Close Menu
    What's Hot

    भारी बारिश के चलते उत्तराखंड, यूपी सहित कई राज्यों में स्कूल व अन्य शिक्षण संथान बंद

    July 10, 2026

    अंबाला कैंट बनेगा आधुनिक शहर, 1000 एकड़ जमीन पर विकसित होंगे 7 नए सेक्टर

    July 10, 2026

    अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हवाई हमले, जानें ईरान का क्या है रुख

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारी बारिश के चलते उत्तराखंड, यूपी सहित कई राज्यों में स्कूल व अन्य शिक्षण संथान बंद

      July 10, 2026

      अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हवाई हमले, जानें ईरान का क्या है रुख

      July 9, 2026

      ईरान ने कुवैत, बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

      July 9, 2026

      आंध्र प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत

      July 9, 2026

      भारत में लांच हुई दुनिया की पहली साप्ताहिक बेसल इंसुलिन ‘अवीक्ली’

      July 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारी बारिश के चलते उत्तराखंड, यूपी सहित कई राज्यों में स्कूल व अन्य शिक्षण संथान बंद
    Breaking News

    भारी बारिश के चलते उत्तराखंड, यूपी सहित कई राज्यों में स्कूल व अन्य शिक्षण संथान बंद

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Heavy Rainfall Effect

    Heavy Rainfall Effect, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: देशभर में मानसून की दस्तक के साथ ही कई जगह भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं से बीते कुछ दिन से आम जनजीवन बुरी तरह बाधित है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व मैदानीं राज्य उत्तर प्रदेश सहित अधिकतर जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। पहाड़ों में लैंडस्लाइड की घटनाओं व मैदानों में जलभराव के चलते उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, व केरल सहित कई जगहों पर गुरुवार को ज़िला प्रशासन ने स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान करना पड़ा है। (Heavy Rainfall Effect)

    आईएमडी ने जारी की है भारी बारिश की चेतावनी 

    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन के अलर्ट के बाद शिक्षण संस्थानों में छुट्टी किए जाने का फैसला किया गया है। छुट्टी के ये आदेश सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होते हैं, जबकि कई ज़िलों में आंगनवाड़ी केंद्र, कॉलेज और वोकेशनल संस्थान भी बंद कर दिए गए हैं।

    उत्तराखंड के कई ज़िलों स्कूल बंद रखने की घोषणा 

    उत्तराखंड में सबसे ज़्यादा असर देखा गया है, जहां भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद कई ज़िलों ने एक दिन के लिए स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। आईएमडी द्वारा देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल, साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

    स्कूल बंद करने का मुख्य कारण छात्रों की सुरक्षा 

    हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, उधम सिंह नगर और टिहरी में भी ऐसे ही आदेश जारी किए गए हैं, जहां ज़िला प्रशासन ने स्कूल बंद करने का मुख्य कारण छात्रों की सुरक्षा बताया है। उत्तर प्रदेश में, गाज़ियाबाद ज़िला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को 9 जुलाई को बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश सभी शिक्षा बोर्डों के सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होता है।

    केरल : वायनाड, कोझिकोड और मलप्पुरम में छुट्टी

    केरल में, भारी बारिश की चेतावनी और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के डर को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने वायनाड, कोझिकोड और मलप्पुरम में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है। अधिकारियों का कहना है कि पड़ोसी ज़िलों की स्थिति पर नज़र रखी जा रही है और आगे के फ़ैसले मौसम के बदलते हालात पर निर्भर करेंगे।

    महाराष्ट्र: पालघर ज़िला कलेक्टर 

    महाराष्ट्र में पालघर ज़िला कलेक्टर ने वसई-विरार म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और पूरे वसई तालुका के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। इस आदेश में आंगनवाड़ी, स्कूल, कॉलेज, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) और वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर शामिल हैं। मुंबई, पुणे, नवी मुंबई, ठाणे और लोनावला समेत कई ज़िलों में इस हफ़्ते की शुरुआत में मौसम की वजह से हुई दिक्कतों के बाद, अधिकारी पूरे राज्य में बारिश की स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने माता-पिता और छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने ज़िला प्रशासन से अपडेट लेते रहें, क्योंकि स्कूल बंद करने के फ़ैसले स्थानीय मौसम की स्थिति के आधार पर लिए जा रहे हैं। कई इलाकों में लगातार बारिश का अनुमान है, इसलिए अगर हालात और खराब होते हैं तो और भी ज़िले छुट्टी की घोषणा कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: IMD Warning: हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के लिए अगले 48 घंटे अहम, भारी बारिश की चेतावनी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंबाला कैंट बनेगा आधुनिक शहर, 1000 एकड़ जमीन पर विकसित होंगे 7 नए सेक्टर
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हवाई हमले, जानें ईरान का क्या है रुख

      July 9, 2026

      ईरान ने कुवैत, बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

      July 9, 2026

      आंध्र प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत

      July 9, 2026

      भारत में लांच हुई दुनिया की पहली साप्ताहिक बेसल इंसुलिन ‘अवीक्ली’

      July 9, 2026

      भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर

      July 9, 2026

      जोरदार बारिश व आंधी-तूफान से बेहाल जम्मू-कश्मीर, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

      July 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारी बारिश के चलते उत्तराखंड, यूपी सहित कई राज्यों में स्कूल व अन्य शिक्षण संथान बंद

      By अंकित कुमारJuly 10, 2026

      Heavy Rainfall Effect, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: देशभर में मानसून की दस्तक के साथ…

      अंबाला कैंट बनेगा आधुनिक शहर, 1000 एकड़ जमीन पर विकसित होंगे 7 नए सेक्टर

      July 10, 2026

      अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हवाई हमले, जानें ईरान का क्या है रुख

      July 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.