीं सारी हदें
    Bollywood Most Dangerous Villain: 50 दिनों तक शरीर पर नहीं डाली पानी की एक बूंद, खूंखार विलेन बनने के लिए इस एक्टर ने पार की थीं सारी हदें

    एक्टर मुकेश तिवारी ने चाइना गेट में प्ले किया था विलेन का रोल
    Bollywood Most Dangerous Villain, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड में कई सारे ऐसे एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने विलेन के रोल्स से लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया। इस लिस्ट में प्राण से लेकर अमरीश पुरी का नाम शामिल है। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी कैरेक्टर एक्टर्स नजर आए जिन्होंने कुछ फिल्मों में ही विलेन का रोल किया लेकिन एक ही रोल से दहशत फैला दी। ऐसा ही कुछ साल 1998 में आई राजकुमार संतोषी की फिल्म चाइना गेट के साथ देखने को मिला था। ये एक वॉर के बैकड्रॉप पर बनी मल्टीस्टारर क्राइम-ड्रामा फिल्म थी।

    इस फिल्म में ओम पुरी, अमरीश पुरी, कुलभूषण खरबंदा, ममता कुल्कर्णी, अंजान श्रीवास्तव, इला अरुण और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म में लीड विलेन का रोल वसेर्टाइल एक्टर मुकेश तिवारी ने प्ले किया था। एक्टर ने इस रोल को अपनी डेडिकेशन और लाजवाब एक्टिंग से खौफजदा भी बनाया और यादगार भी। भले ही ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर नहीं चली थी लेकिन आज भी इस मूवी के विलेन और इसकी कास्ट की बातें होती हैं।

    जगीरा का रोल किया था प्ले

    फिल्म में मुकेश तिवारी ने जगीरा का रोल प्ले किया था जो एक खूंखार डाकू रहता है और अपनी निर्दीयता के लिए जाना जाता है। ताज्जुब की बात तो ये थी कि ये उनके करियर का पहला रोल था। और उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को चौंका दिया था। फिल्म में वे एक दर्जन से ज्यादा सितारों पर अकेले भारी पड़ गए थे। लेकिन इस रोल के लिए उन्होंने तैयारी भी बहुत की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में जगीरा का रोल ऐसा था जिसके लिए एक्टर को थोड़ा बेतरतीब और इनडीसेंट दिखना था। अपने रोल में ढलने के लिए मुकेश तिवारी ने 50 दिनों तक पानी की एक बूंद भी अपने ऊपर नहीं पड़ने दी थी और नहाया ही नहीं था।

    20 करोड़ रुपए में बनीं थी फिल्म

    इस फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था। फिल्म उस समय के हिसाब से बहुत भारी-भरकम बजट में बनकर तैयार हुई थी। इस फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये के आसपास का था लेकिन फिल्म की कमाई उतनी नहीं हो सकी थी। हालांकि बाद में जब ये फिल्म टीवी पर आई तो इसे काफी पसंद भी किया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो मुकेश तिवारी अभी भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कई फिल्मों में अब भी नजर आते हैं। वे अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल का भी हिस्सा हैं। वहीं अजय देवगन की गंगाजल मूवी में भी उनके अभिनय की काफी प्रशंसा की गई थी।

    ये भी पढ़ें: कान्स पहुंचीं आलिया भट्ट, सिंपल लुक पर फिदा हुए फैंस

    Previous articleAdhik Maas: पुरुषोत्तम मास शुरू, भूलकर भी न करें ये गलतियां
    Next articleNushrat Bharucha Birthday: सादगी की पहचान हैं नुसरत भरूचा

    Rajesh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया
    Next Article हरियाणा में CIA इंचार्ज को किया गया सस्पेंड, जानें क्या है वजह
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      सादगी की पहचान हैं नुसरत भरूचा

      May 17, 2026

      मोहम्मद रफी के इस गाने से विदेशों में बैठे आशिक भी बहलाते हैं मन, दिल को छू जाते हैं लिरिक्स

      May 17, 2026

      आलिया भट्ट या फिर श्रद्धा कपूर, सोशल मीडिया पर किसी फैन फॉलोइंग ज्यादा है?

      May 17, 2026

      सेट पर हुई एक्ट्रेस की इज्जत लूटने की हुई कोशिश, दर्दनाक घटना के बाद इंडस्ट्री से बना ली दूरी

      May 17, 2026

      50 की उम्र में भी Ameesha Patel पर फिदा हैं यंग लड़के, एक्ट्रेस ने बताया कैसा चाहिए लाइफ पार्टनर

      May 16, 2026

      रैपर कान्ये वेस्ट का दिल्ली कॉन्सर्ट कैंसिल

      May 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पीएम मोदी को स्वीडन ने सर्वोच्च सम्मान दिया

      By अंकित कुमारMay 17, 2026

      PM Modi: पीएम मोदी को स्वीडन ने सर्वोच्च सम्मान दिया यह पीएम मोदी को मिलने…

      हरियाणा में CIA इंचार्ज को किया गया सस्पेंड, जानें क्या है वजह

      May 17, 2026

      50 दिनों तक शरीर पर नहीं डाली पानी की एक बूंद, खूंखार विलेन बनने के लिए इस एक्टर ने पार की थीं सारी हदें

      May 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.