Close Menu
    What's Hot

    यूएई निवेशकों के लिए पंजाब ने खोले द्वार, मंत्री अमन अरोड़ा ने दिया निवेश का न्योता

    September 8, 2026

    सत्य निकेतन में आज खतरनाक बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, PG हादसा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CM ने घायलों को दिए 5 लाख के चेक

    September 8, 2026

    सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज कितना महंगा है गोल्ड-सिल्वर

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में आज उमस करेगी परेशान ! पंजाब-हरियाणा और हिमाचल में हल्की बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 8, 2026

      Farmers Protest Ends: 7 दिन बाद खत्म हुआ किसान आंदोलन, सरकार से मिला लिखित आश्वासन, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर से वापसी शुरू | National

      September 7, 2026

      Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग, 36 हजार फीट की ऊंचाई पर बंद करना पड़ा इंजन, अबू धाबी जा रही थी फ्लाइट | National

      September 7, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम ! हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में बारिश, देशभर का वेदर अपडेट | National

      September 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»मुनाफावसूली के चलते लुढ़के सोना और चांदी
    दुनिया

    मुनाफावसूली के चलते लुढ़के सोना और चांदी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : मुनाफावसूली के चलते लुढ़के सोना और चांदी
    Gold Price Update : मुनाफावसूली के चलते लुढ़के सोना और चांदी

    सोना 3400 और चांदी के दाम में 13 हजार रुपए की गिरावट

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं सोने और चांदी की कीमतों में अस्थिरता का दौर जारी है। दो दिन पहले जहां यह तेजी से ऊपर की तरफ जा रहे थे तो वहीं पिछले दो दिन से लगातार दोनों की कीमतें लुढ़क रहीं हैं। जानकारों का कहना है कि निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के चलते इनके दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं यह भी कहना है कि वैश्विक तनाव में थोड़ी नरमी के संकेतों के चलते भी इनकी कीमत कुछ कम हुई है।

    दिल्ली सर्राफा बाजार में इस तरह रहे दोनों के दाम

    दिल्ली में चांदी की कीमतें 13,000 रुपये तक लुढ़क गईं, जबकि सोने की चमक भी फीकी पड़ी है। 99.9% शुद्धता वाला सोना 3,400 रुपये या 2.12% की गिरावट के साथ 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि पिछले सत्र में इसका भाव 1,60,600 रुपये था। हालांकि, भारतीय बाजार बंद होने दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव और रिकवरी का दौर देखा गया।

    ‘आॅल इंडिया सरार्फा एसोसिएशन’ के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 4.85% की भारी गिरावट आई। यह सफेद धातु 13,000 रुपये टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुई। इससे पहले गुरुवार को यह 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कारोबारियों का कहना है कि घरेलू कीमतों में यह गिरावट मुख्य रूप से ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण आई है।

    शेयर बाजार की सकारात्मक साप्ताहिक क्लोजिंग

    आरबीआई की एमपीसी फैसलों के एलान के बाद भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। आरबीआई ने उम्मीद के मुताबिक बेंचमार्क ब्याज दर को अपरिवर्तित रखा। साथ ही रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए वित्तपोषण का दायरा बढ़ाने के प्रस्ताव से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। केंद्रीय बैंक ने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (फएकळ२) को बैंकों से कर्ज देने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है, हालांकि इसके लिए कुछ प्रूडेंशियल सेफगार्ड्स लागू होंगे।

    अंतिम समय में हुई खरीदारी की बदौलत, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 266.47 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 83,580.40 पर बंद हुआ। दिन के निचले स्तर 82,925.35 से यह सूचकांक कारोबार के अंत तक 655.05 अंक चढ़ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 50.90 अंक या 0.20 प्रतिशत चढ़कर 25,693.70 पर बंद हुआ।

    ये भी पढ़ें : India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देंगे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसासंद कार्तिकेय शर्मा ने किया मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद
    Next Article डीप बैक ब्लाउज और लाल बनारसी साड़ी में मोनालिसा, पति संग तस्वीरों ने उड़ाए होश
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज कितना महंगा है गोल्ड-सिल्वर

      September 8, 2026

      हिमाचल में आज Gold-Silver Rate ने किया हैरान, खरीदारी से पहले जरूर जानें कीमत

      September 8, 2026

      सोना-चांदी खरीदने से पहले जरूर देख लें आज के भाव

      September 7, 2026

      सोने के भाव ने मचाई हलचल! हिमाचल में आज सोना-चांदी का रेट जानें

      September 7, 2026

      SBI में 12,000 भर्तियां निकलेंगी, क्लर्क और ऑफिसर के लिए निकलेगी वैकेंसी

      September 6, 2026

      हरियाणा में आज कैसा है सोने-चांदी का हाल, यहां चेक करें ताजा भाव

      September 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      यूएई निवेशकों के लिए पंजाब ने खोले द्वार, मंत्री अमन अरोड़ा ने दिया निवेश का न्योता

      By श्वेता चौहानSeptember 8, 2026

      पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रीअमन अरोड़ा ने दुबई में वार्षिक निवेश बैठक (ए.आई.एम.) के…

      सत्य निकेतन में आज खतरनाक बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, PG हादसा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CM ने घायलों को दिए 5 लाख के चेक

      September 8, 2026

      सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज कितना महंगा है गोल्ड-सिल्वर

      September 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.