Close Menu
    What's Hot

    अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन ने Aaradhya संग मनाई एनिवर्सरी, सामने आई तस्वीर

    April 21, 2026

    कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    April 21, 2026

    Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

      April 21, 2026

      पीएम मोदी के खिलाफ खरगे के आतंकवादी वाले बयान से भड़की बीजेपी

      April 21, 2026

      Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

      April 21, 2026

      उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तेज लू की चेतावनी

      April 21, 2026

      ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ भाजपा ने निकाली यात्रा

      April 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Green Delhi ऐप पर आई प्रदूषण संबंधी 94 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया गया
    Breaking News

    Green Delhi ऐप पर आई प्रदूषण संबंधी 94 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया गया

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 25, 2022No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली : केजरीवाल सरकार  प्रदूषण से संबंधित ग्रीन दिल्ली ऐप पर मिली 94 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा कर चुकी है। ऐप के माध्यम से अभी तक 42 हजार 147 शिकायतें आई, जिनमें से 39 हजार 438 से ज्यादा शिकायत दूर हुई हैं| सबसे ज़्यादा शिकायते एमसीडी, डीडीए और पीडब्ल्यूडी के विभागों की दर्ज कराई गई है | ग्रीन दिल्ली ऐप के माध्यम से दिल्ली का कोई भी नागरिक प्रदूषण संबंधी शिकायत कर सकता है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाती है। 

    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि एंटी रोड डस्ट और एंटी ओपन बर्निंग अभियान के सभी दर्ज आंकड़ों पर भी ग्रीन वॉर रूम की टीमें कड़ी निगरानी बनाए हुए है | जिनके आधार पर सभी विभागों की तैनात टीमें उचित कदम उठा रही है |उन्होंने कहा कि समर एक्शन प्लान की सबसे अहम कड़ी ग्रीन दिल्ली ऐप और ग्रीन वार रूम है जो कि  दिल्ली के दो करोड़ लोगों को  सीधे इस प्रदूषण के खिलाफ युद्ध  से जोड़ता है। दिल्ली का कोई भी नागरिक ऐप  के माध्यम से प्रदूषण की शिकायत को वार रूम तक पहुंचा सकता है। जिसके माध्यम से सरकार आगे का एक्शन लेती है। 

     –शिकायतों पर एक नज़र 

    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जारी किए गए आंकड़ों के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि ग्रीन दिल्ली ऐप के माध्यम से मिले आंकड़ों के अनुसार सबसे ज़्यादा प्रदूषण की शिकायतों में सड़कों पर गड्ढे , सड़क किनारे अवैध रूप से कूड़ा फेंकना , रोड डस्ट , निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट की डंपिंग , निर्माण या विध्वंस के कारण पैदा हुई धूल प्रदूषण जैसे मामले शामिल है | उन्होंने कहा कि अभी तक इस ऐप का परिणाम बेहतर रहा है और इसी ऐप के माध्यम से अभीतक दर्ज 42 हज़ार 147 शिकायतों में से विभाग करीबन 39 हज़ार 438 शिकायतों को दूर कर चुका है। उनमें सबसे ज्यादा शिकायतें 3 विभागों की आयी हैं, जिनमे  नगर निगम, डीडीए और पीडब्ल्यूडी शामिल है | इन सभी विभागों पर विशेष ध्यान देकर उचित कार्रवाई की जा रही है |  

     –ग्रीन दिल्ली ऐप से 29 विभाग जुड़े है 

    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ग्रीन ऐप की खूबियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पिछले साल तक जहाँ यह ऐप केवल एंड्रॉयड फोन पर था, वही आज यह आईफोन (आईओएस) यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है | ऐप दिल्ली के 29 विभाग का संयुक्त प्लेटफार्म है। ग्रीन दिल्ली ऐप पर जितनी शिकायतें आती हैं, उनपर सभी संबंधित  विभागों के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की जाती है | जिसमें केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, नगर निगम के विभाग भी शामिल हैं। इस ऐप को संचालित करने के लिए हर विभाग में नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 

     –ग्रीन वॉर रूम कैसे रखता है दिल्ली पर  नज़र 

    ग्रीन वार रूम में मुख्य तौर पर तीन तरह से निगरानी की जाती है। जिसमें अलग–अलग मॉनिटरिंग सेंटर लगे हुए हैं। उन सेंटर की रिपोर्ट को यहां से रोजाना मॉनिटर किया जाता है | ऐप के माध्यम से जहां से ज्यादा शिकायतें आती हैं, उनकी निगरानी का काम भी यहीं से होता हैं। 

    पर्यावरण मंत्री ने बताया कि हमारे यहां डीपीसीसी के इंजीनियर वार रूम के साथ जुड़कर फील्ड में एक्शन लेने और निगरानी करने का काम  करते है | इसके साथ 70 ग्रीन मार्शल हैं जो इस वार रूम से जुड़े हैं और जो एक टास्क फोर्स के रूप में काम करते हैं। जब कोई प्रदूषण की शिकायत आती है तो ग्रीन वार रूम से संबंधित विभाग को उसके बारे में सूचित किया जाता हैं। सम्बंधित विभाग समस्या को दूर करने के बाद ग्रीन वॉर रूम को शिकायत दूर का मैसेज देता है | जिसके बाद ग्रीन मार्शल की टास्क फोर्स ग्राउंड पर जाकर रियलिटी चेक करती है कि हकीकत में वह समस्या दूर हुई या नहीं हुई है।

     –ग्रीन दिल्ली ऐप पर की जा सकती है यह सभी शिकायतें 

    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ग्रीन दिल्ली ऐप को लेकर एक सवाल आता है कि हम कौन सी शिकायत करें।  ग्रीन दिल्ली ऐप पर निम्नलिखित तरह की शिकायतें की जा सकती हैं–  औद्योगिक प्रदूषण, पार्क में पत्तियां–बायोमास जलने की शिकायतें, कूड़ा या प्लास्टिक वेस्ट जलने की शिकायत, निर्माण–डिमोलिशन गतिविधि से होने वाली  धूल प्रदूषण से संबंधित शिकायत, सीएनडी वेस्ट सड़क किनारे या खाली जगह पर फेके जाने की शिकायत, सड़क किनारे या खाली जगह पर कूड़ा फेंके जाने या जलाए जाने की शिकायत, गाड़ी द्वारा ज्यादा धुआं छोड़ने की शिकायत, रोड पर गड्डे ज्यादा हैं और वहां से धूल निकलने से प्रदूषण की शिकायत तथा ध्वनि प्रदूषण की शिकायत इत्यादि ग्रीन दिल्ली ऐप पर की जा सकती है।

     –ग्रीन ऐप पर आई शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए विभागों को निर्देश 

    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया की ग्रीन दिल्ली ऐप पर आई शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए सभी सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए गए है | दिल्ली के सभी निवासियों से अपील है कि ज़्यादा से ज़्यादा इस ऐप को डाउनलोड कर, वह दिल्ली के प्रदूषण को कम करने कि मुहीम में सरकार के साथ जुड़े और दिल्ली को एक स्वच्छ शहर बनाने में सरकार की सहायता करें |

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली के सत्य निकेतन में निर्माणाधीन इमारत ढही, रेस्क्यू ऑपरेशन में 7 मजदूरों को सकुशल निकाला गया
    Next Article दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को राजधानी के सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक दिखाए
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    April 21, 2026

    पीएम मोदी के खिलाफ खरगे के आतंकवादी वाले बयान से भड़की बीजेपी

    April 21, 2026

    Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

    April 21, 2026

    उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तेज लू की चेतावनी

    April 21, 2026

    ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ भाजपा ने निकाली यात्रा

    April 21, 2026

    हमले की बरसी की पूर्व संध्या पर इंडियन आर्मी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

    April 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन ने Aaradhya संग मनाई एनिवर्सरी, सामने आई तस्वीर

    By श्वेता चौहानApril 21, 2026

    Abhishek-Aishwarya 19th anniversary: अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन ने Aaradhya संग मनाई एनिवर्सरी, सामने आई…

    कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    April 21, 2026

    Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

    April 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.