EPF Interest after Retirement : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), प्रोविडेंट फंड पर बढ़िया इंट्रेस्ट देता है। यही वजह है कि लोग रिटायर होने के बाद भी अक्सर अपने पीएफ (PF) की रकम नहीं निकालते हैं। हालांकि, कर्मचारियों को यह जानकारी होनी चाहिए कि रिटायर के बाद इंट्रेस्ट कब तक मिलता है। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो आपका पैसा फंड में यूं ही पड़ा रहेगा और कोई फायदा नहीं होगा। इस रिपोर्ट में हम इस बारे में आपको पूरी जानकारी देंगे कि रिटारमेंट के बाद कब तक इंट्रेस्ट मिलता है।
अलग-अलग हैं नियम
EPF स्कीम 2026 के तहत इंट्रेस्ट मिलने का नियम, 55 साल से पहले और इसके बाद रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए अलग-अलग है। पीएफ की रकम पर इंट्रेस्ट, रिटारमेंट के तुरंत बाद मिलना बंद नहीं होता। EPF स्कीम 2026 के तहत, इंट्रेस्ट तब तक मिलता रहता है, जब तक अकाउंट इनऑपरेटिव नहीं हो जाता। यह टाइमलाइन इस बात पर निर्भर करता है कि सदस्य किस उम्र में रिटायर होता है।
कब बंद होता है EPF पर इंट्रेस्ट
EPF स्कीम 2026 के तहत, कोई पीएफ अकाउंट कब इनऑपरेटिव हो जाता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि सदस्य किस उम्र में रिटायर होता है।
सदस्य किस उम्र में रिटायर होता है, उसके आधार पर नियम अलग-अलग तरह से काम करता है:
- अगर आप 55 साल से पहले रिटायर हो जाते हैं या नौकरी छोड़ देते हैं, तो आपके EPF बैलेंस पर इंट्रेस्ट तब तक मिलता रहता है, जब तक आप 58 साल के नहीं हो जाते।
- अगर आप 55 साल की उम्र में रिटायर होते हैं, तो रिटायरमेंट से लेकर अगले 36 महीने तक आपके बैलेंस पर इंट्रेस्ट मिलता रहता है। इसके बाद अकाउंट इनऑपरेटिव हो जाता है और इंट्रेस्ट मिलना बंद हो जाता है।
उदाहरण के लिए, अगर आप 52 साल की उम्र में रिटायर होते हैं और अपना EPF बैलेंस नहीं निकालते हैं, तो आपके 58 साल का होने तक इंट्रेस्ट मिलता रहता है। इसी तरह, अगर आप 60 साल की उम्र में रिटायर होते हैं, तो आपके रिटायरमेंट के बाद अगले तीन साल तक पीएफ पर इंट्रेस्ट मिलता रहता है। अकाउंट इनऑपरेटिव होने के बाद इंट्रेस्ट क्रेडिट होना बंद हो जाता है।

