Close Menu
    What's Hot

    सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

    June 20, 2026

    ‘हम चंदन जैसे हैं…’ वीर साहू संग विवाद के बीच सपना चौधरी का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

    June 20, 2026

    कॉपर गाउन में अनन्या पांडे लगीं हॉट

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाएंगे दिग्विजय सिंह
    Breaking News

    तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाएंगे दिग्विजय सिंह

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Digvijay Singh: तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाएंगे दिग्विजय सिंह
    Digvijay Singh: तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाएंगे दिग्विजय सिंह

    विधानसभा चुनाव तक अलग-अलग चरणों में एमपी के दौरे करके कांग्रेस की जमीन तैयार करेंगे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
    Digvijay Singh, (द भारत ख़बर), भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही दी है। दरअसल, भोपाल के समन्वय भवन में मंगलवार को दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने आपको पत्र लिखकर अनुसूचित जाति वर्ग के नेता को राज्यसभा भेजने की मांग की है, आपकी क्या राय है? इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा, ये मेरे हाथ में नहीं है। पार्टी निर्णय करती है।

    लेकिन एक बात मैं कहना चाहता हूं कि मैं अपनी सीट खाली कर रहा हूं। आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल तीन महीने बाद 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। वे दूसरी बार के राज्यसभा सांसद हैं। सूत्रों की मानें तो दिग्विजय सिंह ने पार्टी नेतृत्व को भी इस बात से अवगत करा दिया है।

    विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेशभर का दौरा करेंगे

    प्रदेश में 2028 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। सूत्र बताते हैं कि दिग्विजय ने पार्टी आलाकमान से कहा है कि वे एमपी में ही पूरा टाइम देना चाहते हैं। इस साल मई से अगले ढाई साल यानी कि विधानसभा चुनाव तक अलग-अलग चरणों में एमपी के दौरे करके कांग्रेस की जमीन तैयार करेंगे। सूत्रों की मानें तो दिग्विजय बड़ी सभाओं और भीड़ वाले कार्यक्रमों के बजाय छोटी बैठकें विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, दिग्विजय ने अपनी रणनीति को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं।

    कमलनाथ को कोषाध्यक्ष के साथ राज्यसभा भेजने की चर्चा

    वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को एमपी से राज्यसभा भेजे जाने की संभावना है। पार्टी के भीतर इस पर मंथन चल रहा है कि कमलनाथ को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ राज्यसभा भेजकर उन्हें केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका दी जाए। कमलनाथ केंद्र सरकार में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री, केंद्रीय पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और केंद्रीय पर्यटन मंत्री (अतिरिक्त प्रभार) जैसे अहम पद संभाल चुके हैं।

    वे छिंदवाड़ा से लगातार नौ बार लोकसभा सांसद रहे हैं। कमलनाथ दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चुके है। वे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य हैं।

    ये भी पढ़ें: कुत्ते के काटने पर भारी मुआवजा तय होगा: सुप्रीम कोर्ट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में हिसार कोर्ट में क्लर्क भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, इतने पदों पर होगा चयन
    Next Article पांच दिन की गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      By अंकित कुमारJune 20, 2026

      Abhijeet Deepke: सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के…

      ‘हम चंदन जैसे हैं…’ वीर साहू संग विवाद के बीच सपना चौधरी का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

      June 20, 2026

      कॉपर गाउन में अनन्या पांडे लगीं हॉट

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.