Close Menu
    What's Hot

    अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे बीजेपी

    September 16, 2026

    WPL 2027 Auction: कोच्चि में 28 अक्टूबर को हो सकती है नीलामी, वाराणसी में पहली बार मैच की तैयारी | Sports

    September 16, 2026

    8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026

      Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, September 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»वर्ष 2051 की जरूरतों को ध्यान में रखकर जल प्रबंधन योजना तैयार करने पर जोर
    हरियाणा

    वर्ष 2051 की जरूरतों को ध्यान में रखकर जल प्रबंधन योजना तैयार करने पर जोर

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 3, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    गुरुग्राम, 02 जून।
    गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय में जीएमडीए, नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, उनके निर्धारित समय में पूरा होने की संभावनाओं तथा कार्यों में तेजी लाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

    बैठक में पलवल-सोहना-मानेसर-सोनीपत ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर, पुराना गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट, दिल्ली-बावल आरआरटीएस कॉरिडोर, ग्रेटर एसपीआर रोड, खेड़की दौला से वाटिका चौक तथा वाटिका चौक से घाटा चौक तक एलिवेटेड एसपीआर रोड, नए राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण, एनसीआर वाटर चैनल से भूमिगत पाइपलाइन परियोजना, निजी बिल्डर सोसायटियों में एसटीपी निर्माण तथा वर्षा जल निकासी से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री ने सभी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, लंबित बाधाओं और निर्धारित समयसीमा की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनहित से जुड़ी इन परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

    मेट्रो, एसपीआर और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को गति देने के निर्देश

    बैठक में विभागवार अधिकारियों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए केंद्रीय मंत्री को विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का लगभग 8 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक का कॉरिडोर अगस्त 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर निजी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अभी जारी है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र निस्तारण कर परियोजना के कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित हो सके।

    सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) परियोजना की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि एनएच-48 से वाटिका चौक तक का निर्माण कार्य अक्टूबर माह में शुरू होने की संभावना है, जबकि वाटिका चौक का डिजाइन अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे 30 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने और सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए

    निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और लंबित परियोजनाओं पर जताई नाराजगी

    बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां-जहां फ्लाईओवर अथवा अन्य निर्माण कार्य लंबित हैं, वहां उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। साथ ही सर्विस रोड की स्थिति में सुधार कर यातायात को सुगम बनाया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    राव इंद्रजीत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गुरुग्राम तेजी से विकसित हो रहा शहर है और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी आधारभूत परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं से यातायात व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता, जल निकासी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, उनमें किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।


    mukhyamantri tirth yatra yojana somnath jyotirlinga booking

    एसटीपी और सीईटीपी की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश

    एजेंडा के अन्य विषयों की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निजी आवासीय सोसायटियों में स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानेसर स्थित सीटीपी का भी नियमित निरीक्षण किया जाए तथा पर्यावरण मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों की सुरक्षा के लिए निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाना आवश्यक है।

    बढ़ती आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगी दीर्घकालिक जल प्रबंधन योजना

    जलापूर्ति से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने एनसीआर वाटर चैनल तथा गुरुग्राम वाटर सप्लाई सिस्टम की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2051 तक की संभावित जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक जल प्रबंधन योजना तैयार की जाए, ताकि भविष्य में पानी की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

    अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में आईआईटी रुड़की द्वारा सर्वेक्षण कराया गया है, जिसके आधार पर वर्तमान की लगभग 40 लाख की अनुमानित आबादी तथा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर संसाधनों की योजना बनाई जा रही है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि गुरुग्राम वाटर सप्लाई सिस्टम (जीडब्ल्यूएस) को पाइपलाइन आधारित व्यवस्था में परिवर्तित करने का कार्य टेंडर आवंटन के बाद 30 माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस पर केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) डी.एस ढेसी, जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह, एडीसी सोनू भट्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को
    Next Article विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

    September 16, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी

    September 16, 2026

    ‘सुबह 4 बजे से लगा था…खाली हाथ लौट रहा हूं’, फरीदाबाद से बिहार जाने वालों की टूट रही उम्मीद, ट्रेन टिकट की ऐसी मारामारी

    September 16, 2026

    हरियाणा में 1 अक्टूबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, Petrol Pump पर लगेंगे कैमरे

    September 16, 2026

    जरनैल सिंह को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस, व्हिप उल्लंघन पर 30 दिन में मांगा जवाब

    September 16, 2026

    गुरुग्राम हिट एंड रन केसः आरोपी कल्याण बैंसला का दोस्त भी गिरफ्तार, सिया के गुनाहगार के हाथ में कैसे लगी चोट, भागने में किस किस ने की थी मदद?

    September 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे बीजेपी

    By श्वेता चौहानSeptember 16, 2026

     पंजाब में बीजेपी शासित गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, यूपी व दिल्ली से आ रहा 80 फीसद…

    WPL 2027 Auction: कोच्चि में 28 अक्टूबर को हो सकती है नीलामी, वाराणसी में पहली बार मैच की तैयारी | Sports

    September 16, 2026

    8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

    September 16, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.