HDFC Q1 Result : भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक का मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 4.98% बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये रहा। इस अवधि में बैंक को इंट्रेस्ट से होने वाली कुल आय (NII) 6.7% बढ़कर 33,535.9 करोड़ रुपये रही। बैंक का टोटल ऐसेट्स पर नेट इंट्रेस्ट मार्जिन (NIM) 3.26% रहा, जबकि इंट्रेस्ट-अर्निंग ऐसेट्स पर 3.40% रहा।
ऐसेट क्वालिटी सुधरी
एचडीएफसी बैंक की ऐसेट क्वालिटी में साल दर साल आधार पर सुधार आया है। साथ ही, ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट्स (GNAP) गिरकर ग्रॉस ऐडवांस का 1.17% रहा, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 1.40% था। हालांकि, पिछली तिमाही में GNAP 1.15% पर था। जून तिमाही में नॉन-परफॉर्मिंग ऐसेट्स (NNPA), नेट ऐडवांस का 0.41% रहा।
प्रॉविजनिंग एवं कॉन्टिजेंसी
जून तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग और कॉन्टिजेंसी 30.6 अरब रुपये रही, जबकि टोटल क्रेडिट रेशियो 0.40% रहा।
बैंक के शेयर उछले
तिमाही नतीजे आने से एक दिन पहले शुक्रवार को बैंक का शेयर 1.4% उछलकर 819.60 रुपये पर पहुंच गया। इस साल बैंक के शेयर में 17.2% की गिरावट हो चुकी है, जबकि एनएसई निफ्टी पर शेयर में 6.9% की गिरावट हुई है।
नोमूरा का अनुमान पार
उल्लेखनीय है कि HDFC बैंक का पहली तिमाही के मुनाफे का आंकड़ा नोमूरा के अनुमानित आंकड़े को पार कर गया है। नोमूरा ने बैंक को पहली तिमाही में 18,780 करोड़ रुपये का मुनाफा होने और एनआईआई के 33,580 करोड़ रहने का अनुमान जताया था। वहीं, कोटक ने बैंक को पहली तिमाही में 34,383 करोड़ रुपये का मुनाफा होने का अनुमान जताया था।

