Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली में लू का अलर्ट, तेजी से बढ़ेगा तापमान

    April 21, 2026

    सोना 800 रुपए महंगा, चांदी 4300 रुपए मजबूत

    April 21, 2026

    हम ईरान के साथ बेहतर समझौता करेंगे : ट्रंप

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हम ईरान के साथ बेहतर समझौता करेंगे : ट्रंप

      April 21, 2026

      इस साल देश में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

      April 21, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्रपुत्र घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज की

      April 20, 2026

      पाकिस्तान में आज ईरान के साथ डील साइन होगी: ट्रम्प

      April 20, 2026

      अरविंद केजरीवाल शराब नीति केस से हटने से जस्टिस स्वर्णकांता का इनकार, कहा- केस छोड़ा तो संदेश जाएगा कि दबाव डालकर जज हटा सकते हैं

      April 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हम ईरान के साथ बेहतर समझौता करेंगे : ट्रंप
    Breaking News

    हम ईरान के साथ बेहतर समझौता करेंगे : ट्रंप

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US-Iran Peace Agreement : हम ईरान के साथ बेहतर समझौता करेंगे : ट्रंप
    US-Iran Peace Agreement : हम ईरान के साथ बेहतर समझौता करेंगे : ट्रंप

    ट्रंप ने बराक ओबामा और जो बाइडन की ओर से किए गए संयुक्त व्यापक कार्य योजना की आलोचना की

    US-Iran Peace Agreement (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विवाद के बीच एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते की बात कही है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता जल्द होगा और यह एक बेहतर समझौता होगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान के लिए यह जरूरी है कि वह युद्ध की जिद छोड़कर अमेरिका की बात माने और अपनी बर्बादी को रोके।

    वहीं ट्रंप ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडन की ओर से किए गए संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान समझौता उससे कहीं बेहतर होगा। यहां जेसीपीओए का मतलब ओबामा और बाइडन के कार्यकाल में ईरान के साथ किए गए परमाणु समझौते से है।

    पुराना समझौता अमेरिका के लिए खतरनाक

    ट्रंप ने उस पुराने समझौते को अमेरिका की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक और सबसे खराब समझौतों में से एक बताया। ट्रंप ने दावा किया कि उस समझौते से ईरान को परमाणु हथियार बनाने का रास्ता मिल सकता था, जिसे उनकी सरकार ने रोका। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उस समय ईरान को अरबों डॉलर नकद में दिए गए और यह पैसा अमेरिकी बैंकों से निकाला गया।

    ट्रंप के अनुसार, अगर वह समझौता खत्म नहीं किया गया होता, तो पश्चिम एशिया और इस्राइल समेत कई क्षेत्रों में परमाणु हथियारों का खतरा बढ़ सकता था। उन्होंने कहा कि अगर उनके नेतृत्व में कोई नया समझौता होता है, तो वह पूरी दुनिया में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और पिछली सरकारों की गलतियों को सुधारेगा।

    धमकियों के साए में नहीं होगी बातचीत

    ईरान की संसद के अध्यक्ष और वातार्कार मोहम्मद गालिबाफ ने कहा कि देश धमकियों के दबाव में किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि अगर वार्ता विफल होती है तो ईरान ने नई सैन्य क्षमताओं की तैयारी भी कर ली है। गालिबाफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ट्रंप घेराबंदी करके और युद्धविराम का उल्लंघन करके अपनी कल्पना में इस बातचीत की मेज को समर्पण की मेज बनाना चाहते हैं या फिर नए युद्ध को उचित ठहराना चाहते हैं।उन्होंने आगे कहा, हम धमकियों के साए में बातचीत स्वीकार नहीं करते।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल के ताजा भाव हुए जारी, जानें प्रमुख शहरों में ताजा रेट्स
    Next Article सोना 800 रुपए महंगा, चांदी 4300 रुपए मजबूत
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      इस साल देश में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

      April 21, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्रपुत्र घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज की

      April 20, 2026

      पाकिस्तान में आज ईरान के साथ डील साइन होगी: ट्रम्प

      April 20, 2026

      अरविंद केजरीवाल शराब नीति केस से हटने से जस्टिस स्वर्णकांता का इनकार, कहा- केस छोड़ा तो संदेश जाएगा कि दबाव डालकर जज हटा सकते हैं

      April 20, 2026

      राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले लगी आग

      April 20, 2026

      घंटे तक हवा में अटकी फ्लाइट! Fly91 के यात्रियों ने दहशत में बिताए पल, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग

      April 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली में लू का अलर्ट, तेजी से बढ़ेगा तापमान

      By परवेश चौहानApril 21, 2026

      Delhi Weather Update : दिल्ली में लू का अलर्ट, तेजी से बढ़ेगा तापमान अप्रैल में…

      सोना 800 रुपए महंगा, चांदी 4300 रुपए मजबूत

      April 21, 2026

      हम ईरान के साथ बेहतर समझौता करेंगे : ट्रंप

      April 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.