Close Menu
    What's Hot

    IND vs NZ 4th ODI: चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, रोहित-विराट नहीं खोल पाए खाता | Cricket

    November 13, 2026

    पंजाब में पुराने औद्योगिक घरानों ने भी निवेश बढ़ाने का भरोसा दिखाया

    November 13, 2026

    IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

      November 13, 2026

      Kerala News: केरल में मुस्लिम भाइयों ने हिंदू महिला को दी मुखाग्नि, मस्जिद ने भी मदद के लिए खोले दरवाजे | National

      November 13, 2026

      PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

      November 13, 2026

      IMD Weather Update: आज हिमाचल और पंजाब में होगी बारिश ! जानें दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर का मौसम | National

      November 12, 2026

      Indore News: किसान की कार से मिले 80 लाख रुपये, जमीन बिक्री की रकम बताई, नहीं दिखा सके कागज | National

      November 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की योजनाओं की समीक्षा
    Breaking News

    मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की योजनाओं की समीक्षा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Haryana news


    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 1 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन का आह्वान किया है। वहीं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की योजनाओं की गहन समीक्षा की जाए ताकि विकास और कल्याण के लिए धनराशि का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। मुख्य सचिव सोमवार को यहां प्रशासनिक सचिवों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान, डॉ. जोशी ने स्वच्छता पहलों की समीक्षा की तथा कार्यालय की दक्षता बढ़ाने और रिकॉर्ड के समुचित रखरखाव में स्वच्छता अभियान के महत्व को रेखांकित किया।

    मुख्य सचिव ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पहल है और यह स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता विजन के अनुरूप है। सरकारी विभागों के कामकाज को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस का उपयोग बढ़ाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने संचार को सुव्यवस्थित करने, विलम्ब को कम करने और समग्र उत्पादकता को बढ़ाने के लिए सरकारी विभागों के कामकाज को सुव्यवस्थित करने और इसमें तेजी लाने के लिए प्रशासनिक सचिवों को प्राथमिकता आधार पर रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण करने के भी निर्देश दिए।

    डाॅ. विवेक जोशी ने जन शिकायत निवारण को और अधिक कारगर बनाने के लिए, संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों के तहत विकसित समाधान पोर्टल के कुशल कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में जवाब दाखिल करने में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए कि सभी लंबित निर्णयों को बिना किसी देरी के लागू किया जाए।

    मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से विकसित जीआईएस-आधारित ‘हरपथ’ एप्लीकेशन में सुधार किया जाए। अपग्रेड से उपयोगकर्ता अनुभव में सुधार होगा और सड़क से संबंधित मुद्दों को हल करने में दक्षता सुधार होगा। डॉ. जोशी ने पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान, के तहत बड़ी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ये परियोजनाएं समय पर पूरी हों ताकि प्रदेश में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

    मुख्य सचिव ने महिला एवं बाल विकास विभाग को बाल कुपोषण से निपटने पर भी ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। डॉ. जोशी ने सुशासन के लिए राज्य की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए अंतर-विभागीय समन्वय में सुधार के लिए प्रशासनिक सचिवों से सुझाव भी आमंत्रित किए।

    कैबिनेट बैठक का एजेंडा अंग्रेजी, हिंदी दोनों में हो

    मुख्य सचिव ने प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैबिनेट बैठक के एजेंडे समय पर भेजे जाएं तथा अंग्रेजी और हिंदी, दोनों भाषाओं में प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने पिछले कैबिनेट निर्णयों की समीक्षा की और विभागों से उनके कार्यान्वयन की प्रगति का आकलन करने का आग्रह किया। उन्होंने अनुसूचित जाति के कर्मचारियों और सतर्कता मामलों से जुड़े सेवा मामलों की भी समीक्षा की। प्रशासन के भीतर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उन्होंने मामलों के निष्पक्ष और समय पर समाधान के महत्व पर बल दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGood News For Haryana: नारायणगढ़ में खुलेगा बागवानी कॉलेज चीनी मिल की होगी स्थापना : नायब सैनी
    Next Article Supreme Court: अफसोस है कि एक व्यक्ति को अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए शीर्ष अदालत आना पड़ा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

    November 13, 2026

    Kerala News: केरल में मुस्लिम भाइयों ने हिंदू महिला को दी मुखाग्नि, मस्जिद ने भी मदद के लिए खोले दरवाजे | National

    November 13, 2026

    PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

    November 13, 2026

    IMD Weather Update: आज हिमाचल और पंजाब में होगी बारिश ! जानें दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर का मौसम | National

    November 12, 2026

    Indore News: किसान की कार से मिले 80 लाख रुपये, जमीन बिक्री की रकम बताई, नहीं दिखा सके कागज | National

    November 12, 2026

    अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगी | National

    November 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    IND vs NZ 4th ODI: चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, रोहित-विराट नहीं खोल पाए खाता | Cricket

    By परवेश चौहानNovember 13, 2026

    चौथे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों से हरा दिया। India vs…

    पंजाब में पुराने औद्योगिक घरानों ने भी निवेश बढ़ाने का भरोसा दिखाया

    November 13, 2026

    IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

    November 13, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.