दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम में आई तेजी
Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वैश्विक राजनीतिक तनाव के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। सोने और चांदी के दाम कभी तेजी से ऊपर की तरफ जाते हैं तो कभी इनके दाम में बढ़ी कमजोरी आ जाती है। हालांकि यह सप्ताह दोनों धातुओं के लिए अच्छी शुरुआत लेकर आया और सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन के दौरान इनकी कीमतों में उछाल आया।
इसी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी 4300 रुपए मजबूत होकर 2.57 लाख प्रति किलोग्राम के भाव पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी 2,53,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोमवार के दिन 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपए मजबूत होकर 1.57 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, वैश्विक रुझान सुस्त बने रहे। हाजिर चांदी 1.09 अमेरिकी डॉलर या 1.35 प्रतिशत गिरकर 79.71 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि सोने का भाव 0.52 प्रतिशत गिरकर 4,805.09 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया।
शेयर बाजार स्पाट बंद हुए
बाजार के उतार-चढ़ाव भरे सत्र में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगभग बिना बदलाव के बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 26.76 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,520.30 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, इसने 78,942.45 का उच्च और 78,203.30 का निम्न स्तर छुआ, जिसमें 739.15 अंकों का उतार-चढ़ाव आया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 11.30 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,364.85 पर बंद हुआ।
डॉलर के मुकाबले 19 पैसे टूटा रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे गिरकर 93.10 (अस्थायी) पर बंद हुआ। सोमवार को जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में 3% की बढ़त दर्ज की गई जबकि हिंडाल्को के शेयरों में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से ट्रेंट, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और इंटरग्लोब एविएशन लाभ में रहीं। जबकि लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचसीएल टेक और कोटक महिंद्रा बैंक पिछड़ने वालों में शामिल थे।
ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : भारत को प्रभावित कर रहा पश्चिम एशिया संकट : आरबीआई

