Close Menu
    What's Hot

    सपना चौधरी के ठुमकों ने फिर लूटी महफिल, ‘तेरी आंखों का यो काजल’ वीडियो हुआ वायरल

    June 17, 2026

    वडोदरा में स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

    June 17, 2026

    मौत से पहले डरी-सहमी थीं संचिता उगले? WhatsApp चैट ने खोले कई चौंकाने वाले राज

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वडोदरा में स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

      June 17, 2026

      बिना शर्त होर्मुज खोलना बेहद जरूरी : आईईए

      June 17, 2026

      मानसून की गति थमने से रुका बारिश का सिलसिला

      June 17, 2026

      उद्धव को बड़ा झटका, नौ लोकसभा सांसदों में से 6 ने किया अलग गुट बनाने का फैसला

      June 17, 2026

      हिमाचल में अगले सप्ताह दस्तक दे सकता है मानसून, प्रदेश में बारिश का दौर जारी

      June 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»डीआरडीओ और नेवी का परीक्षण सफल, हेलिकॉप्टर से पहली बार एक साथ 2 मिसाइल लांच
    Breaking News

    डीआरडीओ और नेवी का परीक्षण सफल, हेलिकॉप्टर से पहली बार एक साथ 2 मिसाइल लांच

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Helicopter Missile Launch: डीआरडीओ और नेवी का परीक्षण सफल, हेलिकॉप्टर से पहली बार एक साथ 2 मिसाइल लांच
    Helicopter Missile Launch: डीआरडीओ और नेवी का परीक्षण सफल, हेलिकॉप्टर से पहली बार एक साथ 2 मिसाइल लांच

    ओडिशा तट पर स्वदेशी नेवल एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण सफल
    Helicopter Missile Launch, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: भारतीय नौसेना की मारक क्षमता में एक नया और घातक अध्याय जुड़ गया है। ओडिशा के तट पर नेवल एंटी-शिप मिसाइल शॉर्ट रेंज का सफल साल्वो लांच किया गया। यह परीक्षण इसलिए खास है क्योंकि पहली बार एक ही हेलीकॉप्टर से दो मिसाइलें एक साथ दागकर दुश्मन के जहाज को तबाह करने की तकनीक का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एक हेलिकॉप्टर से कुछ ही सेकेंड के अंतर पर दो मिसाइलें दागी गईं।

    दोनों ने समुद्री जहाज के निचले हिस्से पर सटीक निशाना लगाया। इसके ​जरिए भारत ने साल्वो लांच क्षमता को परखा। यानी एक लांचर से कम समय में ज्यादा मिसाइलें दागना। यह तकनीक दुश्मन के रडार सिस्टम को चकमा दे सकती है। ओडिशा के चांदीपुर की टेस्ट रेंज में लगे रडार, इलेक्ट्रो-आॅप्टिकल सिस्टम और टेलीमेट्री के जरिए मिसाइल की पूरी उड़ान और निशाने को ट्रैक किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस मिसाइल के बनने से सेना की ताकत काफी बढ़ेगी।

    हवा में बदला जा सकता है टारगेट

    मिसाइल ने समुद्री जहाज के उस हिस्से को निशाना बनाया, जहां हमला होने पर ज्यादा नुकसान होता है। मिसाइल में शुरूआत के लिए बूस्टर और आगे उड़ान बनाए रखने के लिए अलग सिस्टम लगा है। साथ ही टारगेट पहचानने, रास्ता तय करने और ऊंचाई बनाए रखने के लिए कई तकनीकें जोड़ी गई हैं।

    मिसाइल में ऐसा सिस्टम है, जिससे उड़ते वक्त भी उसे नई जानकारी दी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर दिशा बदली जा सकती है। इस मिसाइल को डीआरडीओ की अलग-अलग लैब्स और भारतीय उद्योगों ने मिलकर तैयार किया है। अब इसका उत्पादन भी देश में ही किया जा रहा है।

    नए युद्धपोत प्रोजेक्ट के लिए हाइड्रोडायनामिक परफॉर्मेंस और मॉडल टेस्टिंग पूरी

    इससे पहले शनिवार को डीआरडीओ और नौसेना ने एक नए युद्धपोत प्रोजेक्ट के लिए हाइड्रोडायनामिक परफॉर्मेंस और मॉडल टेस्टिंग पूरी की। यह काम नेवल साइंस एंड टेक्नोलॉजिकल लैबोरेटरी और नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने मिलकर किया।

    टेस्ट में जहाज की रफ्तार, पानी में उसका व्यवहार, इंजन से मिलने वाली ताकत और मोड़ने की क्षमता जैसे अहम पहलुओं को परखा गया। नतीजे अंतरराष्ट्रीय स्तर के बराबर पाए गए। डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने इस प्रोजेक्ट के नतीजे नौसेना के अधिकारी संजय साधु को सौंपे।

    यह भी पढ़ें : India Defence Exports: भारत ने रक्षा निर्यात में हासिल किया ऐतिहासिक मील का पत्थर : राजनाथ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिसार में दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण
    Next Article आज से ओपेक से बाहर हो गया यूएई
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      वडोदरा में स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

      June 17, 2026

      बिना शर्त होर्मुज खोलना बेहद जरूरी : आईईए

      June 17, 2026

      मानसून की गति थमने से रुका बारिश का सिलसिला

      June 17, 2026

      उद्धव को बड़ा झटका, नौ लोकसभा सांसदों में से 6 ने किया अलग गुट बनाने का फैसला

      June 17, 2026

      हिमाचल में अगले सप्ताह दस्तक दे सकता है मानसून, प्रदेश में बारिश का दौर जारी

      June 17, 2026

      बांदीपुरा के गुरेज क्षेत्र की तुलैल घाटी में फटा बादल, बड़े पैमाने पर हुई तबाही

      June 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सपना चौधरी के ठुमकों ने फिर लूटी महफिल, ‘तेरी आंखों का यो काजल’ वीडियो हुआ वायरल

      By श्वेता चौहानJune 17, 2026

      Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी के ठुमकों ने फिर लूटी महफिल, ‘तेरी आंखों का यो…

      वडोदरा में स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

      June 17, 2026

      मौत से पहले डरी-सहमी थीं संचिता उगले? WhatsApp चैट ने खोले कई चौंकाने वाले राज

      June 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.