Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी

    March 16, 2026

    लहब चुम्मा एक लाख में’ ने मचाया बवाल! Pawan Singh और Kajal Raghwani का गाना हुआ वायरल

    March 16, 2026

    Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की डिटेल्स लीक, जानें सबसे पहले

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

      March 16, 2026

      कटक मेडिकल कॉलेज में आग से 10 मरीजों की मौत

      March 16, 2026

      गृह मंत्री ने एआई समिट में शर्टलेस विरोध पर कांग्रेस पर साधा निशाना,राहुल गांधी भारत और उसके लोकतंत्र को कर रहे बदनाम

      March 15, 2026

      सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत

      March 15, 2026

      केजरीवाल-सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

      March 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»‘उड़ता पंजाब’ से ‘रंगला पंजाब’, पंजाब नशों के विरुद्ध दुनिया की सबसे योजनाबद्ध जंग लड़ रहा है: बलतेज पन्नू
    पंजाब

    ‘उड़ता पंजाब’ से ‘रंगला पंजाब’, पंजाब नशों के विरुद्ध दुनिया की सबसे योजनाबद्ध जंग लड़ रहा है: बलतेज पन्नू

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध मुहिम के एक साल पूरे होने पर, आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब नशों के विरुद्ध ऐसी योजनाबद्ध और कई तरह की जंग लड़ रहा है। जिसकी दुनिया में कहीं कोई मिसाल नहीं है। मीडिया से बात करते हुए, बलतेज पन्नू ने इस मुहिम को एक ऐतिहासिक और जन आंदोलन करार दिया, जिसने नशे के खिलाफ लड़ाई को एक संगठित और नतीजे देने वाले मिशन में बदल दिया है।

    आप पंजाब के पंजाब महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि नशे की लत एक विश्वव्यापी खतरा है। हम मेक्सिको और कनाडा जैसे देशों में हालात देख रहे हैं, और भारत के दूसरे राज्यों में भी बड़ी रिकवरी की खबरें हैं। लेकिन कोई भी राज्य या देश पंजाब की तरह योजनाबद्ध तरीके से यह लड़ाई नहीं लड़ रहा।

    पिछले एक साल के आधिकारिक आंकड़े सांझा करते हुए, बलतेज पन्नू ने कहा, “एक साल में 36,178 एफआरआई दर्ज की गई हैं और 51,648 गिरफ्तारियां हुई हैं। 16.70 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। बड़ी बरामदगी में 2,276.98 किलोग्राम हेरोइन, 29,299 किलोग्राम पोस्त, 686 किलोग्राम अफीम, 807.96 किलोग्राम गांजा, 36.47 किलोग्राम आईस, 68 किलोग्राम चरस और 4.46 किलोग्राम कोकीन के साथ-साथ 50 हजार गोलियां/कैप्सूल और 1,985 इंजेक्शन शामिल हैं। पंजाब ने देश में सबसे बड़ी रिकवरी दर्ज की है।

    उन्होंने कहा कि यह मुहिम लंबी तैयारी के बाद इस समझ के साथ शुरू की गई थी कि लोगों से सीधे जुड़ी कोई भी लड़ाई जनता की भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकती। बलतेज पन्नू ने कहा कि नशा मुक्ति मोर्चा के तहत पंजाब को पांच जोन में बांटा गया था: दोआबा, माझा, मालवा ईस्ट, मालवा वेस्ट और मालवा सेंट्रल। हमने जिले और हलका लेवल के स्ट्रक्चर बनाए गए। पूरे पंजाब में विलेज डिफेंस कमेटियां बनाई गईं और मोगा के पास किल्ली चहल में लाखों लोग इकट्ठा हुए।

    जवाबदेही प्रणाली के बारे में बताते हुए, बलतेज पन्नू ने कहा कि ग्राम रक्षक कमेटी के सदस्यों को नशा तस्करों की सीधी रिपोर्ट पुलिस हैडक्वार्टर को देने के लिए एक सुरक्षित ऐप दी गई है, और 48 घंटों के अंदर कार्वाई करनी जरूरी है। पूरी जांच के बाद, 2,000 से ज़्यादा शिकायतों के आधार पर एफआईआर और गिरफ्तारियां हुईं हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि नशा छुड़ाओं केंद्रों के ढांचे में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पन्नू ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान, ये केंद्र जेल जैसी जगहों की तरह काम करते थे। आज, ये साफ-सुथरी और सहयोगी जगहें हैं। हमने प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल काम, फास्ट फूड और दूसरे ट्रेड में स्किल ट्रेनिंग शुरू की है। आईटीआई इंस्ट्रक्टर और प्राइवेट कंपनियां रिहैबिलिटेशन और नौकरी में मदद कर रही हैं, ताकि जो लोग नशा छोड़कर वापस आए हैं, वे इज्ज़त के साथ समाज में वापस आ सकें।

    पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए, बलतेज पन्नू ने कहा कि 2007-2017 की अकाली-भाजपा सरकार में पंजाब में नशा तस्करों ने गहरी जड़ें जमा लीं। उस दशक में राजनीतिक संरक्षण और जानबूझकर अनदेखी के कारण, नशे के नेटवर्क योजनाबद्ध तरीके से फैल गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद 2017-2022 की कांग्रेस सरकार भी बड़े-बड़े वादे करने के बावजूद इस गठजोड़ को तोड़ने में नाकाम रही। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब हाथ में लेकर कुछ ही हफ्तों में ड्रग्स खत्म करने की कसम खाई थी, लेकिन नतीजे देने के बजाय, वह चुप्पी साध गए और कुछ नहीं किया।

    बलतेज पन्नू ने कहा कि पांच साल तक कांग्रेस ने न तो सप्लाई चेन तोड़ी और न ही मास्टरमाइंड को जवाबदेह ठहराया, जिससे पंजाब एक अंधेरी खाई में फंसा रहा। इसके उलट, मान सरकार ने नशा माफिया के खिलाफ निर्णायक और लगातार कार्रवाई करने की इच्छाशक्ति दिखाई है।

    उन्होंने दावा किया कि सप्लाई लाइनें काफी हद तक तोड़ दी गई हैं। बलतेज पन्नू ने कहा कि कई तस्कर पंजाब छोड़कर भाग गए हैं और अपने घरों में ताला लगा लिया है। हमने इन बंद घरों के वीडियो मीडिया को दिखाए हैं। ये बंद घर सख्त पुलिसिंग का सबूत हैं। यह कार्रवाई कमजोर नहीं होगी।

    बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब को 20 साल से ज़्यादा समय तक अंधेरे गड्ढे में धकेला गया। यह सिर्फ़ हमारी लड़ाई नहीं है, यह अगली पीढ़ी के लिए है। हम रंगला पंजाब बनाएंगे और इसे ‘उड़ता पंजाब’ नहीं रहने देंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपैनिक मत फैलाओ’ – दुबई से कृतिका मलिक का बड़ा बयान, अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप
    Next Article इजरायल-ईरान जंग का असर! क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? आया बड़ा अपडेट
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी

      March 16, 2026

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह बोले- प्रति परिवार हर वर्ष 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब

      March 16, 2026

      पंजाब की धरती उपजाऊ है, लेकिन यहाँ BJP की धर्म और…

      March 15, 2026

      अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए मान सरकार

      March 15, 2026

      पंजाब में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

      March 14, 2026

      दिग्गज उद्योगपतियों ने पंजाब के

      March 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी

      By श्वेता चौहानMarch 16, 2026

      एस.ए.एस. नगर (मोहाली) : पंजाब के  ने एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में तीन-दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन…

      लहब चुम्मा एक लाख में’ ने मचाया बवाल! Pawan Singh और Kajal Raghwani का गाना हुआ वायरल

      March 16, 2026

      Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की डिटेल्स लीक, जानें सबसे पहले

      March 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.