Close Menu
    What's Hot

    ब्लैक मोनोकनी में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, इंटरनेट पर बढ़ा दिया पारा

    May 26, 2026

    देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार

    May 25, 2026

    हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और HCS अधिकारियों के तबादले

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार

      May 25, 2026

      ईरान के साथ समझौता पूरी तरह तैयार नहीं हुआ : ट्रंप

      May 25, 2026

      हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

      May 25, 2026

      कल केरल पहुंच सकता है मानसून

      May 25, 2026

      महाराष्ट्र में सड़क हादसा, आठ की मौत

      May 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Good News For Haryana: नारायणगढ़ में खुलेगा बागवानी कॉलेज चीनी मिल की होगी स्थापना : नायब सैनी
    Breaking News

    Good News For Haryana: नारायणगढ़ में खुलेगा बागवानी कॉलेज चीनी मिल की होगी स्थापना : नायब सैनी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    Haryana CM

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए एक बागवानी कॉलेज की स्थापना करने की घोषणा की। यह बागवानी कॉलेज महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल से संबद्ध होगा जिससे इस क्षेत्र के युवाओं को बागवानी के क्षेत्र में विश्व स्तरीय शिक्षा और शोध के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने बड़ा गढ़ स्थित आधुनिक खेल स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ लगाने की घोषणा की व नारायणगढ़ क्षेत्र में किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सहकारी चीनी मिल लगाने की घोषणा भी की।

    मुख्यमंत्री सोमवार को यहां जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, विधायक शैली चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक संतोष सारवान, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, कर्म सिंह गोल्डी, मंडल प्रधान रणधीर सिंह सैनी, मंगू राम कंजाला, गुरनाम सिंह व अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हलके में 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जिनकी कुल लागत 43.28 करोड़ रुपये है।

    उद्घाटन की गई परियोजनाओं में कई नई संपर्क सड़कों के निर्माण के साथ-साथ मौजूदा सड़कों काे चौड़ा करने व उनका नवीनीकरण शामिल है। इसके अलावा, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के अंतर्गत चांदसोली में क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने नए बस स्टैंड के निर्माण, वर्कशॉप के नवीनीकरण, नारायणगढ़ की नई कॉलोनियों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने तथा पेयजल वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण कार्यों की आधारशिला भी रखी।

    उन्होंने कहा कि एक लाख पात्र लाभार्थियों को जल्द ही 100-100 गज के प्लॉट का कब्जा व कागजात दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नारायण तालाब की भौतिक रिपोर्ट की जांच कर इसे हरियाणा तालाब प्राधिकरण को देकर इसका जीर्णोद्धार करवाया जायेगा। उन्होंने गांव पतरहेड़ी से शहजादपुर-नारायणगढ़ तक सडक को चार लेन की बनाने की घोषणा की। पीडब्ल्यूडी सडकों की मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपये, मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों की मरम्मत के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये व नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देने की भी घोषणा की।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव बड़ा गढ़ में हरियाणा कबड्डी खेल महाकुम्भ कार्यक्रम में खेल स्टेडियम बड़ा गढ़ में 14 करोड़ रुपए की लागत से हॉकी का एस्ट्रोट्रफ बनाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, धर्मबीर डागर, पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, कर्म सिंह गोल्डी, अश्विनी अग्रवाल, मंडल प्रधान रणदीप सिंह सैनी, गुरनाम सिंह, मंगू राम कंजाला, किसान मोर्चा जिला प्रधान जसविन्द्र बख्तुआ, युवा मोर्चा के जिला प्रधान संदीप सैनी अम्बली, बीसी मोर्चा के जिला प्रधान सतीश धीमान, जिला परिषद के सदस्य पंकज सैनी, पूर्व जिला प्रधान राजेश बतौरा, नरेन्द्र राणा कुराली मौजूद रहे।

    बीते 10 वर्षों में नारायणगढ़ हलके पर खर्च हो चुके 770 करोड़

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि लगभग 45 गांवों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण पहले ही किया जा चुका है और बाकी गांवों में भी धीरे-धीरे इसी प्रकार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में नारायणगढ़ हलके के विकास के लिए 770 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। हरियाणा में सर्वाधिक 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो रही है। फसल खरीद के लिए 12 लाख किसानों के बैंक खातों में 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जा चुके हैं। खरीफ सीजन के दौरान अपर्याप्त वर्षा के कारण किसानों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए राज्य सरकार ने 2000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से लगभग 1000 करोड़ रुपये की राशि बोनस के रूप में किसानों को दी है। प्रदेश सरकार ने ब्रिटिश काल से चली आ रही आबियाना प्रथा को भी समाप्त कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana Political News: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष को होगा चयन, इस नेता का नाम सबसे ऊपर
    Next Article मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की योजनाओं की समीक्षा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार

    May 25, 2026

    ईरान के साथ समझौता पूरी तरह तैयार नहीं हुआ : ट्रंप

    May 25, 2026

    हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

    May 25, 2026

    कल केरल पहुंच सकता है मानसून

    May 25, 2026

    महाराष्ट्र में सड़क हादसा, आठ की मौत

    May 25, 2026

    दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी

    May 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ब्लैक मोनोकनी में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, इंटरनेट पर बढ़ा दिया पारा

    By श्वेता चौहानMay 26, 2026

    Malaika Arora Hot Photos: ब्लैक मोनोकनी में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, इंटरनेट पर बढ़ा…

    देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार

    May 25, 2026

    हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और HCS अधिकारियों के तबादले

    May 25, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.