कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में झांसा रोड पर प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक की पहचान 24 साल के विरेन निवासी मिर्जापुर के रूप में हुई है. वीरेंद्र कुरुक्षेत्र शहर की एक लेबोटरी में काम करता था. वहीं, महिला की पहचान शिल्पी के रूप में हुई है. वह दूसरे गांव की रहने वाली और पहले से शादीशुदा थी.
पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. दोनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया. इनके साथ एक अन्य महिला और भी थी. हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां पहले विरेन की मौत हो गई. उसके बाद डॉक्टरों ने शिल्पी को भी मृत घोषित कर दिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने यह कदम क्यों उठाया. पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है. साथ ही दोनों के साथ गई तीसरी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है.
राजिंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वीरेन कुमार उसके भाई का इकलौता बेटा था. 29 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे शिल्पा वीरेन से मिलने उसके घर आई थी. शिल्पा के साथ दो अन्य लड़के भी थे. शिल्पा ने उन्हें बताया था कि उसने वीरेन से पैसे लेने हैं, लेकिन कितने पैसे लेने हैं, यह नहीं बताया था. इसी दौरान शिल्पा ने कथित तौर पर कहा था कि यह बात ऊपर तक जाएगी और काम खराब हो जाएगा.
1 सितंबर को वीरेन की दुकान पर पहुंची
राजिंद्र कुमार ने बताया कि 1 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे शहर की रहने वाली एक और महिला वीरेन की दुकान पर गई थी. मधु और वीरेन को सड़क पर आपस में बातचीत करते रहे. तब उस लड़की ने वीरेन को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाया. लेकिन वीरेन पीछे हट गया, जिससे थप्पड़ नहीं लगा. आरोप लगाया कि वह लड़की उसके भतीजे वीरेन को ब्लैकमेल करती थी और उसे धमकाने के साथ-साथ पैसों की मांग भी करती थी.
तबीयत बिगड़ने की सूचना पर पहुंचे परिजन
राजिंद्र ने पुलिस को बताया कि 2 सितंबर को उनके भाई रमेश कुमार का फोन आया कि वीरेन ने झांसा रोड की पार्किग में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है. सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे. वहां उन्हें एक पुलिसकर्मी मिला, जिसने उन्हें वीडियो दिखाया. राजिंद्र के मुताबिक, वीडियो में वीरेन उस लड़की की तरफ इशारा करते हुए कह रहा था कि उसने उस लड़की की वजह से उसने यह कदम उठाया है. वीडियो में वीरेन यह भी कह रहा था कि उसकी और मधु की सेटिंग थी और दोनों एक साथ रहना चाहते थे.
अस्पताल ले जाते समय वीरेन ने चाचा को बताई पूरी बात
राजिंद्र के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय वीरेन ने उन्हें बताया कि वह शिल्पा सैनी के साथ जीवन गुजारना चाहता था. उसने यह भी बताया कि वह लड़की उसे ब्लैकमेल करती थी और उससे रुपयों की मांग करती थी. आरोप लगाया कि वीरेन और शिल्पा ने उस लड़की से तंग आकर सुसाइड किया. थाना कृष्ण गेट SHO नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस अभी तीसरी महिला की भूमिका की भी जांच कर रही है.

