Close Menu
    What's Hot

    24, 25 और 26 जून को होगी हड़ताल, मुख्यमंत्री आवास पर…

    June 19, 2026

    अल्फा के प्रमोशन में ब्लैक ब्लेजर में नजर आई आलिया

    June 19, 2026

    56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026

      केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा को केंद्र सरकार का बड़ा झटका, मुनक नहर से 100 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ना होगा
    हरियाणा

    हरियाणा को केंद्र सरकार का बड़ा झटका, मुनक नहर से 100 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ना होगा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा को यमुना नदी के पुनरुद्धार को लेकर केंद्र सरकार से बड़ा झटका लगा है। केंद्र ने पर्यावरणीय प्रवाह यानी ई-फ्लो बढ़ाने के निर्देश जारी करते हुए हरियाणा सरकार को मुनक नहर से प्रतिदिन 100 क्यूसेक पानी सीधे यमुना नदी में छोड़ने को कहा है। इस फैसले के बाद राज्य के जल संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है।

    दरअसल, हाल ही में यमुना नदी की बिगड़ती स्थिति को लेकर हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को स्पष्ट निर्देश दिए गए। बैठक में नदी में न्यूनतम पर्यावरणीय प्रवाह सुनिश्चित करने, नालों से हो रहे प्रदूषण पर नियंत्रण और औद्योगिक अपशिष्ट के प्रवाह को रोकने पर सहमति बनी। इसके साथ ही यमुना में गिरने वाली सभी नालियों के ऑडिट के लिए एक तृतीय-पक्ष एजेंसी नियुक्त करने का भी फैसला लिया गया है।

    इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश को ऊपरी गंगा नहर से करीब 800 क्यूसेक पानी को सीधे वजीराबाद बैराज की ओर मोड़ना होगा, ताकि दिल्ली तक यमुना में पानी की मात्रा बनी रहे। वहीं हरियाणा को मुनक नहर से 100 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक पर्यावरणीय प्रवाह वह न्यूनतम जल मात्रा होती है, जो नदी के पारिस्थितिक संतुलन और जैव विविधता को बनाए रखने के लिए आवश्यक मानी जाती है।

    केंद्र सरकार ने हरियाणा को यह भी निर्देश दिए हैं कि राज्य में यमुना में गिरने वाली सभी नालियों को तय मानकों के अनुसार नियंत्रित किया जाए और इसके लिए 2026 तक की समय-सीमा तय की गई है। औद्योगिक प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक संख्या में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) स्थापित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा हथनीकुंड बैराज से नदी में पानी की तीसरी धारा विकसित करने की योजना बनाई गई है, जिससे गाद और कचरे के जमाव को कम किया जा सके।

    यमुना के पर्यावरणीय प्रवाह की निगरानी के लिए केंद्र सरकार पहली बार अत्याधुनिक रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने जा रही है। नमामि गंगे मिशन के तहत हरियाणा के हथनीकुंड बैराज और दिल्ली के ओखला बैराज के पास दो आधुनिक निगरानी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना के लिए केंद्र ने 1.56 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिससे यमुना में पानी की गुणवत्ता और प्रवाह पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।


    हरियाणा

    इस बीच हरियाणा के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने कच्चे पानी की आपूर्ति में कटौती कर दी है, जिसका सीधा असर दिल्ली की जल आपूर्ति पर पड़ा है। विभाग ने दिल्ली जल बोर्ड को सूचित किया है कि 20 जनवरी से 4 फरवरी तक पैरलल दिल्ली ब्रांच में तकनीकी कार्यों के चलते जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वजीराबाद बैराज में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण पहले से ही नई दिल्ली समेत लगभग 30 प्रतिशत इलाकों में पेयजल संकट गहराया हुआ है।

    कुल मिलाकर यमुना के पुनरुद्धार के लिए केंद्र सरकार के सख्त कदमों ने हरियाणा के सामने जल प्रबंधन की नई चुनौती खड़ी कर दी है, जिसका असर आने वाले दिनों में सिंचाई और शहरी जल आपूर्ति दोनों पर देखने को मिल सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसनी देओल की फिल्म का जलवा, 4 दिन में उड़ाए रिकॉर्ड्स
    Next Article India-EU Trade Deal: भारत और यूरोप के लोगों के लिए बड़े अवसर पैदा करेगा भारत-ईयू व्यापार समझौता : पीएम मोदी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    बैंकिंग सेक्टर में युवाओं के लिए शानदार मौका, SBI ने निकाली 1500 पदें पर भर्ती; अभी करें आवेदन

    June 19, 2026

    हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, CET ग्रुप डी नोटिफिकेशन भर्ती जारी, देखें हिंदी में पूरी पॉइंट टू पॉइंट जानकारी

    June 19, 2026

    देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

    June 19, 2026

    हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज फ्री, बसों में नहीं लगेगा किराया

    June 18, 2026

    पेरिस में पीएम मोदी का संबोधन, भारत-EU साझेदारी और स्टार्टअप्स पर दिया बड़ा बयान

    June 18, 2026

    हरियाणा में सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी फील्ड में उतरे, सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण

    June 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    24, 25 और 26 जून को होगी हड़ताल, मुख्यमंत्री आवास पर…

    By श्वेता चौहानJune 19, 2026

    Punjab News: आज, 19/6/2026 को, पंजाब रोडवेज पनबस/PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब 25/11 की राज्य…

    अल्फा के प्रमोशन में ब्लैक ब्लेजर में नजर आई आलिया

    June 19, 2026

    56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

    June 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.