Close Menu
    What's Hot

    नक्सलियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार

    March 5, 2026

    27 साल बाद टूटा रिश्ता? Thalapathy Vijay ने पत्नी को दिए 250 करोड़ एलिमनी के ऑफर की चर्चा

    March 5, 2026

    भारतीय बल्लेबाजी क्रम को आज चलना होगा

    March 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नक्सलियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार

      March 5, 2026

      भारत में 180 उड़ानें प्रभावित, ईरान में अब तक 1000 लोगों की मौत

      March 5, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा आज

      March 5, 2026

      क्या नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजेगी भाजपा ?

      March 5, 2026

      हम सम्मानजनक बातचीत के लिए तैयार : इलाही

      March 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»नशा तस्कर पंजाब छोड़ दें या सख्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें: बलतेज पन्नू
    पंजाब

    नशा तस्कर पंजाब छोड़ दें या सख्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें: बलतेज पन्नू

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

    लुधियाना : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने मोहन दई अस्पताल में इलाज करा रहे एक नशा विरोधी कार्यकर्ता से मुलाकात की।

    बता दें कि यह कार्यकर्ता नशा तस्करी में शामिल लोगों द्वारा किए गए हमले में घायल हो गया था। अपनी इस यात्रा के दौरान बलतेज पन्नू ने पीड़ित और उनके परिवार से मिलकर एकजुटता का इजहार किया और पंजाब सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

    बलतेज पन्नू के साथ विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और नशा मुक्ति मोर्चा पंजाब के सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार उन लोगों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जो नशे की इस बुराई का बहादुरी से सामना कर रहे हैं और तस्करी में शामिल लोगों को बेनकाब कर रहे हैं।

    बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार नशा तस्करों और स्मगलरों के खिलाफ लगातार और बहुआयामी जंग लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब से इस अभिशाप को पूरी तरह खत्म करके ही दम लेंगे।

    उन्होंने दोहराया कि ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान अपने अंतिम और सबसे गंभीर चरण में प्रवेश कर चुका है और पंजाब सरकार राज्य से नशों के पूर्ण सफाए के लिए दृढ़ संकल्पित है।

    बलतेज पन्नू ने घायल कार्यकर्ता के परिवार को यह भी भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को पूरा सहयोग दे रही है। मैं निजी तौर पर उनके लगातार संपर्क में रहूंगा और इलाज के दौरान हर संभव मदद सुनिश्चित करूंगा।

    नशा तस्करी में शामिल लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि नशा तस्कर या तो पंजाब छोड़ दें या फिर सख्त और बिना किसी समझौते वाली कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब से नशों की बुराई पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे।

    उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां करके, नशा तस्करों की संपत्तियां कुर्क करके, एनडीपीएस एक्ट के तहत सजाएं दिलवाकर और जनभागीदारी के जरिए अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। नशा मुक्ति मोर्चा के लगभग 1.5 लाख वालंटियर पंजाब से नशों के खात्मे के इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा होंगे’, Anurag Dobhal के आखिरी व्लॉग से मचा हड़कंप
    Next Article भारतीय बल्लेबाजी क्रम को आज चलना होगा
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      अंबाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी

      March 5, 2026

      CM मान ने नशों के खिलाफ साझा

      March 3, 2026

      ‘उड़ता पंजाब’ से ‘रंगला पंजाब’, पंजाब नशों के विरुद्ध दुनिया की सबसे योजनाबद्ध जंग लड़ रहा है: बलतेज पन्नू

      March 3, 2026

      मिडिल ईस्ट में तनाव, पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन शुरू

      March 2, 2026

      हर मौसम के लिए परमानेंट AC टेंट सिटी, संगत को समर्पित

      March 2, 2026

      शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस बोले- इस वर्ष ग्रीन होला मोहल्ला मनाया जाएगा; सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध

      March 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      नक्सलियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार

      By अंकित कुमारMarch 5, 2026

      Naxalism Updates: नक्सलियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार Naxalism Updates, (द…

      27 साल बाद टूटा रिश्ता? Thalapathy Vijay ने पत्नी को दिए 250 करोड़ एलिमनी के ऑफर की चर्चा

      March 5, 2026

      भारतीय बल्लेबाजी क्रम को आज चलना होगा

      March 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.