Close Menu
    What's Hot

    EPFO ने लॉन्च की ‘विश्वास 2026’ स्कीम, 6 महीने में सुलझेंगे मामले, मिलेगा फंसा पैसा

    July 18, 2026

    अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया

    July 18, 2026

    जींद में मां की बरसी के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े 6 राउंड फायरिंग, आरोपी फरार

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया

      July 18, 2026

      Bulldozer Action in West Bengal: टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर चला बुलडोजर, बंगाल की राजनीति गरमाई | National

      July 18, 2026

      सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार नहीं चाहते एनसीपी का मर्जर, जानें क्या है वजह

      July 18, 2026

      Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शनकारियों से झड़प, जंतर-मंतर खाली करने के आदेश | National

      July 18, 2026

      देश में अब तक सामान्य से 23% बारिश कम हुई

      July 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, July 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»EPFO ने लॉन्च की ‘विश्वास 2026’ स्कीम, 6 महीने में सुलझेंगे मामले, मिलेगा फंसा पैसा
    दुनिया

    EPFO ने लॉन्च की ‘विश्वास 2026’ स्कीम, 6 महीने में सुलझेंगे मामले, मिलेगा फंसा पैसा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    EPFO VISHWAS 2026 : क्षतिपूर्ति और जुर्माने से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ‘विश्वास 2026’ योजना लॉन्च की है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि यह स्कीम एक बार की विवाद समाधान प्रक्रिया है। यह नियोक्ताओं को लंबित मामलों को पारदर्शी, पूरी तरह डिजिटल और सीमित समय में निपटाने का मौका प्रदान करता है।

    क्या है विश्वास 2026 स्कीम

    विश्वास 2026 स्कीम एक विवाद समाधान योजना है। इसे उन मामलों के लिए लाया गया है, जिनमें कंपनियों ने कर्मचारियों का PF समय पर जमा नहीं किया या भुगतान में देरी हुई। ऐसे मामलों में लंबे समय से चल रहे विवादों को इस योजना के तहत सुलझाया जाएगा।

    कौन उठा सकता है फायदा?

    इस योजना का फायदा सिर्फ वही नियोक्ता उठा सकेंगे जो EPFO की निर्धारित शर्तों को पूरा करेंगे। पात्र मामलों में आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में जिन कंपनियों के PF से जुड़े पुराने विवाद लंबित हैं, उनके लिए विश्वास स्कीम 2026 एक बड़ा मौका साबित हो सकती है।

    छह महीने चलेगी प्रक्रिया

    विवाद समाधान की यह प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने से अगले छह महीने तक चलेगी। मंत्रालय ने कहा है कि यह योजना स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देने, कानूनी पचड़ों को कम करने और क्षतिपूर्ति/जुर्माने के लंबे समय से पेंडिंग विवादों को त्वरित गति से निपटाने के लिए लाई गई है। साथ ही, इसमें कर्मचारियों के हितों की पूरी तरह सुरक्षा की जाएगी।

    पेनल्टी में मिलेगी राहत

    EPFO ने 14 जून 2024 से पहले के लंबित मामलों के लिए रियायती डैमेज का प्रावधान किया है।

    • 2 महीने तक की देरी पर 0.25% प्रति माह पेनल्टी
    • 2 से 4 महीने की देरी पर 0.50% प्रति माह पेनल्टी
    • 4 महीने से ज्यादा की देरी पर 1% प्रति माह पेनल्टी

    डेडिकेटेड विश्वास सेल्स

    विश्वास 2026 के तहत, डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट या ई-साइन का इस्तेमाल करके EPFO एंप्लॉयर पोर्टल पर आवेदन सबमिट किया जा सकता है। प्रक्रिया को सुचारू करने के लिए, ईपीएफओ ने अपने सभी जोनल, क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों को इससे जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कर्मचारियों की सहायता करने, आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई करने और समस्या जल्द सुलझाने के लिए सभी फील्ड कार्यालयों में डेडिकेटेड विश्वास सेल्स स्थापित किए जा रहे हैं।

    चार व्यापक श्रेणियों के मामले शामिल

    इस योजना में चार व्यापक श्रेणियों के मामले शामिल हैं:

    • ऐसे मामले जिनमें जुर्माने/क्षतिपूर्ति के आदेशों को न्यायिक मंच के समक्ष चुनौती दी गई हो।
    • अंतिम क्षतिपूर्ति/जुर्माने के आदेश जहां वसूली लंबित है या केवल आंशिक रूप से की गई है, जिसमें वसूली प्रमाणपत्र (आरआरसी) मामले भी शामिल हैं।
    • ऐसे मामले जिनमें नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन हर्जाने/जुर्माने के संबंध में अंतिम आदेश अभी पारित नहीं किए गए हैं।
    • ऐसे मामले जिनमें जुर्माने/क्षतिपूर्ति के नोटिस अभी जारी नहीं किए गए हैं।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत में भी चलेंगे प्लास्टिक बैंकनोट, जानिए इसका भूगोल-इतिहास, कहां-कहां चलते हैं ये नोट

      July 18, 2026

      30 के बाद न करें ये फाइनेंशियल मिस्टेक, पड़ेगा पछताना, कर्ज में डूबेंगे

      July 18, 2026

      रिटायरमेंट के बाद PF से जुड़ी यह गलती न करें, बंद हो जाएगा इंट्रेस्ट, होगा नुकसान

      July 17, 2026

      अलॉटमेंट आज, जानें आपको कितने शेयर मिले, यह तरीका करें इस्तेमाल

      July 17, 2026

      बंपर तेजी के साथ मार्केट बंद, IT, बैंकिंग के शेयर आसमान पर, निवेशकों की चांदी

      July 17, 2026

      चीनी स्मार्टफोन का भारत में निकल रहा दम, बिक्री में सबसे बड़ी गिरावट, वीवो का जलवा बरकरार

      July 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      EPFO ने लॉन्च की ‘विश्वास 2026’ स्कीम, 6 महीने में सुलझेंगे मामले, मिलेगा फंसा पैसा

      By परवेश चौहानJuly 18, 2026

      EPFO VISHWAS 2026 : क्षतिपूर्ति और जुर्माने से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए कर्मचारी…

      अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया

      July 18, 2026

      जींद में मां की बरसी के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े 6 राउंड फायरिंग, आरोपी फरार

      July 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.